Posts

Showing posts from July, 2024

जिला अस्पताल में पहली बार हुए बच्चेदानी के जटिल ऑपरेशन

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* *जिला अस्पताल में पहली बार हुए बच्चेदानी के जटिल ऑपरेशन*  *स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका रंगा और टीम ने किए ऑपरेशन*  बीकानेर, 31 जुलाई। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को पहली बार वेजाइनल हिस्ट्रिक्टोमी के जटिल ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सहायक आचार्य डॉ. मोनिका रंगा एवं टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।  डॉ. मोनिका रंगा ने बताया कि कृष्णा देवी (60 वर्ष) और चंद्रा देवी (65 वर्ष) पिछले तीन साल से यूटेराइन प्रोलेप्स से पीडित थे। इस कारण लगातार पैरों मे दर्द और घाव व इंफेक्शन की शिकायत रहती थी। पिछले महीने इन मरीजों ने अस्पताल के स्त्री रोग आउटडोर मे संपर्क किया तो इन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई और मरीजों को प्रोत्साहित किया गया।  गौरतलब है कि वेजाइना के रास्ते बच्चेदानी को बाहर निकालना एक जटिल ऑपरेशन होता है। जिला अस्पताल में यह इस प्...

स्वास्थ्य विभाग ने महीने के आखिरी दिन मनाया नो तंबाकू डे, काटे चालान

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* *स्वास्थ्य विभाग ने महीने के आखिरी दिन मनाया नो तंबाकू डे, काटे चालान* बीकानेर, 31 जुलाई। माह के आखिरी दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग की जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम द्वारा जिले में तंबाकू विक्रेताओं को एक दिन तंबाकू बिक्री नहीं करने की समझाइश की गई। तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा स्टेशन रोड तथा आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई जागरूक पान विक्रेताओं ने अपनी दुकान स्वत: बंद रखी। टीम ने कुल 7 चालान काटे और माह के अंतिम दिन तंबाकू बिक्री बंद रखने की समझाईश की। गठित टीम में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत और कमल कुमार पुरोहित शामिल रहे।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न 6 हुआ एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* *अब तक 21* *शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न 6 हुआ एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल* बीकानेर, 31 जुलाई। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न 6 एनक्यूएएस सर्टिफाइड अस्पताल बन गया हैं। यानीकि इसे राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफाई कर दिया गया है। इसके लिए अस्पताल को 3 साल तक 3-3 लाख रुपए इंसेंटिव प्राप्त होगा जिसका उपयोग अस्पताल के उन्नयन में किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस आशय का पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान के मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को भेजकर बधाई प्रेषित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र तनेजा व जिला गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के नर्सिंग अधिकारी महिपाल सिंह चौधरी, किशोर सिंह, डॉ रोचक...

कुलपति और जिला कलक्टर के नेतृत्व में कावनी में हुआ पौधारोपण

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* *विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व* *कुलपति और जिला कलक्टर के नेतृत्व में कावनी में हुआ पौधारोपण* बीकानेर, 31 जुलाई। विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव कावनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पौधारोपण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अरुण कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गत साढे तीन वर्षों में यहां अनेक कार्य किए गए हैं। इसमें प्रशासनिक विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों। खेती की लागत मूल्य में कमी आए और उत्पादन बढ़े।  जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने...

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता रखें अधिकारी-वृष्णि

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता रखें अधिकारी-वृष्णि संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश बीकानेर, 31 जुलाई।जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता बरतें, यदि समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी की सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी। सम्पर्क पोर्टल की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही। जिला कलेक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों में कोई भी प्रकरण निर्धारित अवधि से अधिक समय तक लंबित नहीं होना चाहिए, अधिकारी स्वयं आईडी लॉगिन करें, जवाब को पढ़कर ही अपलोड करवाया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि बार बार निर्देश देने के बावजूद समुचित प्रगति नहीं होने वाले विभागों के व...

प्रेमचंद भारतीय मन के कुशल चितेरे थे - रंगा

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* प्रेमचंद भारतीय मन के कुशल चितेरे थे - रंगा बीकानेर, 31 जुलाई, 2024  देश के ख्यातनाम हिन्दी और उर्दू के रचनाकार मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जयंती के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान के नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आज प्रातः एक परिसंवाद ‘प्रेमचंद की प्रासंगिकता’ छात्र/छात्राओं के बीच में रखा गया।  परिसंवाद की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि प्रेमचंद की हर रचना आज भी प्रासंगिक है, और समय के सच को बयां करती है। प्रेमचंद भारतीय मन के कुशल चितेरे थे। उन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकार को आगे रखा। प्रेमचंद आजादी से पहले समाज और अंग्रेजी शासन के खिलाफ लिख रहे थे। उन्होंने जनता के शोषण दुःख-दर्द और उत्पीड़न को बहुत सूक्ष्म तरीके से महसूस किया। और उसे अपने सृजन में ढाला।   परिसंवाद में भाग लेते हुए वरिष्ठ शिक्षा...

भारतीय जनता पार्टी रानीबाजार मंडल की बैठक हुई

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* भारतीय जनता पार्टी रानीबाजार मंडल की वृहद कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को पवनपुरी समुदायक भवन में हुई | मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने अध्यक्षता की बैठक मे मंडल के पधाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा पदाधिकारी,मंडल क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, अन्य अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया मंडल के अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने संगठनात्मक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री सत्यप्रकाश आचार्य ने मंडल कार्यसमिति बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की निरंतर गतिशीलता ही भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न बनाती हैं जिला महामंत्री मोहन सुराना ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी को शानदार जीत के लिए बधाई दी और अपने अपने क्षेत्र में जन समस्याओं को दूर करने का आश...

मो. रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम कार्यक्रम आयोजित

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना View this post on Instagram A post shared by Khabron Me Bikaner 📻 (@khabron_me_bikaner_)    *खबरों में बीकानेर* मो. रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ  बीकानेर। स्थानीय टाउन हॉल में रफी के गीतों की शाम पेड़ों के नाम सद्भावना संगीत कला केंद्र ( समिति) बीकानेर द्वारा उनकी 44 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक और समिति के अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि अपने एकल गायन में 10 गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद आर्य व सिराजुद्दीन खोखर ने पांच पांच गीतों की की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आए संगीत प्रेमी सुनील दत्त नागल, राजेश सांखला, लक्ष्मण चारण ने भी अपने गीतों प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आये हुए हर श्रोताओं को हर गाने में बदलकर अतिथि बनाकर मंच उन्हें सम्मान दिया गया। जिसमें भरत प्रकाश श्रीमाली, भोलेशंकर साध, सुशील यादव, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सैय्यद अख्तर,लक्ष्मण चारण, सत्यनारायण पारीक, शरीफ ...