Posts

Showing posts from August, 2018

पार लगाएगा बसपा का एलिवेटेड रोड, प्लान तैयार

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* एलिवेटेड को लेकर बसपा ने तैयार किया मास्टर प्लान बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।पिछले लंबे समय से चल रहे कोटगेट में एलिवेटेड व रेल बाईपास बनने के मुद्दे  को लेकर अब बसपा ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। शहर की आमजनता व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाईओवर की नई योजना तैयार कर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है। इसको लेकर बसपा के पश्चिम विधानसभा प्रभारी नारायण हरि लेघा के नेतृत्व में बसपा महानगर इकाई जिलाध्यक्ष अताउल्ला व अन्य पदाधिकारियों ने केईएम रोड व्यापारियों को नये प्लान से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर करवाये गये। इसको लेकर बसपा पदाधिकारियों की ओर से जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। प्रभारी नारायण हरि लेघा ने बताया कि कोटगेट पर बनने वाले लाईओवर को हीरालाल मॉल के नजदीक से गंगाशहर की ओर जाने वाले सड़क से शुरू करके रेलवे स्टेशन की दक्षिण साईड पर बनी साईकिल पार्किंग के ऊपर से होते हुए रेलवे लाईन क्रॉस कराकर रेलवे बाउंड्री के पास होते हुए बोथरा कॉ प्लेक्स के सामने उतार दिया जाए। इसकी एक सांख छोटू-मोटू जोशी होटल की तरफ तथा दूसरी रानीबाजार रोड पर कर दी जा...

44 % मतदान से गठित होगी डूंगर में "छात्र-सरकार"

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* बीकानेर 31.08.2018।    संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुए।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि कुल 4291 विद्यार्थी मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत लगभग 44 प्रतिशत रहा। डॉ. शर्मा ने सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाये रखने हेतु विद्यार्थियों को सराहा । उन्होनें कहा कि प्रातः दस बजे तक मतदान काफी धीमा रहा लेकिन उसके पश्चात मतदान में गतिशीलता आई। सहायक निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि बीकानेर के तीन विश्वविद्यालयों एवं नौ महाविद्यालयों की मतपेटियां डूंगर कॉलेज में ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखी गयी हें।  प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन के भरपूर सहयोग एवं महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सजगता से सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकी।  डॉ. कौशिक ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र पुरोहित की निगरानी में  पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों का विशेष...

डूंगर कॉलेज में परिचय पत्र वितरण 30 अगस्त तक

Image
बीकानेर 29 अगस्त।  संभाग के सबसे अधिक मतदाताओं वाले डूंगर महाविद्यालय में 31 अगस्त को होने वाले छात्र संघ के चुनाव के संबंध में विद्यार्थियों मतदाताओं को परिचय पत्र वितरण 30 अगस्त की शाम पांच बजे तक ही किया जावेगा। इस संबंध में आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर ने  आदेश जारी किये हैं जिसकें तहत राजस्थान के किसी भी महाविद्यालय में मतदान दिवस 31 अगस्त को परिचय पत्रों का वितरण नहीं किया जावेगा।  प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि इसी संदर्भ में राजकीय डूंगर महाविद्यालय में भी मतदान दिवस को परिचय पत्र वितरण कार्य नहीं किया जावेगा। प्राचार्य ने कहा कि बिना परिचय पत्र के विद्यार्थियों को मतदान दिवस को प्रवेश नहीं दिया जावेगा। उन्होनें विद्यार्थियों से अपील की वे अपना परिचय पत्र 30 अगस्त की शाम पांच बजे तक हर हालत में एकत्रित कर लेवें।  मतदान दिवस को किसी भी प्रकार का परिचय पत्र वितरण नहीं किया जावेगा।

वैलडन सुमित शर्मा : ‘बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार’ बीकानेर के सुमित शर्मा को

