Posts

Showing posts from May, 2022

राजस्थान सै बोर्ड : 12वीं आर्ट्स से पहले आ रहा कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट, इस वैबसाइट पर देख सकेंगे

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 राजस्थान सै बोर्ड : 12वीं आर्ट्स से पहले आ रहा कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट, इस वैबसाइट पर देख सकेंगे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं वाणिज्‍य व विज्ञान परीक्षा का परिणाम 1 जून को दोपहर दो बजे जारी होगा। आपको बता दें कि 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 32 हजार 5 और वाणिज्‍य के लिए 27 हजार 339 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के अनुसार, एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बोर्ड का यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। इस बार आर्टस में करीब छह लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनका परिणाम संभवत: अगले सप्ताह जारी होगा।

पीबीएम ब्लड बैंक परिसर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 पीबीएम ब्लड बैंक परिसर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पीबीएम के राजकीय ब्लड बैंक परिसर में राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ नौरंग लाल महावर के आह्वान पर ब्लड बैंक के डॉक्टर्स, अधिकारियों, तकनीशियन और नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ बीकाणा ब्लड सेवा समिति के पदाधिकारियो एवं लाइव रक्तदाताओं और ब्लड बैंक से जुड़े नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं, संस्थाओं को तम्बाकू से दूर रहने की शपथ दिलवाई गयी। जिसमें 40 जनों ने शपथ पत्र भरकर और 141 जनों ने ऑनलाइन प्रपत्र भरकर शपथ ग्रहण की। बीकाणा ब्लडसेवा समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ एन. एल. महावर, डॉ कुलदीप मेहरा, डॉ कालूराम मेघवाल, डॉ मनोज सैनी, डॉ विकास कालेर, डॉ सोनम आल्हा, इंचार्ज सुरेंद्र प्रजापत, वरिष्ठ लैब तकनीशियन एवं इंचार्ज सहायक जगदीश सारस्वत, बीकाणा ब्लड सेवा स...

बार एसोसिएशन, बीकानेर ने ली तम्बाकू मुक्ति की शपथ

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 बार एसोसिएशन, बीकानेर ने ली तम्बाकू मुक्ति की शपथ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने ली तम्बाकू मुक्ति की शपथ बीकानेर, 31 मई । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को बार एसोसिएशन द्वारा संगोष्ठी व सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभाव व समाज में व्याप्त इसकी स्वीकार्यता पर चिंता व्यक्त की गई।  वरिष्ठ अधिवक्ता ओम हर्ष द्वारा अधिवक्ताओं को तंबाकू उपयोग न करने तथा परिसर में अन्य व्यक्तियों को छोड़ने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।  एसोसिएशन के सचिव राजपाल सिंह व उपाध्यक्ष घनश्याम जनागल द्वारा कोर्ट परिसर में कोटपा एक्ट 2003 के सुनिश्चित पालना हेतु उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी गई।  इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि जिला आई. ई. सी. समन्वयक मालकोश आचार्य, सभापति मुमताज अली भाटी, एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव लेखराज नायक, बार काउंसिल सदस...

रेल श्रमिक नेता का मुकेश और का अरुण बीकानेर में, स्वागत और मंडल की सभी दस ब्रांचों की मीटिंग होगी

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 रेल श्रमिक नेता का मुकेश और का अरुण बीकानेर में, स्वागत और मंडल की सभी दस ब्रांचों की मीटिंग होगी आल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन दिल्ली के सहायक महामंत्री एवं नॉर्थ वेस्टर्न एम्प्लॉइज यूनियन जयपुर के जोनल महामंत्री कॉम  मुकेश माथुर एवं कॉम  अरुण गुप्ता जोनल अध्यक्ष अपने एक दिवसीय बीकानेर मंडल दौरे पर  सुबह कोटा -श्री गंगानगर ट्रैन से सुबह 4 बजे बीकानेर पहुँचेगे ।            कॉम  प्रमोद यादव मंडल सचिव की अगुवाई मे  मुकेश माथुर जोनल महामंत्री एवं कॉम अरुण गुप्ता जोनल अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बुधवार को बीकानेर पहुंचने पर सुबह स्वागत किया जायेगा। सुबह ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी पहुँच कर जोनल महामंत्री एवं जोनल अध्यक्ष का स्वागत करेगे।        कॉम मुकेश माथुर महामंत्री बुधवार को मंडल की कार्यकारिणी एवं मंडल की सभी दस ब्रांचों की मीटिंग लेंगे एवं अन्य यूनियन के अन्य कार्यक्रम मे हिस्सा लेक...

