Posts

मंत्री गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं, क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य 1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner  मंत्री गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं,  क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य 1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर शनिवार को आएंगे राज्यपाल बागडे, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का भी लिया फीडबैक, पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश  बीकानेर, 31 जुलाई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के शनिवार के बीकानेर दौरे तथा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की तैयारियों की पूर्व समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने ली।  जिला कलक्टर ने बताया कि राज्यपाल बागडे, शनिवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। ...

बीकानेर से गूंजेगा स्वदेशी का बिगुल: 1 अगस्त से शुरू होगा 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' राष्ट्रव्यापी अभियान

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर से गूंजेगा स्वदेशी का बिगुल: 1 अगस्त से शुरू होगा 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' राष्ट्रव्यापी अभियान स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग 1-2 अगस्त को; 13 जिलों के 150 से अधिक प्रतिनिधि और 10 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ होंगे शामिल बीकानेर, 31 जुलाई। स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर प्रांत का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग 1 और 2 अगस्त को बीकानेर में आयोजित होगा। गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में होने वाले इस आयोजन से राष्ट्रव्यापी "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान का औपचारिक शंखनाद भी किया जाएगा। यह अभियान 1 से 20 अगस्त तक पूरे देश में डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। प्रांत विचार वर्ग में जोधपुर प्रांत के सभी 13 राजकीय जिलों से 150 से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ता भाग लेंगे, जबकि 10 से अधिक विषय विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन म...

सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी स्कूल के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी स्कूल के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता श्रीगंगानगर में 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरएसवी के अंडर 14 में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इस टीम में रिषभ, पीयूष, विनायक, विभोर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीबीएसई नेशनल में भी अपना चयन कराया। अंडर 14 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करके ब्रॉन्ज मेडल जीता इस टीम में मिताक्षी , तन्वी, कुमुद ने उत्कर्ष प्रदर्शन करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।  दौसा में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में भी आरएसवी के डेनी गोदारा ने गोल्ड मेडल जीता और अंकित ने सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया। विद्यार्थियों की सफलता में टेबल टेनिस कोच राहुल भोजक ओर ताइक्वांडो कोच जित...

रफ़ी नाइट में गूंजे तराने

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner रफ़ी नाइट में गूंजे तराने  अमन कला केंद्र द्वारा हिंदी सिनेमा के जाने-माने पार्श्वगायक मो रफी की 46 वी पुण्यतिथि के अवसर पर होटल बाबू पैलेस रानी बाजार पुल के पास शुक्रवार को मो रफी तू बहुत याद आया कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने किया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी अयूब अली सोढ़ा थे अध्यक्षता एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व डॉ श्याम अग्रवाल ने की विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश चंद्र कूकना रोशन अली बागवान संजय सांखला मो सदीक चौहान डॉ राकेश रावत डॉ भूपेन्द्र तिवाड़ी डॉ योगेश साध सैय्यद अख्तर अली एम आर कुकरेजा मास्टर अमीर थे कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार अहमद हारून कादरी एम रफ़ीक क़ादरी सिराजुद्दीन खोखर रेहान खान मुम्बई डॉ नरेश पोपली विवेकानंद आर्य जावेद मिर्जा प्रदीप खत्री दीपक खत्री राकेश सारस्वत राजेंद्र बोथरा डॉ राकेश सारस्वत विनोद सक्सेना कैलाश खरखोदिया अज़ीज़ भाटी संजीव एरन एम आर कुकरेजा एल के गोस्वामी ने मो रफी के गीत ...

बीकानेर : सफाई में विरोध का टेंडर, टेंडर पर कड़ी आपत्ति ! आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सफाई कार्य के लिए कथित आने वाले टेंडर को "विरोध" का टेंडर करार देते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर की है

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर : सफाई में विरोध का टेंडर, टेंडर पर कड़ी आपत्ति ! आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सफाई कार्य के लिए कथित आने वाले टेंडर को "विरोध" का टेंडर करार देते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर की है नगर निगम, बीकानेर पी पी पी मॉडल के अंतर्गत निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का टेंडर जारी कर रहा है, जिसमे सफाई के बदले आमजन,व्यापारिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान से यूजर चार्ज के रूप में शुल्क वसूला जायेगा | इन सबके लिए कुछ कड़े प्रावधान है जो आमजन के लिए लागु होंगे,लेकिन प्रशासन और सरकार अपनी जिम्मेदारी यदि ना निभाए तो क्या प्रावधान होगा, यह हमेशा की तरह कही उल्लेखित नही है | साथ साथ टेंडर ऐसे समय में लाया गया है, जब निगम में कोई जन प्रतिनिधित्व नही है, एवं इसके अलावा भी क्षेत्र के सांसद, विधायक़ आदि से विमर्श और धरातलीय आंकलन कुछ नही हुआ है | इस प्रकार आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले और अस्पष्ट प्रक्रिया वाले इस टेंडर से जनता में भारी रोष है | इस सन्दर्भ में आमजन द्वारा ...

डॉ. पुनीत जोशी की पुस्तक 'अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज' का विमोचन

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner डॉ. पुनीत जोशी की पुस्तक 'अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज'  का विमोचन बीकानेर।  29 जुलाई। नवकिरण सृजन मंच के तत्वावधान में शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल सर्किल, बीकानेर में लेखक डॉ. पुनीत जोशी द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक "अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज" का गरिमामय विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवताचार्य डॉ. गोपाल नारायण व्यास ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुष्करणा समाज ने भारतीय संस्कृति, धर्म, शिक्षा, साहित्य, प्रशासन और लोकसेवा के क्षेत्र में सदैव उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक प्रामाणिक रूप में पहुँचना आज के समय की आवश्यकता है। यह पुस्तक समाज की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बसंत किराडू ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि समाज के इतिहास, परम्पराओं और महापुरुषों का इस प्...

क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर 30 जुलाई 2026  क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह । क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल "क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा । सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, नीट में 500 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं अन्य विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले समाज के लोगों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा । इस क्रम में सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं में 85% या इससे अधिक आरबीएससी, सीबीएससी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर या समकक्ष में 70% अंक, स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय विजेता प्रथम, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल में भाग लेने हेतु तथा नीट ,के ई ,आईआईटी एम एनआई टी में प्रवेश लेने वाले अथवा किसी भी सेना में कमीशन ऑफिसर एवं अ...