Posts

Showing posts from January, 2024

एडवाइजरी जारी : सरसों फसल में चैपा,माहू, काला तेला या एफिड का प्रकोप की संभावना के मद्देनजर एडवाइजरी जारी

Image
✍️ एडवाइजरी जारी : सरसों फसल में चैपा,माहू, काला तेला या एफिड का प्रकोप की संभावना के मद्देनजर एडवाइजरी जारी बीकानेर, 31 जनवरी। मौसम में उतार चढाव व कम तापमान, अधिक वातावरणीय नमी की अनुकूलता के कारण सरसों फसल में चैंपा,माहू,काला तेला (एफिड) के प्रकोप की सम्भावना के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।  कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में सरसों में चैंपा के प्रकोप की सम्भावना अधिक रहती है। यह पीले-हरे रंग का कीट पौधे कि पत्ती, फूल, तना एवं फलियों का रस चूसकर पौधे को कमजोर करता है। इस कीट का प्रसार तेजी से होने के कारण फलियां कम लगती है। दाने भी छोटे रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह खेत के बाहरी पौधो पर पहले आता है। यह कीट सरसों तने की ऊपरी शाखा के 10 सेंटीमीटर में लगभग 25 चेंपा मिलने पर आर्थिक हानिस्तर श्रेणी में है। कृषि विभाग द्वारा जिलें में सरसों फसल पर चैंपा का प्रकोप कम पाया गया है।  कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि उपचार के लिए नीमयुक्त कीटनाशी छिड़काव करना प्रभावी साब...

लोकसभा आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतर्क रहकर समन्वय करने के दिए निर्देश

Image
✍️ लोकसभा आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतर्क रहकर समन्वय करने के दिए निर्देश  सुरक्षा एजेंसियों के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित ** बीकानेर, 31 जनवरी । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय करते हुए काम करने के निर्देश दिए।  नगर विकास न्यास सभागार में आयोजित प्रशिक्षण और समन्वय बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी आम चुनाव के मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसियां सतर्क रहें और छोटे से छोटे इनपुट पर भी समन्वय करते हुए काम करें। उन्होंने कहा कि सूचनाएं साझा करें और त्वरित एक्शन लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट करें। अधिक कैश जमा करने से जुड़े प्रकरणों में बैंक के अधिकारी विशेष ध्यान दें तथा प्रशासन व पुलिस को इनकी सूचना दी जाए। इससे पहले नारकोटिक्स, बैंक ,आबकारी, इनकम टैक्स, रेलवे, वन ,परिवहन एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया ।मास्टर ट्रेन...

जिला कलेक्टर ने जिप को कहा - मॉनिटरिंग मैकेनिज्म तैयार करें

Image
✍️ जिला कलेक्टर ने जिप को कहा - मॉनिटरिंग मैकेनिज्म तैयार करें *ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मॉनिटरिंग मैकेनिज्म तैयार करें जिला परिषद- भगवती प्रसाद* बीकानेर, 31 जनवरी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिला परिषद को एक मॉनिटरिंग मेकैनिज्म तैयार करने को कहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के अनुसार निर्धारित प्रपत्र तैयार कर योजनाओं में होने वाली प्रगति की रिपोर्ट ली जाए। समस्त विकास अधिकारी सप्ताह में एक बार कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित प्रपत्र में प्रगति रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।  जिला कलेक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में व्यक्तिगत लाभ के काम प्राथमिकता से करवाएं जाएं। साथ ही पात्र को 100 दिन का रोजगार दिया जाना भी सुनिश्चित हो। राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्ग...

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 मार्च

Image
✍️ *उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 मार्च* बीकानेर, 31 जनवरी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु , मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/scholarhhip अथवा एसएसओ पोर्टल पर Scholarship sje App अथवा मोबाईल ऐप SJED APPLICATIONS के माध्यम से अब 31 मार्च तक ऑनलाईन आवे...

