राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का सम्मान समारोह आयोजित
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 *राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का सम्मान समारोह आयोजित* *शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भूपेश रहे मौजूद* बीकानेर, 30 अप्रैल। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का सम्मान समारोह शनिवार को पाबू बारी स्थित अंबेडकर चौक में आयोजित हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद हटीला को राजस्थान शिक्षा कर्मी बोर्ड की शासी परिषद का सदस्य बनाए जाने पर कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश और भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने की सीख दी। आज के दौर में यह सिद्धांत बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय होता है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरोगी राजस्थान के सपने के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने च...