देर रात बिजली पर मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश, ऊर्जा विभाग के अधिकारी बोले - चमकती रहेगी बिजली
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* देर रात बिजली पर मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश, ऊर्जा विभाग के अधिकारी बोले - चमकती रहेगी बिजली इधर, बीकानेर में आज 4 घंटे पावर कट विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक प्रदेश में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति - मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार देर रात ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक - मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सुचारू विद्युत आपूर्ति के निर्देश - खराब ट्रांसफॉर्मर्स को समय पर बदलने के दिए निर्देश 28 सितम्बर 2023, जयपुर, 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी, जबकि अगस्त में कम बारिश और गर्मी से विद्युत की मांग में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, कोयले की कम आपूर्ति से भी विद्युत मांग और आपूर्ति में अंतर आया है। इसके बावजूद राज्य सरकार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में भी आपूर्ति में कमी नहीं आने दी जाएगी। गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य में विद्युत आपूर्ति की समीक...