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* वैलडन सुमित शर्मा : ‘बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार’ बीकानेर के सुमित शर्मा को 14 सितम्बर को वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीडूंगरगढ में किया जाएगा पुरस्कृत श्रीडूंगरगढ । साहित्य के क्षेत्र में युवा लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार’ 2018 की घोषणा आज कर दी गई । प्रतिबद्ध कवयित्री प्रीता भार्गव द्वारा अपनी माताश्री की स्मृति में  राष्ट्रभाशा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ के माध्यम से प्रारंभ किए गए पुरस्कार की घोषणा करते हुए समिति  के अध्यक्ष श्याम महर्शि ने बताया कि इस वर्ष यह पुरस्कार बीकानेर के उपन्यासकार सुमित शर्मा को उनकी कृति ‘खामोश शब्द’ पर दिया जाएगा । संस्था के मंत्री बजरंग शर्मा ने बताया कि पुरस्कार  14 सितम्बर को संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीडूंगरगढ में अर्पित  किया जाएगा । गत वर्ष यह पुरस्कार जोधपुर के प्रखर युवा कवि आकाश मिड्ढा को दिया गया था ।   संयुक्त मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि जर्नलिज्म एण्ड मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर सुमित वर्तम...

राही रैंकिंग का पूरा सच - कई साल पहले मैंने हिंदी की प्रतिष्ठित पत्रिका "धर्मयुग में एक व्यंग्य लेख "साहित्य में रैंकिंग" लिखा था जिसमे उन लोगों का खूब मज़ाक उड़ाया था जो साहित्य क्षेत्र में अपना नाम चमकाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद... ✍️

Image
राही रैंकिंग का पूरा सच ( कई साल पहले मैंने हिंदी की प्रतिष्ठित पत्रिका  "धर्मयुग में एक व्यंग्य लेख "साहित्य में रैंकिंग" लिखा था जिसमे उन लोगों का खूब मज़ाक उड़ाया था जो साहित्य क्षेत्र में अपना नाम चमकाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद... ✍️) राही रैंकिंग एक गंभीर प्रयास है। राही सहयोग संस्थान द्वारा प्रति वर्ष सूची जारी होती है। इसके प्रणेता प्रबोध गोविल है जिन्होंने दशकों पहले धर्मयुग में एक व्यंग्य लेख "साहित्य में रैंकिंग" लिखा था। अनुराग शर्मा ने गोविल का साक्षात्कार लिया जो  2016 में छपा। उसीका अंश... ✍️ गोविल ने कहा  - कई साल पहले मैंने हिंदी की प्रतिष्ठित पत्रिका  "धर्मयुग में एक व्यंग्य लेख "साहित्य में रैंकिंग" लिखा था जिसमे उन लोगों का खूब मज़ाक उड़ाया था जो साहित्य क्षेत्र में अपना नाम चमकाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपना कर साहित्यजगत के कंधे पर लद जाते हैं। धीरे-धीरे समय ने वो ज़माना ही ला दिया कि व्यंग्य वास्तविकता से दिखने लगे। लक्षणा,अभिधा और व्यंजना में कही गयी बातें एकसे "सपाट"अर्थ देने लगीं। तब मैंने सोचा कि जो ल...

साइंसदानों की तिकड़म - बी-स्कैन मशीन नेत्र जांच की, आशंका प्रोब बदलकर भ्रूण लिंग जांच में दुरुपयोग की

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* नेत्र जांच की बी-स्कैन मशीन का पीसीएनडीटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य राज्य भर की सैंकड़ों मशीनें और अस्पताल आए एक्ट के दायरे में प्रोब बदलकर भ्रूण लिंग जांच में दुरुपयोग की है आशंका बीकानेर से हुआ था प्रारंभिक खुलासा बीकानेर। अल्ट्रासाउंड पर आधारित नेत्र जांच में काम आने वाली ओप्थेल्मोलोजी विभाग की बी-स्कैन मशीनों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत शामिल कर इनका पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी हो या निजी अस्पताल, बिना पंजीयन के इनकी खरीद व उपयोग अवैध हो गया है। अब इनके उपयोग पर कड़ी निगरानी रहेगी और कड़े नियमों व रिपोर्टिंग तंत्र के अधीन ही इनका प्रयोग हो पाएगा ताकि भ्रूण लिंग परीक्षण में इसके दुरुपयोग की गुंजाइश ना रहे। इन मशीनों में जीपीएस व एक्टिव ट्रैकर लगेंगे ताकि इनका स्थानान्तरण भी राज्यादेश बिना संभव ना हो सके। भ्रूण लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम-1994 के तहत् गठित केंद्र सरकार के सेंट्रल सुपरवाइजरी बोर्ड (सीआरबी) की सिफारिश पर राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं स्वास्थ्य सचिव नवीन जैन द्वारा इस आशय के निर्देश जारी कर सभी बी स...

