भाजपा प्रत्याशियों की वायरल लिस्ट...! कहा जा रहा जल्द आएगी ! चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी...
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* भाजपा प्रत्याशियों की वायरल लिस्ट...! कहा जा रहा जल्द आएगी ! चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी... जयपुर/बीकानेर viral on social media । राजस्थान में सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है। हालात यहां तक आ पहुंचे हैं कि अभी फिलवक्त पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के बाद बीजेपी ने राजस्थान में प्रत्याशियों की अपनी पहली ही लिस्ट जारी करने मशक्कत शुरू ही की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के नेताओं व संघ के पदाधिकारियों से बैठकें कर दिल्ली के लिये रवाना हुए ही हैं कि कयासों के दम पर सोशल मीडिया पर नामों की बरसात होने लगी है। इतना सब होने पर भी यह बताया जा रहा है कि आगामी 48 घंटों में भाजपा की पहली सूची आ सकती है! तथाकथित सूत्रों से मिली जानकारी की बात कहते हुए जानकारी दी जा रही है की इस संभावित पहली लिस्ट में तकरीबन 33 नाम तो तय किए गए हैं। खैर, चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी। बहरहाल यह तो दो दिन से सामने है कि कुछ सांस...