उद्यमी बोले औद्योगिक समस्याओं के समाधान से ही निकलेगा औद्योगिक विकास का रास्ता
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️ उद्यमी बोले औद्योगिक समस्याओं के समाधान से ही निकलेगा औद्योगिक विकास का रास्ता बीकानेर एमएसएमई सुविधा शिविर के निरीक्षण पर पहुंची अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता को बीकानेर संभाग के औद्योगिक विस्तार के आड़े आ रही समस्याओं के निवारण हेतु विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपा | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर संभाग के औद्योगिक विकास को पंख लगाने हेतु पहली आवश्यकता बीकानेर में हवाई सेवाओं का विस्तार है जिसके लिए 23.83 हेक्टेयर भूमि का आवंटन राज्य सरकार द्वारा अथवा जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाया जाए तो केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट ऑथोरिटी से टर्मिनल का विस्तार करवा दिया जा सकता है | साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई चिरंजीवी योजना में लंबे समय से राजस्थान में मजदूरी करने आए दुसरे राज्यों के मजदूरों को शामिल किया जाए | राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2023 में बीकानेर में ड्राईपोर्ट स्थाप...