सीएम की बीकानेर यात्रा से पहले भाजपा की कसरत : बूथ अध्यक्ष, युवा-नवमतदाता, लाभार्थी सम्मेलन होंगे

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* राजस्थान गौरव यात्रा को बनायेगे जन -जन की यात्राः-देहात जिलाध्यक्ष दुसाद        बीकानेर संभाग में प्रारम्भ होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर  किसान भवन में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की बैठक सम्पन हुई । बैठक की शुरूवात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।        मंचासिन अथितियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता व मुखर्जी के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत  शुरूआत की ।       देहात भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।  दुसाद ने कहा कि बीकानेर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज 06 सितम्बर को मुकाम से प्रारम्भ होगा। यह गर्व की बात हैं कि यात्रा की शुरूआत बीकानेर देहात जिले से होगी ।दुसाद ने बताया की पूरे देहात जिले में मुख्यमंत्री  वसुन्धरा राजे की कई आम सभाएं होंगी व स्वागत सत्कार होगा । बीकानेर देहात की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग ...

प्रो. कृष्णनन के सिद्धान्तों को अपनाने और भूगर्भ के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* डूंगर कॉलेज में भू वैज्ञानिक दिवस आयोजित - बीकानेर 24 अगस्त।  डूंगर कॉलेज प्राचार्य कक्ष में  भू वैज्ञानिक दिवस मनाया गया।    इस  अवसर पर भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण रांची की सुश्री ज्योति पांडिया एवं अभिषेक रावत, हैदराबाद की भारती शर्मा, भू वैज्ञानिक करणवीर सिंह तथा उदयपुर के बलराम रोज ने अपने विचार रखे। इन सभी वैज्ञानिकों ने एक स्वर में डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में किये जा रहे शोध कार्यों की सराहना की। छात्र कल्याण परिषद के डॉ.ए.के.यादव ने  जानकारी साझा करते कहा कि भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कोलकाता में है तथा इसकी स्थापना आजादी से पूर्व ही हो गयी थी।  डूंगर महाविद्यालय के भूगर्भ विभाग के पूर्व छात्र तथा शोधार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में भूगर्भ के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिवस प्रो. एम.एस.कृष्णनन के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है।  उन्होनें विद्यार्थियों से अपील की वे प्रो. कृष्णनन के सिद्धान्तो...

दूरसंचार : प्रदेश स्तर पर चयनित दस पदक में से तीन पदक बीकानेर दूरसंचार मंडल को मिलेंगे

Image
 बीकानेर । संचार निगम लिमिटेड परिमंडल राजस्थान स्तर पर दस अधिकारियों एवं कार्मिकों को विशिष्ट संचार सेवा पद से नवाजा जायेगा। प्रदेश स्तर पर चयनित दस पदक में से तीन पदक बीकानेर दूरसंचार मंडल को मिलेंगें। इसमें सहायक महाप्रबंधक ललित नारायण शर्मा,कनिष्ठ अभियंता जगदीश प्रसाद प्रजापत और कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी दिनेश कुमार व्यास शामिल है। बीकानेर मंडल के इन तीन जनों को सम्मान की घोषणा पर महाप्रबंधक ओ पी खत्री,सहायक महाप्रबंधक ए के भार्गव,सहायक महाप्रबंधक योजना बृजेश कटारिया,उपमंडल अभियंता महेश व्यास,देवेन्द्र मीणा,विनोद कुमार स्वामी,यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह गोहिल,उम्मेद सिंहं,अशोक आचार्य,नमन गोस्वामी आदि ने प्रसन्नता जताई। यह अवार्ड तीन से चार वर्ष के उपरान्त पर दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप 21 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

राजस्थान में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे : असपा का आगाज और दावा

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤 * जातिगत आरक्षण के खिलाफ  बीकानेर 23/08/2018 । अनारक्षित समाज पार्टी (असपा) ने प्रदेश में आगाज के साथ ही दावा किया है कि राजस्थान में आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। असपा जातिगत आरक्षण एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अपने मुख्य ध्येय सहित 27 मुद्दों केे एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।  यह कहा पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने। वे यहां  किसान भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का परिचय कराने के बाद सवालों के जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में अग्निहोत्री ने बताया कि असपा देश के 16 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।    अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी जातिगत आरक्षण के पूर्णत: खिलाफ है तथा इस व्यवस्था को समाप्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  जनहित के अपने मुद्दों पर पार्टी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सभी जगह से अपने उम्मीद्वार खड़े करेगी।  जारी है सदस्यता अभियान  बीकानेर जिला प्रभारी विनोद भाटी ने कहा कि गुरुवार को पार्टी का राजस्थान मे...

खजांची मार्केट एसोसिएशन ने छेड़छाड़ घटना की निंदा की

*खबरों में बीकानेर 🎤* बीकानेर। खजांची मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बुधवार को खजांची मार्केट में हुई छेड़छाड़ की घटना में आरोपित व्यक्ति से एसोसिएशन का किसी भी तरह का सरोकार नहीं है। राठी ने बताया कि आरोपित व्यक्ति न तो एसोसिएशन का सदस्य और न ही वह उस दुकान का मालिक है। घटना की निन्दा करते हुए खजांची मार्केट एसोसिएशन ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए तथा छानबीन करके ही दुकान-शोरुम किराए पर देने चाहिए। खजांची मार्केट सचिव शिवसिंह चिराना ने घटना की निन्दा करते हुए बताया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

संस्कृत-स्कूल खोडाला में छठे दिन भी लगा रहा ताला, अध्यापको के 11 रिक्त पदों को भरने की है मांग

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤 * ( कन्हैया लाल लूणकरणसर ) लूणकरणसर उपखंड के ग्राम खोडाला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में अध्यापको के रिक्त पदों के भरने की मांग को लेकर छठे दिन भी तालाबंदी जारी। ग्रामीणों ने बताया कि संस्कृत स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित 11 पद रिक्त पड़े है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी नही होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने  प्रशासन अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया। बुधवार को कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेन्द्र मूंड ने ग्रमीणों की वाजिब मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन जारी रखने में सहयोग का आश्वाशन दिया। विदित रहे कि ग्रामीणों द्वारा 17 अगस्त से धरना अनवरत जारी है । धरना स्थल पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर गयी व उच्चाधिकारियों से बात कर रिक्त पदों को भरवाने का आश्वाशन दिया। ग्रामीणों ने विधायक मानिक चंद सुराना से मिलकर भी रिक्त पदों को भरवाने की मांग की।

पीबीएम में कैज्युअलिटी के बरामदे में बैठे थे रोगियों के परिजन, लायनेस पहुंचे और चटाई,चद्दर,तकीये, शॉल बांटी , एक कैंसर रोगी को दी दवा

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* कैंसर रोगी को दवा की मदद ,परिजनों को भी बांटे सामान ( जय नारायण बिस्सा)  बीकानेर। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देेंश्य सेे लायनेस क्लब की ओर से बुधवार को पीबीएम में रोगियों के परिजनों को आवश्यक सामान का वितरण किया। अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि पीबीएम के कैज्युअलिटी के सामने बने बरामदे में बैठे रोगियों के परिजनों को चटाई,चद्दर,तकीये,ओढऩे के लिये शॉल,पानी की बोतल और केलों का वितरण किया। इस दौरान एक जरूरतमंद कैंसर रोगी को 5100 रूपये की दवा भी दिलाई गई। खत्री ने बताया कि जब पीबीएम के बाहर रोगियों के परिजनों को सामान वितरण करने के लिये उपस्थित हुुए उस दौरान वहां खड़े एक रोगी ने उनसे दवा के लिये  सहायता करने की बात कही। जिस पर क्लब की सदस्यों ने तुरंत प्रभाव से उस रोगी को 5100 रूपये की दवा दिला दी। इस अवसर पर सरला श्रृंगी,अलका राठी,शीलू शर्मा,बबीता जाजू,सुजाता पेडिवाल,मृदुला मिश्रा,वंदना शर्मा और रमेश व्यास भी इस पुनीत कार्य में मौजूद रहे। विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स का गठन बीकानेर। विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्व...

