बीरबल की खिचड़ी बनाम बीकानेर रेलवे फाटकों का मुद्दा, सारे नेता ट्रेक से उतरे
-बीरबल की खिचड़ी बनाम बीकानेर रेलवे फाटकों का मुद्दा, सारे नेता ट्रेक से उतरे जितने नेता उतने समाधान के प्रावधान है। सबकी अलग डफली और अलग राग है। *खबरों में बीकानेर* - - बीरबल की खिचड़ी बनाम बीकानेर रेलवे फाटकों का मुद्दा, सारे नेता ट्रेक से उतरे जितने नेता उतने समाधान के प्रावधान है। सबकी अलग डफली और अलग राग है। हेम शर्मा बीकानेर के नागरिकों को कोटगेट व सांखला रेलवे फाटक के समाधान की मूलभूत सुविधाओं का समावेश कर प्लान का अनुमोदन कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता नगर विकास न्यास को प्लान भेज भी दिया गया है। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी करेगी। एलिवेटेड ट्रेक का कोई प्रस्ताव रेलवे के पास विचाराधीन नहीं है। यह बात वरिष्ठ मंडल इंजीनियर उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 अगस्त 2024 को डा. धर्म चन्द जैन को उनकी ओर से इस समस्या के समाधान को लेकर केद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भेजे पत्र के जवाब में कही है। यह बात सही है बीकानेर जिला प्रशासन और रेलवे के स्तर पर हुए विचार विमर्श के बाद अण्डर ब्रिज बनाने की योजना पूर्व में ही स्वीकृत हो चुकी है। अब अण...