Posts

Showing posts with the label Veterinarian

बीकानेर : अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पशुचिकित्सक

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बीकानेर : अनशन पर बैठे पशुचिकित्सक बीकानेर (27.09.2023) l सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में NPA की मांग को  लेकर पशुचिकित्सको का धरना अब अनिश्चितकालीन अनशन में तब्दील हो चुका है l यह प्रदेश स्तर के कार्यक्रम वेटरनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के नेतृत्व में हर जिले में पशु चिकित्सक आमरण अनशन में बैठ रहे हैँ l इसी क्रम में बीकानेर जिले से डॉ. सुभाष घारू व डॉ. ओ. पी. पडिहार, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग परिसर में  अनशन पर बैठ चुके हैँ l  राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ. बॉयल ने बताया कि आज लगातार इतने दिनों तक कार्यबहिष्कार व धरने के पश्चात् भी सरकार चेत नहीं रही हैं l अतः दोनों संघो ने यह निर्णय किया हैं कि अब हड़ताल को युद्धस्तर का रूप दिया जायेगा l जिसके क्रम में हर जिले पर अनिश्चितकालीन अनशन का निर्णय लिया l ताकि सरकार संवेदनशील होकर हमारी मॉग तत्काल पुरी करे l डॉ. कुलदीप चौधरी ने कहा कि हमारी एकमात्र मांग NPA हैं जो यदि नहीं मानी जाएगी तो यह अनशन लगातार चलता रहेगा l  ...