नेता स्वागत में रहे मस्त, बीकानेर फंसा जाम में, उपराष्ट्रपति धनखड़ आए
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* देखें जाम का वीडियो नेता स्वागत में रहे मस्त, बीकानेर फंसा जाम में, उपराष्ट्रपति धनखड़ आए नेता स्वागत में रहे मस्त बीकानेर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित केंद्रीय मंत्री यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। बीकानेर के नेताओं ने मंत्रियों और उपराष्ट्रपति का तहे दिल से स्वागत किया। किंतु दूसरी ओर सड़क मार्ग जाम रहने से बीकानेर की जनता को खासी परेशानी हुई। बल्कि जयपुर रोड व श्रीगंगानगर से आने वाले यात्रियों और जैसलमेर की ओर से आने वाले अथवा इन रास्तों की ओर जाने वाले यात्रियों को जो बीकानेर से होकर गुजरे, उन्हें भी करीब आधे से 1 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। किसी नेता ने इस समस्या को ध्यान में न रखते हुए जनता की परेशानी की तरफ से आंखें फेर ली। इतना ही नहीं बीकानेर की ओर से कृषि विश्वविद्यालय की ओर एक तरफ मार्ग से जा रहे एक भाजपा नेता को भी बस स्टैंड के आसपास व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों से सुरक्षित कोरीडोर की ओर से जाने के लिए बातें करते हुए देखा गया। उपराष्ट्रपति व मंत...