सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी स्कूल के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी स्कूल के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता

श्रीगंगानगर में 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरएसवी के अंडर 14 में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इस टीम में रिषभ, पीयूष, विनायक, विभोर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीबीएसई नेशनल में भी अपना चयन कराया। अंडर 14 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करके ब्रॉन्ज मेडल जीता इस टीम में मिताक्षी , तन्वी, कुमुद ने उत्कर्ष प्रदर्शन करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
दौसा में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में भी आरएसवी के डेनी गोदारा ने गोल्ड मेडल जीता और अंकित ने सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया। विद्यार्थियों की सफलता में टेबल टेनिस कोच राहुल भोजक ओर ताइक्वांडो कोच जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Sponsored 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन