Posts

Showing posts from August, 2025

बाल मंडली ने देखी बाल गणेश की लीलाएं, भारी बारिश के बीच सादुल कॉलोनी में गौमय हंसमुख गणेश विसर्जन

Image
बाल मंडली ने देखी बाल गणेश की लीलाएं,  भारी बारिश के बीच सादुल कॉलोनी में गौमय हंसमुख गणेश विसर्जन  जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi अपडेट : युगपक्ष और हुक्मनामा में 1 सितम्बर 2025 को प्रकाशित 2 स्क्रीनशॉट 👇 बाल मंडली ने देखी बाल गणेश की लीलाएं,  भारी बारिश के बीच सादुल कॉलोनी में गौमय हंसमुख गणेश विसर्जन  बीकानेर 31 अगस्त 2025 रविवार   स्व पं लक्ष्मी-रामजी थानवी के निवास श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर शार्दुल कॉलोनी में पांच दिवसीय 23वां गणेश उत्सव का समापन रविवार को भारी बारिश के बीच ईको फ्रैंडली गौमय हंसमुख गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के साथ हुआ। तेज बरसात के कारण विसर्जन स्थल निज निवास प्रांगण में पानी जमा हो गया । पांच जोडों साधना मोहन थानवी, अनिता राजकुमार, रितु अमित आचार्य, नेहा नीरज प्रियंका प्रतीक भदौरिया ने सत्यनारायण जी की कथा और हवन के बाद गणेश जी की मूर्ति जल में विसर्जित की। इस अवसर पर बाल मंडली के रितवी, भाव्या, निर्मित, जीवा, प्रज्वल, यशवीर, तन्मय आदि को टीवी स्क्रीन पर बाल गणेश की ली...

भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट (पुण्यार्थम्) की मासिक बैठक आयोजित

Image
भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट (पुण्यार्थम्) की मासिक बैठक आयोजित जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट (पुण्यार्थम्) की मासिक बैठक आयोजित बीकानेर, 31 अगस्त। पुण्यार्थम् द्वारा शहर की सेवा बस्तियों में निःशुल्क संचालित संस्कार केन्द्रों की शिक्षिकाओं व सुपरवाइजरों की मासिक बैठक रविवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुई। इसकी शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा वंदना व मंत्रोच्चारण और अतिथियों के स्वागत से हुई। बैठक की अध्यक्षता बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने की। पचीसिया ने पुण्यार्थम् के कार्य को सराहनीय बताया और कहा कि इन संस्कार केन्द्रों के कारण बस्तियों के बच्चों में शिक्षा व संस्कारों की दृष्टि से सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। पच्चीसीया बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से दो संस्कार केंद्र गोद लेने की घोषणा की।  कार्यक्रम में नेशनल करियर काउंसलर डॉ चंद्र शेखर श्रीमाली भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्रों में अध्यनरत बच्चों को करिय...

"बीती रे उमरिया" नाटक का मंचन 6 और 7 सितंबर को

Image
"बीती रे उमरिया" नाटक का मंचन 6 और 7 सितंबर को जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi "बीती रे उमरिया" नाटक का मंचन 6 और 7 सितंबर को स्थानीय टाऊन हॉल मे दिनांक 6 सितंबर को शाम 7 बजे और दिनांक 7 सितंबर को सुबह 11 बजे बीती रे उमरिया नाटक का मंचन 7 होगा।  नाटक के लेखक और निर्देशक दयानंद शर्मा ने बताया कि लोककथा और पौराणिक कथाओं से कथासूत्र लेकर अनेक नाटकों की रचना की गई है, परन्तु बीती रे उमरिया इस मामले में उन तमाम रचनाओं से भिन्न है कि इसमें केवल सरल हृदय भक्त की भक्ति एवं निश्छलता का मर्म लिया गया है, संपूर्ण परिवेश और कथानक में आए अन्य पात्र पूर्ण रूप से काल्पनिक होते हुए भी वर्तमान से सीधे सीधे जुड़ते हैं। इस नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी जीत सिंह ,तरुण गौड़,संतोष गौड़ डॉक्टर दिनेश शर्मा,संगीता झा, ,गोपिका सोनी, स्वाति पारीक और जसदेव सिंह आदि अभिनय कर रहे हैं प्रस्तुति प्रभारी संगीता शर्मा के साथ  प्रकाश डिजाइन विजय सिंह राठौड़, वेशभूषा व रूपसज्जा किशन स्वामी, संगीत जफ़र इकबाल तथा मंच संचालन सुरेश हिन्दु...