लॉ कॉलेज में सिविल मूट कोर्ट का मंचन

Image
✍️ लॉ कॉलेज में सिविल मूट कोर्ट का मंचन बीकानेर, 31 जनवरी। राजकीय विधि महाविद्यालय में सहायक आचार्य डॉ रितु चौधरी, डॉ मल्लिका परवीन एवं श्री हेम सिंह के निर्देशन में अवध प्रकाश बनाम शांति देवी (अन्तर्गत हिन्दू विवाह अधिनियम 1995 धारा 13 (1) (1a) o 13 (1)(1b) ) सिविल मामले का मंचन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा न्यायालय की पूर्ण प्रक्रिया को अपनाते हुए किया गया। इस मामले में याची अवध प्रकाश के पक्ष में पारिवारिक न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाते हुए विवाह विच्छेद की डिक्री पारित की गई।इस मूट कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में जयश्री याची अधिवक्ता के रूप में जीतू सिंह, राहुल अरोड़ा एवं अंकिता चौधरी तथा अयाची अधिवक्ता के रूप में अश्वनी शर्मा, प्रेमलता बच्छ व प्रदीप जोईया ने भूमिका निभाई। स्टेनो के रूप में रेणू पेशकार के रूप में अवनि एवं मध्यस्थ की भूमिका रमजान द्वारा निभाई गई।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रामपुरिया विधि महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ रितेश व्यास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि विद्यार्थियों को सफल अधिवक्त...

जयपुर रोड पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए जारी रहेगी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

Image
✍️ यूआईटी ने जयपुर रोड पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए जारी रहेगी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बीकानेर 31 जनवरी। नगर विकास न्यास द्वारा बुधवार को भी जयपुर रोड पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए गए।  नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि न्यास तहसीलदार सनी भाम्भु के नेतृत्व में गठित दल ने इस सड़क पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए। निर्धारित सीमा से बाहर जिन लोगों ने सड़क पर और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था उन्हें समझाइश करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान जेसीबी की सहायता से खोखे, सीढियां, चबूतरे व‌ सड़क पर रखा सामान हटवाया गया और संबंधित को भविष्य में अतिक्रमण ना करने के लिए पाबंद भी किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस सड़क किनारे फुटपाथ पर पार्किंग की जा रही है। फुटपाथ पर वाहन खड़े मिले तो उन्हें जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

Image
✍️ विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित बीकानेर, 31 जनवरी। विशेष योग्यजन छात्रवृति योजना के तहत विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।  सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 40 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रतिमाह 500 रुपए एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को प्रतिमाह 600 रु से लाभांवित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि राजकीय शिक्षण संस्थानों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशेष योग्यजन विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपए प्रमाण पत्र, आवेदक के बैंक खाता पास बुक की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदक ऑफलाईन आवेदन पत्र पूर्ण भर कर रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थ...

अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

Image
✍️ *अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित* *15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं आवेदन* बीकानेर, 31 जनवरी। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ईच्छुक पात्र व्यक्ति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांच्छित दस्तावेजों सहित पूर्ण आवेदन पत्र भरकर 15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं।  कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं अथवा कार्य दिवस में संबन्धित कार्यालय में सर्पक कर सकते हैं।

25 हजार से अधिक पात्र किसानों का करवाया गया पंजीयन, सैचुरेशन कैंपों में पंजीकृत किसानों में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

Image
✍️ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना *सैचुरेशन कैंपों में जिले में हुए सर्वाधिक आवेदन* *25 हजार से अधिक पात्र किसानों का करवाया गया पंजीयन* बीकानेर , 31 जनवरी। किसानों के आर्थिक संबलन के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित किए गए सैचुरेशन कैंपों के दौरान पात्र किसानों के आवेदन भरवाने में जिला अग्रणी रहा है। इन शिविरों में जिले में सर्वाधिक 25 हजार 340 किसानों का पंजीयन करवाया गया।  योजना के तहत पात्रता रखने वाले वंचित किसानों का चिन्हीकरण और पंजीयन के उद्देश्य से जिले में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक 366 ग्राम पंचायतों पर शिविर आयोजित किए गए।   इन शिविरों में पीएम किसान सम्मान योजना में आवेदन के साथ-साथ 9 हजार 974 कृषकों की ई केवाईसी तथा 2 हजार 321 कृषकों की भूमि सत्यापन का कार्य भी किया गया।  जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सैचुरेशन के उद्देश्य से आयोजित किए गए इन शिविरों में पात्र किसानों को जोड़ने के लिए शिविर से पहले...