भारत बचाओ उद्घोष से गूंजेगा श्रीडूंगरगढ, जुटेंगे संभाग के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* किसानों और बेरोजगारों के हितों पर होगी चर्चा, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा संभाग सम्मेलन बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। सम्मेलन में किसानों की सम्पूर्ण फसल खरीद व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दों सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम ने बताया कि युवा कांग्रेस कीओर से पूरे देश भर में ‘भारत बचाओ जन आन्दोलन’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ में यह संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के सिपाहियों को आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को आमजन में पहुंचाने की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने, संगठन को और मजबूत बनाने जैसे कई मुद्दों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, युवा कांग...

सत्तामद होता ही पतन के लिए है - Ajmernama

सत्तामद होता ही पतन के लिए है - Ajmernama

इमरजेंसी में भी नाकाम रहा था निरंकुश का मीडिया पर अंकुश मतलब दमन

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* सत्तामद में चूर भूल रहे इमरजेंसी में भी नाकाम रहा था निरंकुश का मीडिया पर अंकुश मतलब दमन सत्तामद होता ही पतन के लिए है। पतन कई कारणों से होता है ।  सत्ता का पतन निरंकुशता के कारण माना जाता है । निरंकुश कभी भी दीर्घ अवधि तक गद्दी पर आसीन नहीं रहे।  इतिहास बताता है हिटलर को स्वयं आंखें मूंदनी पड़ी । अभी अधिक समय नहीं हुआ, मीडिया पर अंकुश यानी दमन करने का सिलसिला आपातकाल में भी चला था । तो क्या आपातकाल अभी आपातकाल अभी भी है? तत्कालीन आपातकाल तो कब का इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया । लेकिन आज जो स्थिति बनी है क्या वह चिरकाल रहेगी? यह भी सत्ता मद का का एक उदाहरण है - बाड़मेर में बैठे एक साथी पत्रकार को को पत्रकार को पटना की पुलिस आकर ले जाती है गिरफ्तार करके।  और आरोप उस कानून के तहत है जिसमें सफाई की कोई गुंजाइश ही नहीं रही।  इसे समानता कहते हैं? कुर्सी पर बैठे सत्ता मद में चूर लोगों को सुनना समझना सोचना विचारना चाहिए । और उससे भी बड़ी बात है कि परिवादी के रूप में जिसे सामने लाया जाने का प्रयास हुआ वही कथित परिवादी यह कह रहा है कि उसने इस ...

Milegi hiringadd /Chasma : varishthjan dekhen sune chaba kar khayen or c...

Image

स्वीमिंग पूल में सबसे ऊंची छलांग

Image

"असांजो गो_ठु" दुनिया में "सिंध स्मृति दिवस" मनाने की भावना है "असांजी रहन्दी सिंध"

*खबरों में बीकानेर 🎤* सिंध स्मृति दिवस कार्यक्रम में दो विभूतियां   सम्मानित बीकानेर 14 अगस्त 2018 मंगलवार । भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति 14 अगस्त को झूलेलाल मंदिर सुदर्शना नगर पवनपुरी में  सिंध स्मृति दिवस कार्यक्रम में भारत माता का पूजन व समाज की दो विभूतियों को सम्मानित किया गया । भारत माता पूजन के तहत सिंधी गायकों ने देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। झूलेलाल जी के भजनों पर सभी झूम उठे।  भारतीय सिंधु सभा के श्याम आहूजा ने सिंध स्मृति दिवस कार्यक्रम मनाने के पीछे समाज जन की भावनाओं पर प्रकाश डाला। महानगर के किशन सदारंगगानी ने बताया कि कार्यक्रम में सिंधी समाज के वयोवृद्ध सिंधु भूमि पर जाए जन्में व कर्मभूमि बीकानेर के श्री रामचंद्र मूलचंदानी और श्री अर्जुन दास आवतरामानी को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता इतिहास संकलन समिति के श्री जानकी नारायण श्रीमाली ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को विभाजन के समय की कठिनाइयों और उनसे संघर्ष करके शरणार्थी से पुरुषार्थी और अब परमार्थी का दर्जा पाने वाले सिंधी समाज के समाज के सिंधी समाज के बारे में ब...