बीकानेर की बेटी मूमल कँवर का विश्व् तम्बाकू निषेध दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुआ सम्मान

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 बीकानेर की बेटी मूमल कँवर का विश्व् तम्बाकू निषेध दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुआ सम्मान बीकानेर, 31 मई। तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत आयोजित ओनलाइन वीडियो संदेश प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में  जीत हासिल करने वाली बीकानेर की बेटी मूमल कंवर तंवर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कियाा गया। उन्हें 5100 रुपए के दो चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मूमल ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने की घोषणा कर दी। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि मूमल कंवर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए तंबाकू निषेध वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया तथा 11,000 से अधिक लाइक मिले।  समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा थे, अध्यक्षता एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि डब्ल्यूएचओ के कंट्री हैड डॉ रोडरीको एच आरफीन व चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डा पृथ्वी, एनएचएम के मिशन निदेशक डा...

सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान के तहत घर-घर सर्वे की गति बढ़ाने के निर्देश

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान के तहत घर-घर सर्वे की गति बढ़ाने के निर्देश *जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित* बीकानेर, 31 मई। सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे की धीमी प्रगति और चिन्हित की तुलना में कम योग्यजनों द्वारा ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करवाए जाने को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गंभीरता से लिया और सभी उपखण्ड अधिकारियों को अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र एवं वंचित लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार और मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी योजनाओं से जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के लगभग 6 लाख 72 परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे किया जाना था, लेकिन अब तक 3 लाख 96 हजार परिवारों का सर्वे ही हो पाया है। उन्होंने बताया कि सर्वे की शुरूआत 1 अप्रैल से की गई। ऐसे में अगले ...

अवैध खनन के विरुद्ध अभियान बत्तीस मामलों में वसूले 41.59 लाख

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 अवैध खनन के विरुद्ध अभियान बत्तीस मामलों में वसूले 41.59 लाख बीकोनर, 31 मई। अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में गठित टीम द्वारा जिले में 15 से 31 मई तक अवैध खनन के 32 प्रकरणों में 41.59 लाख रुपए की वसूली की गई।   खनि अभियंता राजेंद्र बलारा ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा राजस्व, खनिज, परिवहन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई। इस टीम द्वारा जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 41.59 लाख रूपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त अवैध खनन के तीन मामले जिनमें से 7 बीएमआर बरसलपुर तहसील बज्जु में खातेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4347 टन खनिज जिप्सम तथा चक 2 एमजीडब्ल्यूएम तहसील खाजूवाला में दो खातेदारों के विरुद्ध खनिज जिप्सम लगभग 2760 टन अवैध खनन पाया जाने पर नियमानुसार मौका पंचनामा बनाया जाकर उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 177 के तहत खातेदार...

सेवादल का जत्था दिल्ली रवाना

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 सेवादल का जत्था दिल्ली रवाना बीकानेर। आजादी की गौरव यात्रा के 1450 किमी की यात्रा सम्पुर्ण कर दिल्ली राजघाट पर 1 जून को पहुचने के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सामिल होने के लिए बीकानेर के सेवादल का जत्था रेल व बस मार्ग से रवाना हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला कि अगवाई मे रवाना हुए दल मे कुल 140 सेवादार रवाना हुए। इस उपलक्ष्य पर लालगढ रेलवे स्टेशन पर कमल कल्ला ने कहा कि सेवादल का मुख्य कर्तव्य तीरंगे की रक्षा करना है और सेवदाल का सच्चा सिपाही वो हे जो अपने देश के गौरव तिरंगे कि रक्षा मे अपना सरवर्स निरछावर करने के लिए तत्पर रहे। सेवादल देहात अथ्यक्ष संजय गिला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे आजादी का तौफा अपने प्राणो की आहुती देकर उपकारित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को कभी भी भुलाया नही जा सकता देश उनका सदा ऋणी रहेगा। इनके अलावा सेवादल के बसंत व्यास, कमल हर्ष , हंशराज ,आईदान , रामनिवास आदि ने अपने विचार रखें।

बीकानेर ने कहा तंबाकू को ना और जिंदगी को हाँ

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 बीकानेर ने कहा तंबाकू को ना और जिंदगी को हाँ *विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम* बीकानेर, 31 मई । तंबाकू मुक्त राजस्थान परिकल्पना को साकार करने की दिशा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन जिले भर में जागरूकता व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, परिसरों व प्रमुख गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों, कर्मचारियों व सदस्यों द्वारा तंबाकू निषेध की शपथ ग्रहण की गई।  जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पब्लिक पार्क में आयोजित हुआ जिसमें संभागीय आयुक्त नीरज के पवन द्वारा उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों व आमजन को तंबाकू निषेध की शपथ दिलवाई गई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद का लाल ने तंबाकू को सदी की सबसे बड़ी त्रासदी बताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार, उप मु...

