30 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* 30 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप - जोधपुर में जनसुनवाई के दौरान विद्यार्थियों ने रखी थी मांग - मुख्यमंत्री ने दी विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से 13.50 लाख रूपए की स्वीकृति - शहरी क्षेत्रों में 5 विकास कार्यों के लिए दी 82 लाख रुपए की मंजूरी 27 सितम्बर 2023, 11:01 PM जयपुर, 27 सितम्बर। जोधपुर के 30 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 13.50 लाख रुपए की स्वीकृति देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है। श्री गहलोत ने अपने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से यह राशि स्वीकृत की है। हाल ही जोधपुर दौरे के दौरान जनसुनवाई में रूबीना खान और साथी विद्यार्थियों ने लैपटॉप के लिए आग्रह किया था, जिस पर संवेदनशील निर्णय लिया गया है। 5 विकास कार्यों के लिए भी मंजूरी मुख्यमंत्री ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से जोधपुर के 5 विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी अनुशंषा की है। इनमें पूंजला नाड़ी पर घाट निर्माण एवं सौन्दर...