बच्चों की हूटिंग पर बड़े खेलते रहे; दीपों की झिलमिल में झूम उठा संसार
बीकानेर; 22 अक्टूबर। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल आर.ई.एस. में पूरा दिन अभिभावक खुशी खुशी इधर से उधर भागते; कूदते-फांदते दिखे। वजह थी बच्चों की हूटिंग। दरअसल स्कूल में अभिभावकों की खेल प्रतियोगिता में बच्चे ’’मम्मी दौ़ड़’ ’’मम्मी मिल्खा, मम्मी मिल्खा’’ आदि कहते हूटिंग कर रहे थे। प्रतिभागी अभिभावक माताओं ने व्यक्तित्व प्रतियोगिता में जहां प्रचलित राजस्थानी व फिल्मी गीतों के मुखड़े व भजनों के साथ लघु कैटवाक कर स्वयं आनंद लिया वहीं बच्चों व उपस्थित शिक्षिकाओं का मनोरंजन किया। यह हुआ स्कूल में तीन दिवसीय खेल व दीपावली महोत्सव के तहत।इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाओं दी। अभिभावक माताओं की म्यूजिकल चैयर, सूई धागा पिरोने, नीम्बू व बोरा दौड़ तथा भारतीय संस्कृति अनुसार प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिताओं में करीब 200 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने अपनी पारम्परिक पोशाक में हिस्सा लिया। ये हैं विजेता :- शाला प्राचार्या वीना शर्मा ने बताया कि बच्चों की टेबल टेनिस स्पर्द्धा में सुब्रतो हर्ष, शतरं...