स्वास्थ्य के प्रति महिला का स्वयं जागरूक रहना ज़रूरी - डॉ. अर्पिता गुप्ता

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 स्वास्थ्य के प्रति महिला का स्वयं जागरूक रहना ज़रूरी - डॉ. अर्पिता गुप्ता महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित| बीकानेर| आर एल जी संस्थान द्वारा वार्ड संख्या 67 की विनोबा बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया| संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी महिला या किशोरी के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है उसका दिल दिमाग शरीर का स्वस्थ रहना|  जिसके लिए उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विस्तार मे स्वच्छता व स्वस्थ आहार के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी| उन्होंने महिलाओं को समझाया कि शरीर में अगर कुछ बदलाव नजर आए तो नजरअंदाज ना करें नियमित रूप से अपनी जांच करवाएं| संस्थान की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने महिलाओं को जीवन में योग का महत्व समझाया| संस्थान के महामंत्री रमेश सियोता ने स्वास्थ्य संबंधित नि:शुल्क सरकारी योजनाओं की जानकारी दी| इस अवसर पर महिलाओं द्वारा महावारी से संबंधित कई जिज्ञासा को डॉ. गुप्ता द्वारा समझाया गया | इस अवस...

प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन से जुड़े जिले के 174 लाभार्थी

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 *प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन से जुड़े जिले के 174 लाभार्थी* बीकानेर, 31 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए मंगलवार को शिमला में आयोजित हुए गरीब कल्याण सम्मेलन से जिले के 9 ब्लाक के 174 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से जुड़ने का अवसर मिला। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि ये लाभार्थी रवीन्द्र रंगमंच पर डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में लाइव उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुद्रा योजना पीएम पोषण अभियान, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना,पीएमएवाई शहरी, योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से लाभार्थी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में अलग अलग लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ, प्रकिया, समस्याओं आदि क...

बीकानेर में 1 से 15 दिन के लिए कई मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 बीकानेर में 1 से 15 दिन के लिए कई मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित  *विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित* बीकानेर, 31 मई। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 17 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।    औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि जस्सूसर गेट के बाहर स्थित चौहान फार्मास्यूटिकल्स का अनुज्ञापत्र एक जून (एक दिन) के लिए, सुगनी देवी हॉस्पिटल के सामने स्थित आशापुरा मेडिकल स्टोर, नोखा रोड गंगाशहर स्थित गौतम मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर, कीर्ति स्तंभ स्थित श्री करणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हॉस्पिटल रोड लुणकरनसर स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक से दो जून तक (दो दिन) के लिए, एसडब्ल्यूएम कॉलोनी बीछवाल स्थित अभिनंदन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रोशनी घर चौराहा पुरानी गजनेर रोड स्थित अरविंद मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 3 जून (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसा...

लंपी स्कीन डिजीज का बचाव ही है उपचार

Image
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊 📷 *लंपी स्कीन डिजीज का बचाव ही है उपचार* पशुपालन विभाग ने सतर्कता बरतने की दी सलाह बीकानेर, 31 मई। जिले में लंपी स्कीन डिजीज के लक्षण पशुओ में पाए जाने की पुष्टि हुई है। लंपी स्किन डिजीज एक विषाणु जनित त्वचा का रोग है जो केपरीपाक्स वायरस के कारण गाय एवं भैस वंश में देखा गया है। इस रोग में पशुओं को बुखार आना, अत्यधिक लार का गिरना एवं अत्यधिक नेत्र स्त्राव होने लगता है।    पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र नेत्रा ने बताया कि विषाणु जनित रोग होने के कारण इसका कोई विशेष उपचार नही हैं। इससे बचाव के लिए रोगग्रस्त पशुओं से अन्य पशुओं को अलग कर देना चाहिए तथा रोगग्रस्त पशुओं के बाड़े को साफ करके कीटाणुरोधन दवा का छिड़काव करना चाहिए। डॉ नेत्रा ने बताया कि लक्षणों के आधार पर उपचार से द्वितीयक स्तर के संक्रमण से बचा जा सकता है।