अकादमी द्वारा 48 पांडुलिपियों पर 5.74 लाख रु. तथा 22 पुस्तकों पर 2 लाख 20 हजार रु. का सहयोग स्वीकृत उदयपुर, 16 फरवरी/राजस्थान साहित्य अकादमी की‘पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग’ योजना अन्तर्गत इस वर्ष 48पांडुलिपियों पर लेखकों को 5 लाख 74 हजार रु. का आर्थिक सहयोग किया गया है। अकादमी अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरुष ने बताया कि‘अरूणिमा रश्मियाँ (काव्य)’ रंजना त्रिखा जयपुर, ‘नदी उफान भरे (काव्य)’ डॉ. कृपा शंकर शर्मा जयपुर, ‘शब्दों के आसमान में हौसलों की उड़ान (काव्य)’ करिश्मा जोशी बीकानेर, ‘अपने अपने आईने (काव्य)’श्री रामनिवास बाँयला अलवर, ‘शब्दों का नीड़ (काव्य)’ श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी मेड़ताशहर, ‘चुप नहीं बैठूंगा (काव्य)’ श्री राजेन्द्र गौड़ कोटा, ‘बच्चों की दुनियां मुस्काई (बाल काव्य)’ डॉ. रेनू सिरोया उदयपुर, ‘खुशियां देता चल (काव्य)’ श्री सोहन प्रकाश जयपुर, ‘उम्मीदों के अश्व (काव्य)’ध्वनि आमेटा डूंगरपुर, ‘आखिर कितनी अनामिकाएँ (काव्य)’विज...