Posts

Showing posts with the label bjp

कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो !

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो ! बीकानेर राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच राजस्थान सरकार के एक मंत्री का ताजा कथित वीडियो चर्चा में आ गया है। वायरल हुआ यह वीडियो आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल का बताया जा रहा है। जिसमें वे जनसुनवाई के दौरान कुर्सी पर आराम की मुद्रा में टांग पर टांग रखे बैठे दिखाई दे रहे हैं। और फरियाद लगा रहे एक व्यक्ति की किसी बात पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं की ठीक है नाराज हो जो वोट बीजेपी को दे देना।  बीकानेर क्षेत्र के इन मंत्री की कुछ वायरल ऑडियो और वीडियो पहले भी राजनीतिक हलकों और आम जन में चर्चा का बायस बन चुकी है।  हालांकि ताजा ताजा वायरल हो रही इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते लेकिन यह सोशल मीडिया पर चटकारे लेते हुए और अधिक वायरल होता जा रहा है। कुछ लोग तो मंत्री को अब कांग्रेस का वायरल मैन कहने से चूक नहीं रहे।  इस कथित वायरल वीडियो को लेकर मेघवाल की ओर से कोई वक्तव्य अभी तक सामने नहीं आया है।   

भाजपा प्रत्याशियों की वायरल लिस्ट...! कहा जा रहा जल्द आएगी ! चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी...

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* भाजपा प्रत्याशियों की वायरल लिस्ट...! कहा जा रहा जल्द आएगी !  चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी...  जयपुर/बीकानेर  viral on social media । राजस्थान में सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है। हालात यहां तक आ पहुंचे हैं कि अभी  फिलवक्त पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के बाद बीजेपी ने राजस्थान में प्रत्याशियों की अपनी पहली ही लिस्ट जारी करने मशक्कत शुरू ही की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के नेताओं व संघ के पदाधिकारियों से बैठकें कर दिल्ली के लिये रवाना हुए ही हैं कि कयासों के दम पर सोशल मीडिया पर नामों की बरसात होने लगी है। इतना सब होने पर भी यह बताया जा रहा है कि आगामी 48 घंटों में भाजपा की पहली सूची आ सकती है!  तथाकथित सूत्रों से मिली जानकारी की बात कहते हुए जानकारी दी जा रही है की इस संभावित पहली लिस्ट में तकरीबन 33 नाम तो तय किए गए हैं।  खैर, चांद निकलेगा तो दुनिया देखेगी। बहरहाल यह तो दो दिन से सामने है कि कुछ सांस...