"Baby" jumped water 5 times in a minute फन "बच्चे" ने एक मिनट में 5 बार...

Image

एक शाम शहीद परिवारों के साथ 12 अगस्त को

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* बीकानेर। वाईबे्रशन डांस एकेडमी द्वारा केईएम रोड युवा व्यापार समिति के सहयोग से 12 अगस्त रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गंगाथियेटर कलेक्टर कार्यालय मु य रोड पर शाम 7 बजे से 10 बजे तक शहादत और शौर्य का स मान एक शाम शहीदों परिवारों के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा। एकेडमी के निदेशक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आायोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन बीकानेर जिला कलेक्टर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नीलम बंसल, सुहानी शर्मा, मनीष शर्मा, भंवर सिद्ध, प्रीति दुर्गा मुस्कान, अंशु एवं केईएम रोड़ युवा व्यापार समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थिति थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व नीलम बंसल ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बीकानेर व राजस्थान संभाग के 11 फौज के शहीद नौजवानों के परिवार को बुलाकर उन्हें स मानित किया जायेगा एवं साथ ही सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जायेगी। . ✍️ मोहन थानवी

जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई ने किया विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए समाज के लोगों का अभिनंदन

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* बीकानेर 6 अगस्त। बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए समाज के लोगों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता का भी जल स्वावलंबन में बीकानेर जिले को राजस्थान में प्रथम स्थान मिलने पर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में राज्य सरकार की ओर से बीकानेर मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य मनोनीत होने पर श्री हनुमान अग्रवाल, पापड़ व्यवसाय में विशाल ब्रांड को विदेश में अवार्ड दिलाने पर श्री जय अग्रवाल, एसबीआई के डीजीएम श्री विपिन गुप्ता और लोकतंत्र के सेनानी श्री केदारनाथ अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों को शॉल ओढ़ाकर, नारियल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।   समारोह को संबोधित करते हुए कलक्टर डॉ. एन के गुप्ता ने कहा अग्रवाल समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और समाज सेवा के लिए भी भावना की कमी नहीं है। उन्होंने फ्रेंडशिप डे पर भगवान कृष्ण और कर्ण की दोस्ती का उदाहरण देकर समाज को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा दोस्त तो कृष्ण जैसा होना चाहिए जो कहीं उपस्थित नहीं र...

माली समाज की ताकत है शिक्षा और एकता

Image
रविवार को बीकानेर माली समाज का महासम्मेलन का  शिव पार्वती भवन गोपेश्वर बस्ती हुआ। जिसमें डांस व भाषण प्रतियोगिता दोपहर में रखी गई थी । शाम 6:00 बजे से पुरस्कार वितरण व बाहर से आए हुए कांग्रेस बीजेपी के नेता का आगमन हुआ। 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें 10वीं 12वीं स्नातक 70 परसेंट से जिनके ऊपर अंक प्राप्त किए थे उनको सम्मानित किया गया । खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया । राज्य राष्ट्रीय स्तर खेलने वालों को बाहर से आने वाले राजनीतिक व IAS व समाजसेवी जिनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत ,पूर्व मंत्री सुनील परिहार ,पूर्व बीसूका के उपाध्यक्ष आसाराम जी सैनी ,आईएएस महेश सैनी, महात्मा फुले की अध्यक्ष प्रदेश की ललिता महावर, सीमा भाटी, बीकानेर से स्थानीय नेताओं में गुलाब गहलोत ,चंद्रप्रकाश गहलोत, गोपाल गहलोत ,चांदमल सांखला,गोपीकिशन गहलोत शामिल हैं। ,महासम्मेलन के दौरान मिलन गहलोत ने बताया कि बीकानेर के अंदर माली समाज का एक छात्रावास एक लाइब्रेरी कोचिंग क्लासेज अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द शुरु होनी चाहिए । समाज को अगर शिक्षा की दिशा में ले जाना है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता RA...

अंतरराष्ट्रीय स्तरीय न्यूबर्ग सुपरटेक मैक्रोपैथ लैब द्वारा सी एम ई का आय...

Image