खबरों की सटीकता के लिए सूचना तंत्र मजबूत करें - नवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार
- खबर के नीचे देखें चयनित अन्य फोटो *खबरों में बीकानेर* - - खबरों की सटीकता के लिए सूचना तंत्र मजबूत करें - नवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार *बीकानेर।* खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सूचना तंत्र का मजबूत होना अनिवार्य है। किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले कम से कम तीन अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस-चेक करना चाहिए। यह सलाह दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा ने जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया आईएमएस कॉलेज परिसर में पत्रकारिता पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन दी। शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक पत्रकार की खबर का स्रोत उजागर होने पर उसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने जोर दिया कि एक पत्रकार को कभी भी अपने खबर के स्रोत का खुलासा नहीं करना चाहिए। उन्होंने डिफेंस रिपोर्टिंग का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि खबर लिखते समय सजगता और सतर्कता बेहद आवश्यक है। कार्यशाला के तीसरे सत्र में न्यूज पोर्टल 'लॉयन एक्सप्रेस' के संपादक हरीश बी शर्मा ने इंटरव्यू विधा पर चर्चा की। उन्ह...