राजस्थान : इन 15 जिलों में सरकारी वकीलों की नियुक्ति, कार्यरत को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त किया
- राजस्थान : इन 15 जिलों में सरकारी वकीलों की नियुक्ति, कार्यरत को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त किया *खबरों में बीकानेर* - - राजस्थान : इन 15 जिलों में सरकारी वकीलों की नियुक्ति, कार्यरत को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त किया जयपुर: राजस्थान सरकार ने 15 जिलों में सरकारी वकीलों की नियुक्ति की है। इस संबंध में आदेश शासन सचिव विधि राजेश गुप्ता ने जारी किए हैं । जानकारी के मुताबिक जिला सीकर, प्रतापगढ़, पाली, नीमकाथाना, नागौर, झुंझुनूं, जैसलमेर, डीग, दौसा जिला गंगापुरसिटी, डूंगरपुर, चूरू, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अनूपगढ़ में लोक अभियोजक और राजकीय अभिभाषक नियुक्त किए गए हैं । यह भी जानकारी मिली है कि इन्हीं जिलों में वर्तमान में कार्यरत सरकारी वकीलों को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त किया गया है।