बीकानेर के कृष्णकांत ने देशभर के प्रमुख स्थलों की बनाई थ्री डी रेप्लिका 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में मिला स्थान

Image
बीकानेर के कृष्णकांत ने देशभर के प्रमुख स्थलों की बनाई थ्री डी रेप्लिका 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में मिला स्थान जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बीकानेर के कृष्णकांत ने देशभर के प्रमुख स्थलों की बनाई थ्री डी रेप्लिका 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में मिला स्थान बीकानेर, 31 अगस्त। बीकानेर के वुडन रेप्लिका विशेषज्ञ कृष्णकांत व्यास को देश के 60 से अधिक धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों की थ्री डी रेप्लिका बनाए जाने पर 'लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' तथा 'एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में स्थान मिला है।  रविवार को जिला उद्योग संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने व्यास को दोनों प्रमाण पत्र भेंट किए।  इस दौरान पचीसिया ने कहा कि कृष्णकांत व्यास ने देश के प्रमुख स्थानों की रेप्लिका बनाकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की उपलब्धियों में यह एक और नई कड़ी है। नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चं...

समिट का दूसरा चरण, गौतम लॉ चैम्बर ने भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर लॉ डिवीजन लॉन्च किया

Image
समिट का दूसरा चरण, गौतम लॉ चैम्बर ने भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर लॉ डिवीजन लॉन्च किया  जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi समिट का दूसरा चरण, गौतम लॉ चैम्बर ने भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर लॉ डिवीजन लॉन्च किया  नोखा। गौतम लॉ चैम्बर (GLC) ने आज अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर लॉ डिवीजन की लॉन्चिंग की घोषणा की। यह पहल परंपरागत न्यायिक अनुभव को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर राजस्थान की विधिक सेवाओं को एक नए युग में प्रवेश कराती है। यह डिवीजन विशेष रूप से  साइबर अपराध बचाव एवं डिजिटल फॉरेंसिक – फ़िशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, क्रिप्टो घोटाले, सेक्सटॉर्शन, साइबर स्टॉकिंग और डार्क वेब अपराधों से संबंधित केसों से जुड़ी सेवाएं प्रदान करेगा  इसके साथ ही कॉरपोरेट साइबर एवं डाटा प्रोटेक्शन (DPDP अधिनियम, 2023) – कम्प्लायंस ऑडिट, DPO-एज़-ए-सर्विस, डाटा ब्रीच प्रबंधन, और प्राइवेसी-बाय-डिज़ाइन एवं AI आधारित विधिक उपकरण – कॉन्ट्रैक्ट रिव्यू बॉट, मुकदमा पूर्वानुमान प्रणाली, ड्यू-डिलिजेंस ऑटोमेशन औ...

भाजपा बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणराम कुम्हार की घोषणा

Image
भाजपा बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणराम कुम्हार की घोषणा जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi भाजपा बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणराम कुम्हार की घोषणा भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खाजूवाला विधानसभा के बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणराम कुम्हार की घोषणा की है । जिलाध्य श्याम पंचारिया ने बताया लक्ष्मणराम कुम्हार वर्तमान में बीछवाल मंडल महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं और पिछले 10 साल से सक्रियता और समर्पण से पार्टी का काम कर रहे है । आज इन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। https://bahubhashi.blogspot.com

पीएम मोदी मन की बात के 125 वें एपिसोड को बीकानेर भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना

Image
पीएम मोदी मन की बात के 125 वें एपिसोड को बीकानेर भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi पीएम मोदी मन की बात के 125 वें एपिसोड को बीकानेर भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री ने मन की बात में प्रतिभा सेतु का जिक्र किया इससे मामूली अंतर से पिछड़े युवाओं को नई उम्मीद मिलेगी – श्याम पंचारिया मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता के बीच संवाद का सीधा सेतु बनाया है – सुमन छाजेड़ बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में जिला भाजपा मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम के 125 के एपिसोड को सुना इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर दुख जताया वहीं जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि अब मेरा देश बदल रहा है  देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में प्रतिभा सेतु का जिक्र किया इससे मामूली अ...

BDA का मास्टर प्लान 2043 का प्रारूप जनविरोधी - माकपा

Image
BDA का मास्टर प्लान 2043 का प्रारूप जनविरोधी - माकपा जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi BDA का मास्टर प्लान 2043 का प्रारूप जनविरोधी - माकपा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बीकानेर नगर कमेटी बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA द्वारा जारी मास्टर प्लान 2043 के प्रारूप का कड़ा विरोध करती है माकपा के बीकानेर नगर सचिव बजरंग छिम्पा एडवोकेट ने कहा है कि यह प्रारूप जन विरोधी है और जनता की जमीन हड़पने की साजिश है जनप्रतिनिधियों की राय के बिना इस प्रारूप को जारी कर सरकार ने जन विरोधी कदम उठाया है इस प्रारूप से जाहिर होता है कि बीकानेर क्षेत्र के 188 गांव को वह तीन नगर पालिका क्षेत्र को बिना वहां के निवासियों की राय लिए बिना प्रारूप जारी करना लोकतंत्र में उचित नहीं है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस प्रारूप का विरोध करते हुए जनता से आह्वान करती है कि इस प्रारूप में दिए गए क्षेत्र को देखकर आप आपत्तिया दर्ज करवावें तथा आपत्ती हेतु एक माह का टाइम भी बहुत कम है इस समय को भी बढ़ाया जाना चाहिए माकपा आम जनता से आह्वान करती है कि इस जन्म विरो...

गीतों भरी शाम कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार तराने

Image
गीतों भरी शाम कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार तराने  जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi तराना संगीत कला केंद्र द्वारा गीतों भरी शाम कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार तराने  बीकानेर। शनिवार की शाम को तराना संगीत कला केन्द्र द्वारा आयोजित एक शाम पांच फनकारों के नाम गीत संगीत कार्यक्रम में हिंदी फिल्मों के सदाबहार तराने गूंजे। कार्यक्रम आयोजक राजेश सांखला ( अध्यापक) ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर शशि बेसरवरिया, अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा ने की। विशिष्ट अतिथियों में संगीत कला प्रेमी भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया सा), नवरंग मेघवाल बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पवन बारिया जीना यहां मरना यहां...., संजीव एरन दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर...., राजेश सांखला (इंजी) रिमझिम गिरे सावन...., तुम मुझे यूं भूला ना सकोगे...., अनुराग नागर व अमी नागर दिल तो है दिल दिल का...., एक मंजिल दो राही फिर प्यार ना कैसे हो ड्यूएट सोंग्स गाया, राजेश सांखला अध्यापक मेरी आवाज़ सुनो प्यार का राज सुनो...., जो तुमको वही...

सेवादारों का सम्मान बाबा की दशम पर किया जायेगा, पंचारिया ने किया बैनर का विमोचन

Image
सेवादारों का सम्मान बाबा की दशम पर किया जायेगा, पंचारिया ने किया बैनर का विमोचन जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi सेवादारों का सम्मान बाबा की दशम पर किया जायेगा, पंचारिया ने किया बैनर का विमोचन बीकानेर। श्री श्री 1008 बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बाबा रामदेव जी एवं पूनरासर बाबे के मेले में पैदल यात्रियों को मार्ग में सेवाएं देने वाले सेवादारों का बाबा रामदेवजी की दशम 2 सितंबर मंगलवार दोपहर 1 बजे से सदर थाना नम्बर 4 रथखाना कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में  प्रभु कृपा तक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके बैनर का विमोचन  शनिवार को बीजेपी देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यालय में किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मित्र एकता सेवा समिति के अनिल पाहुजा,  सुनील दत्त नागल, कार्यक्रम सहयोगी  किसन जोशी,पूर्व पार्षद सुनील बांठिया,   सैय्यद अख्तर, सुशील यादव, शांति देवी चौहान,देवेश भाटी, मनोज कुमार मोदी, दि...

इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन

Image
इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन मरु नगरी बीकानेर में 29 व 30 अगस्त को सम्पन्न हुआ । गणेशम रिसोर्ट में सम्पन हुए इस एतिहासिक समारोह में पूरे राजस्थान से करीब 300 प्रतिनिधियोँ ने हिस्सा लिया । इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान माननीय सुमित कुमार और आयकर आयुक्त (मुख्यालय), जयपुर श्रीमान शैलेन्द्र शर्मा थे । दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान जवलंत मुद्दों और पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों से जुड़े मसलों पर गहन चिंतन हुआ तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श भी हुआ ।  समारोह के दौरान आगामी 2 वर्ष हेतु नयी कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें कॉमरेड राजेन्द्र मीना अध्यक्ष एव कॉमरेड सियाराम स्वामी महासचिव निर्वाचित हुए। जोधपुर प्रभार के लिये हु...

युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के साथ दूसरों तक पहुंचाने का आह्वान

Image
युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के साथ दूसरों तक पहुंचाने का आह्वान जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi माय भारत केंद्र द्वारा फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित कार्यशाला आयोजित युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के साथ दूसरों तक पहुंचाने का आह्वान बीकानेर, 30 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ हरि शंकर आचार्य ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप और युवा कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। युवा इन योजनाओं की जानकारी लें और इनका लाभ उठाएं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया।  उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मुक्ति संस्था के सचिव राजेंद्र जोशी ने कहा कि आज के दौर में अवसरों की कमी नहीं है। सही रास्ते ...

जलापूर्ति : 48 घंटे नहीं 24 घंटे में मिले बीकानेर-श्रीगंगानगर के शहरों को पानी जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों की ली बैठक

Image
जलापूर्ति : 48 घंटे नहीं 24 घंटे में मिले बीकानेर-श्रीगंगानगर के शहरों को पानी जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों की ली बैठक जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi जलापूर्ति : 48 घंटे नहीं 24 घंटे में मिले बीकानेर-श्रीगंगानगर के शहरों को पानी जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों की ली बैठक दोनों जिलों के जिन शहरों में वर्तमान में 48 घंटे से जलापूर्ति की जा रही है, उनमें जलापूर्ति का समय घटाकर 24 घंटे में करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के लिए निर्देशित किया बीकानेर, 30 अगस्त। जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता (शहरी)  मनीष बेनीवाल ने शनिवार को बीकानेर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रगतिरत योजना के प्रथम पैकेज के कार्यों का निरीक्षण किया।  मुख्य अभियंता ने रॉ वॉटर जलाशय शोभासर तथा बीछवाल के कार्यों का जायजा लिया तथा इनकी भौतिक प्रगति को आगामी गर्मी से पहले पूर्ण करने के फर्म और अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए। बीछवाल स्थित निर्माणाधीन रॉ वॉटर पंप...

वीडियो : राहुल गाँधी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए - पंचारिया

Image
वीडियो : राहुल गाँधी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए - पंचारिया  जय श्री गणेश bahubhashi.blogspot.com 31 अगस्त 2025 रविवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi राहुल गाँधी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए - पंचारिया  "बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।  यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे । राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।" - श्यामसुंदर पंचारिया  बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष  https://bahubhashi.blogspot.com