डॉ. पुनीत जोशी की पुस्तक 'अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज' का विमोचन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

डॉ. पुनीत जोशी की पुस्तक 'अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज'  का विमोचन

बीकानेर।  29 जुलाई। नवकिरण सृजन मंच के तत्वावधान में शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल सर्किल, बीकानेर में लेखक डॉ. पुनीत जोशी द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक "अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज" का गरिमामय विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवताचार्य डॉ. गोपाल नारायण व्यास ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुष्करणा समाज ने भारतीय संस्कृति, धर्म, शिक्षा, साहित्य, प्रशासन और लोकसेवा के क्षेत्र में सदैव उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक प्रामाणिक रूप में पहुँचना आज के समय की आवश्यकता है। यह पुस्तक समाज की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बसंत किराडू ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि समाज के इतिहास, परम्पराओं और महापुरुषों का इस प्रकार शोधपूर्ण पुस्तक के रूप लाना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रंथ समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।
विशिष्ट अतिथि शंकर चूरा नें अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज के इतिहास का प्रामाणिक दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पुष्करणा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ के रूप में स्थापित होगी।
पुस्तक के लेखक डॉ. पुनीत जोशी ने बताया कि "अतीत से वर्तमान तक : पुष्करणा समाज" पुस्तक में समाज की उत्पत्ति, ऐतिहासिक विकास, सांस्कृतिक परम्पराओं, प्रमुख व्यक्तित्वों, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाज के योगदान का तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष डॉ. अजय जोशी नें डॉ.पुनीत जोशी का परिचय दिया और उनकी रचना प्रक्रिया साझा की।
समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजन, साहित्यकारों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन को पुष्करणा समाज के इतिहास लेखन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया तथा लेखक को शुभकामनाएँ दीं। संदीप किराडू ने सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापन किया।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन