Posts

Showing posts from August, 2022

पावर कट : एक्सरे गली सादुल कॉलोनी सहित इन कई इलाकों में गुरुवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋पावर कट : एक्सरे गली सादुल कॉलोनी सहित इन कई इलाकों में गुरुवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी ✍️ पावर कट : एक्सरे गली सादुल कॉलोनी सहित इन कई इलाकों में गुरुवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी  बीकानेर में ट्री ट्रिमिंग व एच टी लाइन रख रखाव के लिए 01 सितम्बर 2022 को विद्युत आपूर्ति सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक बन्द रहेगी। इस दौरान आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, वाटर वर्क्स, कृषि मण्डी, रोडवेज, सागर होटल, उरमूल डेयरी, वसन्त विहार, लालगढ पैलेस, करनी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी (समता नगर). समता नगर, करनी नगर सेक्टर ए.बी., डी, ई,  आरएसी कॉलोनी वेटेनरी, गांधी नगर, भूमि विकास बैंक. राजमाता नोहरा, वेटेनरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी. एस. बी.बी.जे. बैंक, फलेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, राठौड ट्रैवल्स, नरेन्द्रा भवन, इन्द्र प्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैलेस, पूजा एनक्लेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार ऑफिस, ला...

अधिवक्ता गोपाल पुरोहित नोटेरी नियुक्त

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ अधिवक्ता गोपाल पुरोहित नोटेरी नियुक्त  बीकानेर 31 अगस्त। बीकानेर के युवा अधिवक्ता गोपाल पुरोहित को राज्य सरकार ने नोटेरी नियुक्त किया है।आज उन्हें अधिकृत पत्र प्राप्त होने पर  अनेक सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।       

जोशी वाड़ा मे गणेश महोत्सव

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ जोशी वाड़ा मे गणेश महोत्सव पूजा अर्चना कर प्रारंभ  बीकानेर 31 अगस्त। जोशी वाड़ा हनुमान भवन में आज मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर गणेश महोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ।     इस अवसर पर मौहल्ले के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।आज का पूजन मोहल्ले के वरिष्ठतम नागरिक गिरधर जोशी फोरमैन साहब द्वारा करवाई गई। आज का पूजन पंडित नंद लाल जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। पूजन के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे तथा सायं 8 आरती बजे होगी। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा।

पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य हुआ सुरक्षित - शिक्षा मंत्री इक्कीस संस्थाओं ने किया चूरा का अभिनंदन

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य हुआ सुरक्षित - शिक्षा मंत्री इक्कीस संस्थाओं ने किया चूरा का अभिनंदन ✍️ पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य हुआ सुरक्षित - शिक्षा मंत्री इक्कीस संस्थाओं ने किया चूरा का अभिनंदन बीकानेर, 31 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों की सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है।  डॉ. कल्ला बुधवार को सूरदासाणी बगेची में राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के नेतृत्व में 21 संस्थाओं द्वारा स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार चूरा के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से लाखों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कृषि और कृषक कल्याण के क्षेत्र में स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय की अग्रणी भूमिका ह...

कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकलीमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर

Image
कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकली मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर   बीकानेर 31 अगस्त। कृषि विपणन विभाग द्वारा बुधवार को कृषि उपज मण्डी समति (अनाज) के सभागार में खण्ड बीकानेर के क्षेत्राधिकार की मण्डी समितियों के द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कूपनों की खण्ड स्तरीय लॉटरी निकाली गयी।कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शशि शेखर शर्मा ने बताया कि लॉटरी में प्रथम पुरस्कार पचास हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, श्रीडूंगरगढ़ के कृषक भागीरथ को, द्वितीय पुरस्कार तीस हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, श्रीडूंगरगढ़ के कृषक खेताराम को तथा तृतीय पुरस्कार बीस हजार रूपये राशि का कृषि उपज मण्डी समिति, सरदारशहर के कृषक नन्दलाल नाम को दिया गया। -----  *मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को आएंगे बीकानेर* बीकानेर, 31 अगस्त। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास सोमवार, 5 सितम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा नोखा के पुलिस थाना एवं उप स्वास्...

राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग का नवीनीकरण तथा जीर्णोद्वार कार्य प्रगति पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की प्रेरणा से हुआ कार्य प्रारंभ

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग का नवीनीकरण तथा जीर्णोद्वार कार्य प्रगति पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की प्रेरणा से हुआ कार्य प्रारंभ बीकानेर, 31 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के प्रेरणा से नर्सिंग लैक्चर थियेटर को स्मार्ट क्लास रूम के रूप में विकसित किया जा रहा है। दान-दाताओं, नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं नर्सिंग कार्मिकों के सहयोग से करीब 7 लाख रुपए व्यय कर 3 क्लास रूम में एलसीडी प्रोजेक्टर और स्क्रीन लगाया है तथा एक क्लास रूम में अत्याधुनिक एलसीडी टीवी इन्ट्रेक्टिव बोर्ड लगाया गया है। राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग में वर्तमान में लगभग 200 नर्सिंग छात्र-छात्राएं अध्यनरत है।  पीबीएम अधीक्षक डॉ.पी.के. सैनी ने बताया कि नर्सिंग लैक्चर थियेटर में पुरानी लोहे की बैंचों की रिपेयरिंग कर पुनः स्थापित किया गया है व लोहे और एमडीएफ बोर्ड से बनी नयी बैंचें लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण मरम्मत, रिपेयरिंग एवं पुट्टी, रंग रोगन, बिजली, पंखे, ट्यूबलाईट इत्यादि सहित कारपेंटर संबंधी कार्य करवा कर एवं 16 डीडीआर के सीसी...

शत-प्रतिशत मतदाता पहचान पत्रों को सबसे पहले आधार से लिंक करने वाले 21 बीएलओ जिला स्तर पर होंगे पुरस्कृत

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ शत-प्रतिशत मतदाता पहचान पत्रों को सबसे पहले आधार से लिंक करने वाले 21 बीएलओ जिला स्तर पर होंगे पुरस्कृत बीकानेर, 31 अगस्त। शत प्रतिशत मतदाता पहचान पत्रों को सबसे पहले आधार से लिंक करने वाले 21 बीएलओ को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्रों को आधार से लिंक करने का अभियान एक अगस्त से संचालित किया जा रहा है। जिले के 1 हजार 580 मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।  जिन 21 बीएलओ द्वारा अपने मतदान केन्द्र पर शत-प्रतिशत मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र आधार से लिंक सबसे पहले करवा दिया जाएगा, उन्हें जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार लिंक करने का यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 17 लाख 8 हजार 496 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 9 लाख 49 हजार 947 मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र आधार से लिंक कर दिया गया ...

सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ *सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक* बीकानेर, 31 अगस्त। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित होगी। रैली में राजस्थान के पांच जिलों (बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं झुंझुनू) के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किए जाएंगे। रैली को लेकर मैदान पर तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ चल रही है।

एथलेटिक्स कोच राजेन्द्र सिंह के निधन से खेल जगत को भारी क्षति

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋एथलेटिक्स कोच राजेन्द्र सिंह के निधन से खेल जगत को भारी क्षति  ✍️ एथलेटिक्स कोच राजेन्द्र सिंह के निधन से खेल जगत को भारी क्षति सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के एथलेटिक्स कोच राजेन्द्र सिंह के आकिस्मक निधन हो जाने से राजस्थान खेल जगत को भारी क्षति हुई है । गत सत्र जूनियर राज्य प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम चैंपियन रही थी इनके प्रशिक्षित खिलाड़ीयो ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ भी राज्य का नाम रोशन किया है ।यह उदगार स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत के विद्यालय में आयोजित श्रधांजलि सभा में कहे। श्रधांजलि सभा मे विद्यालय के खिलाड़ी ,प्रशिक्षक एवम कार्मिकों द्वारा स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवम दो मिनट का मौन रखा गया । शोक सभा में विद्यालय के बोदूराम रेवाड़, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश बिठू,शशिशेखर जोशी, विनोद सिंह , जगदीश खत्री, रवि पारीक, प्रशांत आचार्य ,रवि छंगाणी , जमील अहमद , उपस्थित थे।

सम्भागीय आयुक्त नीरज के.पवन का काव्यमयी सम्मान किया

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋सम्भागीय आयुक्त नीरज के.पवन का काव्यमयी सम्मान किया  ✍️ सम्भागीय आयुक्त नीरज के.पवन का काव्यमयी सम्मान किया         बीकानेर 31 अगस्त | बीकानेर शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए हास्य व्यंग्य कवि बाबू बम चकरी ने सम्भागीय आयुक्त नीरज के.पवन से मिलकर उन्हें काव्यमयी सम्मान-पत्र, शोल, श्रीफल एवं अपना साहित्य भेंटकर स्वागत करते हुए स्वयं गौरवान्वित हुए | कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने भी काव्यमयी भाव रखे | सम्भागीय आयुक्त ने बीकानेर के साहित्य सृजन की सराहना की | सम्मान के समय समाजसेवी शिवकुमार उपाध्याय एवं अन्य जन उपस्थित रहे |                                                                            

आज की जरूरत है न्यूट्रीशन से परिपूर्ण डाइट - उद्घाटन कार्यक्रम में जोशी

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ आज की जरूरत है न्यूट्रीशन से परिपूर्ण डाइट  - उद्घाटन कार्यक्रम में जोशी बीकानेर। बदली हुई जीवनशैली और तनाव भरे माहौल में न्यूट्रीशन से परिपूर्ण डाइट का अपना अलग महत्व है इसलिए एक सक्षम डाइटिशियन की सेवाएं आज के समय में अधिक प्रासंगिक है। यह शब्द बीकानेर के विख्यात मार्केटिंग एवं बिजनेस कंसलटेंट शशांक शेखर जोशी ने तुलसी सर्किल पर स्थित 'प्लेनेट ऑफ न्यूट्रीशन' के उद्घाटन अवसर पर कहे। जोशी ने आगे कहा कि कई बार हम यह समझ नहीं पाते कि क्या खाएं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा इसको लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल होते हैं कि आखिर अच्छा और सेहतमंद खाना किसे कहते हैं और डाइटिशियन आपकी यही जानने में मदद करता है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर स्थानीय तुलसी सर्किल स्थित एवोलुशन जिम परिसर में 'प्लेनेट ऑफ न्यूट्रीशन' का शशांक शेखर जोशी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस प्रतिष्ठान में सुप्रशिक्षित डायटिशियन सुश्री मीनाक्षी भाटिया अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देंगी। सुश्री भाटिया को फूड एंड न्यूट्रिशन में एमएससी की डिग्री प्रा...

रामदेवरा के पैदल पदयात्रियों के लिए ठंडी छाछ व शीतल जल की सेवा

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋रामदेवरा के पैदल पदयात्रियों के लिए ठंडी छाछ व शीतल जल की सेवा ✍️ रामदेवरा के पैदल पदयात्रियों के लिए ठंडी छाछ व शीतल जल की सेवा बीकानेर 31 अगस्त। राम दूत सेवा समिति की ओर से आज रामदेवरा के पैदल पदयात्रियों की सेवार्थ  सेवादारों ने नोखड़ा तक ठंडी छाछ व शीतल पानीकी सेवा की।    समिति के मनोज हर्ष ने बताया कि समिति की ओर से कल पूनरासर मेरे के  पदयात्रियों के लिए कच्चे रास्ते में ठंडी छांव शीतल पानी की सेवा भी की जाएगी। 

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ सामाजिक समरसता के भी हों प्रयास -जिला कलक्टर

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ सामाजिक समरसता के भी हों प्रयास -जिला कलक्टर  *जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित* बीकानेर, 3 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि एससी, एसटी अत्याचार के प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ सामाजिक समरसता की दिशा में भी प्रयास किए जाएं।  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पुलिस और अभियोजन अधिकारी समन्वय से कार्य करें। जांच के स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के मद्देनजर पुलिस अनुसंधान कार्य में तेजी लाए। संबंधित एजेंसियां समन्वित रूप से काम करें और पीड़ित को न्याय दिलवाएं।  पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने पुलिस द्वारा प्रत्येक प्रकरण में नियमसम्मत और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि अनुसूचित ज...

आमजन को ट्रैफिक जाम व वायु-ध्वनि प्रदूषण में प्रभावी कमी से मिली राहत संभागीय आयुक्त के प्रयासों का दिखा असर

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋आमजन को ट्रैफिक जाम व वायु-ध्वनि प्रदूषण में प्रभावी कमी से मिली राहत संभागीय आयुक्त के प्रयासों का दिखा असर ✍️ आमजन को ट्रैफिक जाम व वायु-ध्वनि प्रदूषण में प्रभावी कमी से मिली राहत संभागीय आयुक्त के प्रयासों का दिखा असर बीकानेर, 31 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी रोड, सट्टा बाज़ार क्षेत्र में नो पार्किंग जोन तथा वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू होने से आमजन को ट्रेफिक जाम व वायु-ध्वनि प्रदूषण में कमी से काफी राहत मिली है। ट्रेफिक जाम में फंसने से आमजन को अनेक बार अस्पताल, परीक्षा स्थल, रेलवे स्टेशन, ऑफिस पहुंचने में काफी देर हो जाती थी।          इस क्षेत्र में शहर का प्रमुख ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल कोटगेट स्थित है, वहीं रतनबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महात्मा गांधी रोड व सट्टा बाज़ार क्षेत्र वस्त्र, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई-नमकीन, बर्तन, सजावटी सामान आदि का प्रमुख व्यापार केन्द्र होने से प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में आमजन व दे...

जिला कलेक्टर ने नौरंगदेसर में देखा कबड्डी का फाइनल मुकाबला

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋जिला कलेक्टर ने नौरंगदेसर में देखा कबड्डी का फाइनल मुकाबला ✍️ *राजीव गांधी ओलंपिक खेल* *जिला कलेक्टर ने नौरंगदेसर में देखा कबड्डी का फाइनल मुकाबला* बीकानेर, 31 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को नौरंगदेसर में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल’ के तहत आयोजित महिला एवं पुरूष कबड्डी के फाइनल मैच का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा फाइनल मैच के लिए उन्हें शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। जिला कलक्टर ने कहा कि देश में पहली बार ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएं उभरकर आएंगी तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।  उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना रखने एवं उत्साह के साथ खेल में भाग लेने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, सभी खिलाड़ी खेल के दौरान खेल भावना रखे। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ी का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ...

अस्थमा के लिए इन्हेलर के इस्तेमाल के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 'बेरोक जिंदगी' अभियान लॉन्च

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ अस्थमा के लिए इन्हेलर के इस्तेमाल के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 'बेरोक जिंदगी' अभियान लॉन्च बीकानेर।सिप्ला ने अपने मरीज जागरुकता अभियान बेरोक जिंदगी का नया चरण शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य अस्थमा पीड़ितों के प्रभावशाली और सुरक्षित इलाज के रूप में इन्हेलर्स के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। यह अभियान शिक्षा का प्रसार करते हुए इन्हेलर के मिथकों को दूर कर मरीजों एवं डॉक्टर्स के बीच संचार बढ़ाएगा।  डॉ मानक गुजरानी, श्वसन रोग विशेषज्ञ, बीकानेर ने बताया, ‘‘अस्थमा नियंत्रण में सुधार करने के लिए इससे जुड़ी बाधाओं को दूर करना बहुत जरूरी है, खासकर उन टियर 2 शहरों में जहाँ बीमारी का प्रसार बहुत ज्यादा है। इन्हेलर या इन्हेलेशन थेरेपी मेडिकल रूप से परामर्शित और इलाज का एक सुरक्षित विकल्प है, जो अस्थमा पीड़ितों को बीमारी पर नियंत्रण रखने और अच्छी गुणवत्ता का जीवन व्यतीत करने में मदद करता है। इन्हेलर दवाई को सीधे फेफड़ों में पहुँचाते हैं, जहाँ पर जाकर दवाई अस्थमा के लक्षणों को नियंत्रित करती है। हालाँकि हमारे स...

रेल ब्लॉक मिलते ही शुरू होगा रानी बाजार अंडर ब्रिज का कार्य जिला कलेक्टर और न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने किया मौका मुआयना

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋रेल ब्लॉक मिलते ही शुरू होगा रानी बाजार अंडर ब्रिज का कार्य जिला कलेक्टर और न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने किया मौका मुआयना ✍️ रेल ब्लॉक मिलते ही शुरू होगा रानी बाजार अंडर ब्रिज का कार्य जिला कलेक्टर और न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने किया मौका मुआयना बीकानेर, 31 अगस्त। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को रानी बाजार स्थित रेलवे अण्डर ब्रिज की प्रगति और क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी साथ रहे। जिला कलक्टर ने रानी बाजार रेलवे फाटक पर स्वीकृत रेल अण्डर ब्रिज के संबंध में यूआईटी सचिव से अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यूआईटी अधिकारी, रेलवे के अधिकारियों से समन्वय कर, अण्डर ब्रिज के लिए रेल ब्लॉक लेने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि रेल ब्लॉक लेने के बाद कितने समय में अंडरब्रिज के ब्लॉक लगा दिए जाएंगे?  न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया गया कि न्यास द्...

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया ✍️ *शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया*  बीकानेर, 31 दिसंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित गोदारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में शांत और वातानुकूलित वातावरण में विद्यार्थी एकाग्रता से अध्ययन कर सकेंगे। इस दौरान युवाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि युवा लक्ष्य निर्धारित करते हुए, पूर्ण समर्पण के साथ इसके लिए जुट जाएं। अल्पिता गोदारा ने शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का तिलक लगाकर स्वागत किया। लाइब्रेरी के संचालक प्रदीप गोदारा ने यहां की सुविधाओं के बारे में बताया।  इस दौरान महेंद्र कल्ला, यशपाल गहलोत, देवकिशन चांडक, प्रदीप शर्मा, शांतिलाल, महबूब खान, भोजराज शर्मा, नवीन बिहानी, नारायण डागा, रामदेव राठी, गोपाल राठी आदि उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने किया पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋शिक्षा मंत्री ने किया पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण ✍️ *शिक्षा मंत्री ने किया पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण* बीकानेर, 31 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के लालगढ़ स्थित पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण किया।  शिक्षा मंत्री ने संयंत्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने रॉ मेटेरियल, पैकेजिंग, लोडिंग सहित अन्य प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशु आहार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पशु आहार के विक्रय की स्थिति जानी और कहा कि डेयरी समितियों को उचित दर पर आहार उपलब्ध करवाया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गोवंश के लंपी स्किन रोग के मद्देनजर जागरूकता अभियान में उरमूल डेयरी भी योगदान दे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इसे खत्म किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संक्रमित गोवंश के आइसोलेशन और मृत पशु का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने यहां गणेश पूजन भी किया।...

पूनरासर धाम के लिए संजीवनी सेवा समिति का जत्था हुआ रवाना* *शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दिखाई हरी झंडी

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋पूनरासर धाम के लिए संजीवनी सेवा समिति का जत्था हुआ रवाना* *शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दिखाई हरी झंडी ✍️ *पूनरासर धाम के लिए संजीवनी सेवा समिति का जत्था हुआ रवाना* *शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दिखाई हरी झंडी* बीकानेर, 31 अगस्त। पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा के लिए संजीवनी सेवा समिति के सेवा जत्थे को बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने डागा चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि संस्था द्वारा सन 2001 से पैदल यात्रियों के लिए निश्चल भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नही होता। उन्होंने कहा कि पूनरासर हनुमान जन जन की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं।    संस्था के अध्यक्ष हेमंत रंगा ने बताया से संस्था द्वारा नोरंगदेसर से एक कि.मी. पहले गौड़ कृषि फार्म पर सेवादारों द्वारा चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल की सेवा की जाती है। इस दौरान केदारनाथ सारस्वत, संजय जोशी, रोहित ...