राज्य सरकार ने किसानों को दी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य में 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

Image
✍️ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने ली समीक्षा बैठक राज्य सरकार ने किसानों को दी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य में 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस उचित मूल्य की दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिए आइरिस मशीनें शीघ्र लगाई जाए - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जयपुर/ बीकानेर 31 जनवरी। खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को 'राजस्थान किसान समर्थन योजना' के अंतर्गत गेहूं की खरीद के समर्थन मूल्य में 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, इससे प्रदेश के किसानों को गेहूं की उपज पर 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। उन्होने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। श्री गोदारा बुधवार को शासन सचिवालय में स्थित मंत्रालयिक भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और उपभोक्ता मामलात विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक की...

किशोरी मेले का आयोजन, दिया जागरुकता का संदेश

Image
✍️ किशोरी मेले का आयोजन, दिया जागरुकता का संदेश बीकानेर,31 जुलाई। कोलायत ब्लाॅक की राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झझु में बुधवार को किशोरी मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित मेले की प्रभारी गोमती देवी ने बताया कि किशोरी मेले में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय आधारित मॉडल व गतिविधियों के लिए स्टॉल लगाई।  छात्राओं ने हस्तकला व लघु उद्योग केन्द्र से जुड़ी सामग्री का निर्माण किया तथा विज्ञान व गणित विषय के व्यावहारिक जीवन में उपयोगी मॉडल का निर्माण कर उनसे जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की।  उन्होंने सामाजिक एवं पर्यावरण विषय से संदर्भित सामग्री का निर्माण कर गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा छात्राओं के सामने समाज एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच घमुराम नायक , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बड़गुर्जर रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ अंजना दास, पत्रकार राहुल सेवग , शशिकला , शंकरलाल मौजूद रहे ।  कार्यक्रम की शुरुआत ...

डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार मुल्जिम को किया गया गिरफ्तार

Image
✍️ ग्राम खुडानिया थाना मण्ड्रेला मे डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार मुल्जिम को किया गया गिरफ्तार                         श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS के मार्गदर्शन व श्री शिवरतन गोदारा RPS वृताधिकारी, वृत चिडावा के सुपरविजन में श्री नारायण सिह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी मय टीम द्वारा ग्राम खुडानिया मे डकैती की योजना बनाने मे फरार आरोपी महावीर सिह पुत्र मदन सिह जाति राजपुत उम्र 31 साल निवासी खुडानिया थाना मण्ड्रेला को गिरफ्तार किया गया।  घटना व कार्यवाही विवरण:- दिनांक 26.01.2024 को श्री रविन्द्र कुमार उपनिरीक्षक थानाधिकारी मण्ड्रेला मय श्री हरेन्द्र कुमार कानि 454 हस्ब तलवीदा श्रीमान सीओ साहब के पिलानी मर्डर केस में मुल्जिमान की तलास हेतू पिलानी गया हुआ था जहा पर थानाधिकारी मण्ड्रेला को जरिये मुखवीर सुचना मिली की खुडानियां गांव में महावीर राजपुत के मकान में 4-5 लडके आये हुवे है ...

मदिया गैंग से जुडे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
✍️ मदिया गैंग से जुडे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार             श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन में गैंगस्टरों के विरूद्व कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत श्री पवन कुमार सउनि स्पेशल टीम प्रभारी झुन्झुनूं व थाना सदर झुन्झुनूं के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मदिया गैंग से जुडे दो आरोपीगण राहुल उर्फ नागौरी व कार्तिक को गिरफ्तार किया गया।  गठित टीम :- श्री दिलीप सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर झुन्झुनूं  श्री पवन कुमार सउनि स्पेशल टीम प्रभारी झुन्झुनूं  श्री विक्रम सिंह एचसी 2545 स्पेशल टीम झुन्झुनूं  श्री योगेन्द्र कानि 729 स्पेशल टीम झुन्झुनूं  श्री विक्रम सिंह कानि 1265 स्पेशल टीम झुन्झुनूं  गिरफ्तार आरोपीगण का नाम :-  राहुल उर्फ नागोरी पुत्र श्री शुभकरण जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी रसोडा थाना सदर झुन्झुनू  कार्तिक पुत्र श्री रामस्वरूप ज...