क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर 30 जुलाई 2026 
क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह ।

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल "क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा ।
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, नीट में 500 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं अन्य विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले समाज के लोगों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।
इस क्रम में सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं में 85% या इससे अधिक आरबीएससी, सीबीएससी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर या समकक्ष में 70% अंक, स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय विजेता प्रथम, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल में भाग लेने हेतु तथा नीट ,के ई ,आईआईटी एम एनआई टी में प्रवेश लेने वाले अथवा किसी भी सेना में कमीशन ऑफिसर एवं अन्य किसी क्षेत्र में विशेष योग्यता उपलब्धि प्राप्त करने वालों का सम्मान किया जाएगा । 
इस हेतु आवेदक, अपने आवेदन पत्र प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक दिनांक 15 अगस्त 2026 तक क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ पर जमा करवा सकते हैं, सम्मान समारोह की तिथि निश्चित होने पर सूचना प्रेषित कर दी जाएगी । अधिक जानकारी हेतु क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान से संपर्क कर सकते हैं ।

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन