Posts

Showing posts from December, 2024

सुंदरकांड प्रसंग के आध्यात्मिक रहस्य बताए

Image
खबरों में बीकानेर  सुंदरकांड प्रसंग के आध्यात्मिक रहस्य बताए सुंदरकांड प्रसंग के आध्यात्मिक रहस्य बताए  गोपेश्वर महादेव मंदिर गंगाशहर ( बीकानेर ) में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिसके सप्तम ( अंतिम ) दिवस में सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री त्रिपदा भारती जी ने सुंदरकांड प्रसंग को बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ उसमें निहित आध्यात्मिक रहस्यों को भी उजागर किया। कथा का शुभारंभ श्री मानकचंद अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, अजीत ज्यान्नी द्वारा पूजन से किया गया। साध्वी जी ने कहा भक्त हनुमान जी की सीता जी तक पहुँचने की यात्रा वास्तव में भक्त की भक्ति को प्राप्त करने की यात्रा है। जिस प्रकार इस यात्रा में हनुमान जी के सामने विभिन्न प्रकार की परिस्थितियाँ आई। किन्तु वह हर परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है। ठीक ऐसी भावना हमारी भी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने अपने विचारों में युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागृत किया। उन्होंने कहा युवा हमारे देश की रीड की हड्डी ह...

फिर बंद का ऐलान किया अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ने !

Image
खबरों में बीकानेर  फिर बंद का ऐलान किया अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ने ! फिर बंद का ऐलान किया अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ने ! बीकानेर। जिले में सोलर कंपनियों द्वारा अवैध वृक्षों व खेजड़ी की कटाई को लेकर अखिल भारतीय विश्नोई महासभा की ओर से आरपार की लड़ाई का एलान किया गया है। जिसके तहत 19 जनवरी को जोधपुर जिले को बंद करवाने की घोषणा की गई है। नोखा के मुकाम में महासभा की पंचायत में कई अहम फैसले लिए गये है। महासभा से जुड़े मनोज विश्नोई ने बताया कि महासभा के अध्यक्ष देवेन्द्र बुडिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से 19 जनवरी को जोधपुर बंद की घोषणा की गई है। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह में राज्य के एक जिले को बंद करवाया जाएगा। अत में जयपुर महापड़ाव के साथ सीएम आवास व विधानसभा का घेराव होगा। विश्नोई ने बताया कि अब यह आन्दोलन राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिससे सोई सरकार चेतन अवस्था में आ सके। बैठक में सुभाष विश्नोई,रामगोपाल विश्नोई,अनिल पूनिया,राकेश विश्नोई,मुकाम सरपंच रामलाल सहित अनेक जने उपस्थित रहे। इस घोषणा के साथ सरकार की उड़ी नींद बीकानेर बंद की सफलता के बाद अखिल भारतीय विश्नोई ...

साईक्लिंग टीम चयन प्रतियोगिता बीकानेर में 3 से 4 जनवरी तक

Image
खबरों में बीकानेर  साईक्लिंग टीम चयन प्रतियोगिता बीकानेर में 3 से 4 जनवरी तक  बीकानेर।उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38 वें नेशनल गेम्स में भाग लेने वाली राजस्थान की साईक्लिंग टीम (रोड़ ट्रेक व माउण्टेन बाईक) के चयन हेतु बीकानेर में 3 से 4 जनवरी तक चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राजस्थान साइकलिंग एसोसिएशन की सचिव ओ पी विश्वकर्मा ने बताया कि इस चयन ट्रॉयल के लिए राजस्थान राज्य ओलिम्पक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने सुधीश शर्मा को पर्यवेक्षक लगाया गया है। राजस्थान साईक्लिंग एसोसियेशन व राजस्थान ओलम्पिक एसोसियेशन के पर्यवेक्षक दोनो मिलकर इस चयन ट्रॉयल से चयनित साईक्लिस्टो की सूची राजस्थान ओलिम्पक संघ (गहलोत गुट) को प्रेषित की जाएगी,जो अपनी तरफ से साईक्लिस्टो की सूची कोच व मैनेजर का नाम इण्डियन ओल्पिक एसोसियेशन को भेजेगें।

जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है

Image
खबरों में बीकानेर  जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है बीकानेर। श्री राम कथा समिति के तत्वाधान में सीताराम भवन में चल रही 9 दिवसीय शिव पुराण कथा के दूसरे दिन वृन्दावन से आएं भारत शरण महाराज ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो,वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्मा ओं ने गहरा चिंतन किया है। जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान के निकट पहुंच जाएं जिससे हमें तीनों ताप से छुटकारा मिलता है।महाराजश्री ने कहा कि तब तक कलयुग के पाप परेशान करेंगे। जब तक शिवपुराण हमारे जीवन में शामिल ना हो जाए यही शिवपुराण की महिमा है। शिव जैसा समान दृष्टा कौन होगा,महादेव दैत्य एवं देवों के लिए सदा कृपा वंत रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन आप व्रत रखों,ये ध्यान रखना की किसी को अपशब्द न कहो,आड़ा-टेड़ा न बोला और उन्होंने कहा कि महिलाओं को पिता,पति और परमात्मा के बर्तन खुद धोना चाहिए न किसी काम वाली से धुलवाना चाहिए। महाराजश्री ने कहा किशि...

