आजादी के बाद पहली बार हो रहा खालों का नवीनीकरण, अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
आजादी के बाद पहली बार हो रहा खालों का नवीनीकरण, अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner आजादी के बाद पहली बार हो रहा खालों का नवीनीकरण, अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास बीकानेर, 6 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार कंवरसेन लिफ्ट के क्षतिग्रस्त खालों के नवीनीकरण के लिए 185 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे लूणकरणसर क्षेत्र के 28 हजार किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। गोदारा ने बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान यह बात कही। उन्होंने महाजन के चक 3 आरबीएम, 172 एल, 172 आर, 196 आर में खालों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 6 करोड़ 82 लाख रुपये...