कुष्ठ रोगियों को किया कम्बल, चप्पल व मेडिकल किट वितरण

Image
खबरों में बीकानेर  कुष्ठ रोगियों को किया कम्बल, चप्पल व मेडिकल किट वितरण *कुष्ठ रोगियों को किया कम्बल, चप्पल व मेडिकल किट वितरण* बीकानेर, 31 दिसम्बर। नव वर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को मेडीसिन किट, कम्बल, चप्पल आदि का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता तथा नर्सिंग अधिकारी हीरा भाटी ने कुष्ठ रोगियों को रोग की वर्तमान स्थिति, उपचार की नियमितता तथा राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ एक सामान्य बैक्टीरिया जनित रोग है जिसे नियमित दवाई से पूर्णतया ठीक किया जाता है और रोगी को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में आदिनांक कुल 15 नये कुष्ठ रोगी पाए गए हैं जिसमे बीकानेर जिले के 8 रोगी तथा शेष रोगी अन्य जिलो एंव राज्यों से है जो वर्तमान में बीकानेर में रह रहे है। इस प्रकार जिले में कुष्ठ उपचाराधीन रोगियों कि कुल संख्या 29 है।

बीकानेर : ट्रैफ़िक पार्क देखेंगे-समझेंगे बच्चे और भी गतिविधियां होंगी

Image
खबरों में बीकानेर  बीकानेर : ट्रैफ़िक पार्क देखेंगे-समझेंगे बच्चे  और भी गतिविधियां होंगी *1 से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* *'परवाह' की थीम पर आयोजित होगी सघन गतिविधियां* बीकानेर 31 दिसंबर। 33 वां राष्ट्रीय सड़क सप्ताह सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। परवाह (केयर) की थीम पर आधारित इस सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने सड़क सुरक्षा माह की तैयारी के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अगले एक महीने में विभिन्न गतिविधियों में शामिल हों तथा सड़कों को सुरक्षित बनाने के साथ आमजन में सड़क नियमों की अनुपालना के प्रति जागरूकता लाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजकीय विभागों में कार्यरत गाड़ियों की बीमा सुनिश्चित करवाने के लिए अगले एक सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारिय...

गिव अप अभियान में अब तक जिले में 980 परिवारों ने किया लाभ परित्याग

Image
खबरों में बीकानेर  गिव अप अभियान में अब तक जिले में 980 परिवारों ने किया लाभ परित्याग गिव अप अभियान में अब तक जिले में 980 परिवारों ने किया लाभ परित्याग *31 जनवरी तक चलेगा गिव अप अभियान* बीकानेर, 31 दिसंबर। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र परिवारों का स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए चलाए जा रहे गिव अप अभियान के तहत जिले में अब तक 980 परिवारों ने स्वेच्छा से लाभ परित्याग किया है।  जिला रसद अधिकारी (प्रथम) वीरेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस ‘गिव अप अभियान‘ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में शामिल लाभार्थी स्वेच्छा से अपना नाम हटवा सकते हैं। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य उन व्यक्तियों को प्रेरित करना है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की निष्कासन की श्रेणी में आते हैं और स्वेच्छा से अपना नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से हटवाना चाहते हैं। वर्तमान में बीकानेर जिले में 3 लाख 1 हजार 779 परिवारों के 13 लाख 6 हजार 505 सदस्य इस योजना में शामिल हैं। सक्षम परिवारों को नाम ...

बीकानेर : 44 सिलेंडर जब्त

Image
खबरों में बीकानेर  बीकानेर : 44 सिलेंडर जब्त  *घरेलू एलपीजी सिलेंडर के अवैध दुरुपयोग रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई में 44 सिलेंडर जब्त*  *रसद विभाग द्वारा तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई*  बीकानेर, 31 दिसंबर। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के अवैध दुरुपयोग, रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रसद विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में 44 घरेलू सिलेंडर, 4-4 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी (प्रथम) वीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा बीकानेर शहर में नत्थूसर गेट स्थित नेहरू नगर में गणेश रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 29 सिलेंडर तथा 2-2 इलेक्ट्रिक कांटे तथा रिफिलिंग मशीन जब्त कर पेडीवाल इंडेन गैस एजेंसी को सौंप कर सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया। इस कार्रवाई में 29 घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग एलपीजी अधिनियम 2000 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने के कारण जब्त कर संबंधित के विरुद्ध आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  विभाग के दल द्वारा आडूपीर दरगाह के पास पश...

टीम धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज की कामयाबी, बीकानेर में मात्र 3 महीने में MDRT उपाधि क्वालीफाई की

Image
खबरों में बीकानेर  टीम धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज की कामयाबी, बीकानेर में मात्र 3 महीने में MDRT उपाधि क्वालीफाई की  टीम धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज की कामयाबी, बीकानेर में मात्र 3 महीने में MDRT उपाधि क्वालीफाई की  31 दिसम्बर 2024 बीकानेर। सजग एवम सतत उपलब्धता, ग्राहक संतुष्टि एवम भरोसे पर कायम रहते हुए हाल ही में स्थापित धनलक्ष्मी सिक्योरिटीज ने जीवन बीमा क्षेत्र में प्रतिष्ठित एमडीआरटी क्लब क्वालीफाई किया। सिक्योरिटीज के संस्थापक गोपाल अग्रवाल ने यह सफलता अपने निवेशकों और अपनी टीम की सार्थक मेहनत को समर्पित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।  धनलक्ष्मी सिक्युरिटीज के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्थान ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की साझेदारी में एमडीआरटी क्वालीफाई कर आरंभिक सफलता का एक नया आयाम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि टीम की प्रतिबद्धता से ही एचडीएफसी में बहु प्रतिक्षित इस स्तर को प्राप्त किया जा सका है। ज्ञात रहे कि एक कैलेंडर वर्ष में तय राशि तक बीमा व्यवसाय अर्जित करने वाले व्यक्ति को मिलियन डॉलर राउंड टेबल क्लब की सदस्यता मिलती है और इस क्लब में उक्त व्यक्ति अपनी सा...