Posts

Showing posts from June, 2017

ड्रेगन के पंजे और जीएसटी के घेरे में कैसे होगा समृद्ध पटाखा उद्योग

Image
बीकानेर 30/6/17 ( मोहन थानवी)। ड्रेगन के पंजे से संघर्ष कर रहा पटाखा उद्योग  28 प्रतिशत जीएसटी के घेरे में कैसे चलेगा?  देशभर में 10 लाख से अधिक लोग पटाखा फैक्ट्रियों में कार्यरत है और जीएसटी दर कम नहीं की गई तो अनेक इकाईयां बंद होने की आशंका है। ऐसी चिंताओं को लेकर बीकानेर फायर वक्र्स एसोसिएशन अध्यक्ष लूणकरण सेठिया ने चिंता जताई कि लंबे समय से पटाखा उद्योग आयातित चाइनीज पटाखों के कारण वैसे ही संकट में चल रहा है। ऐसे में 28 प्रतिशत जीएसटी करने से यह व्यवसाय खत्म हो जाएगा। चूंकि देशभर में 10 लाख से अधिक लोग पटाखा फैक्ट्रियों में कार्यरत है और जीएसटी कम नहीं किया गया तो अनेक इकाईयां बंद हो जाएगी। पटाखा व्यवसाय कुटीर एवं लघु उद्योग श्रेणी में आता है जो श्रम आधारित है। इसके चलते 28 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना असंभव है। उन्होंने कहा कि इसलिए एसोसिएशन केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध करती है। साथ ही 30 जून से समस्त फैक्ट्रियों में अनिश्चितकालीन उत्पादन बंद करने का निर्णय करती है। शुक्रवार को पूरे बीकानेर में पटाखा व्यवसाय बंद रखे गए।   जिला कलेक्टर की मार्फत मुख्यमंत्र...

दुकानें बंद कर हाय हाय कर उठे व्यापारी; केन्द्र सरकार को कोसा

Image
*खबरों में बीकानेर* 🌐mohanthanvi.wordpress.com🌐 बीकानेर 30/6/17 । व्यापारियों के लिए 30 जून का दिन दो जून की रोजी-रोटी कमाने वाला साबित नहीं हुआ। 30 जून 17 की आधी रात को 12:00:01 बजे एक जुलाई 2017 की तारीख शुरू होते ही ला...

जयपुर रोड पर चला जेसीबी का पंजा

Image
बीकानेर 30/6/17  । तिलक नगर जयपुर रोड

जीएसटी का विरोध : बीकानेर में व्यापारियों की कोटगेट से रैली

Image
* खबरों में बीकानेर * 🌐🖌 * मोहन थानवी * 🌐mohanthanvi.wordpress.com🌐 बीकानेर 29/6/17 । जीएसटी के विरोध में बकानेर के  व्यापारी शुक्रवार 30 जून को भारत व्यापार बंद के तहत कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाले...

बीकानेर में कपड़ा व्यापारी बुधवार को काली पट्टी बांधकर निकालेंगे वाहन रैली

Image
बीकानेर में कपड़ा व्यापारी बुधवार को काली पट्टी बांधकर निकालेंगे वाहन रैली बीकानेर 27/6/17 । मुंह पर ताले जड़कर प्रदर्शन कर कपड़ा व्यापारियों ने राज्य व केन्द्र सरकार का ध्य...

साहित्य अकादेमी 1-2 जुलाई को बीकानेर में करवाएगी राजस्थानी व्यंग्य और उपन्यास पर संगोष्ठी

Image
साहित्य अकादेमी 1-2 जुलाई को बीकानेर में करवाएगी राजस्थानी व्यंग्य और उपन्यास पर संगोष्ठी​ बीकानेर 27जून 17 । साहित्य अकादेमी, दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजनों के तहत मुक्ति संस्था के सहयोग से शनिवार 01 जुलाई 2017 को ‘‘राजस्थानी व्यंग्य साहित्य’’ पर  संगोष्ठी  श्री नेहरू शारदा पीठ    (पी.जी) महाविद्यालय, जस्सूसर गेट के अंदर बीकानेर में आयोजित होगी।  शनिवार 1 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे उद्घाटन सत्र होगा; अध्यक्षता डॉ. अजुर्नदेव चारण करेंगे ।  मुख्य अतिथि डॉ. मदन केवलिया होंगे।  दो सत्रों के बाद समापन सत्र शाम पाँच बजे नागराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा अध्यक्षता बुलाकी शर्मा करेंगे।मुक्ति संस्था के सचिव,  राजेन्द्र जोशी ने बताया कि 02 जुलाई को साहित्य अकादेमी एवं श्री नेहरू शारदा पीठ   (पी.जी) महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी उपन्यास पर संगोष्ठी का उद्घाटन सुबह 10ः30 बजे डॉ. नन्द भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य व डॉ. अर्जुनदेव चारण की अध्यक्षता में होगा । दो सत्रोपरांत शाम पाँच बजे मालचंद तिवाड़ी के मुख्य आतिथ्य व मधु आचार्...

“अधजागी रातां : अधसूता दिन” महेन्द्र मोदी की राजस्थानी कृति का लोकार्पण समारोह

Image
“अधजागी रातां : अधसूता दिन” महेन्द्र मोदी की राजस्थानी कृति का लोकार्पण समारोह बीकानेर 25 जून 2017। राजस्थानी भाषा के उत्थान और विकास के लिए ऐसी अनेक पुस्तकों को आना चाहिए जिससे हमारी भाषाई अस्मिता की व्यापक पहचान पुख्ता हो सके। यह कहना है वरिष्ठ लेखक-पत्रकार ओम थानवी का।    वे यहां मुक्ति संस्था व स्वामी कृष्णानंद फाउंडेशन के त्वावधान में ढोला मारू होटल में आयोजित  बीकानेर के कहानीकार-उपन्यासकार महेश चंद्र जोशी के स्मृति-दिवस पर उनको समर्पित आयोजन में महेन्द्र मोदी के संस्मरणों की राजस्थानी कृति “अधजागी रातां : अधसूता दिन” का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किए जाने के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे ।  थानवी ने मोदी की लेखन शैली को सराहते एवं स्मृतियों के वातायन से बीकानेर से जुड़े कई प्रसंगों को रेखांकित करते हुए कहा कि महेंद्र मोदी की इस पुस्तक द्वारा बीकानेर का सांस्कृतिक इतिहास जिन शब्दों और भाषा में प्रस्तुत हुआ है वह उल्लेखनीय है। अगर किसी पुस्तक के द्वारा पाठक का अपना स्मृति-लोक खुलता चला जाए तो इसे पुस्तक की सार्थकता माना जाना चाहिए। ओम थानवी ने कहा ...

जीएसटी यानी आशंका के बादल ?

Image
कपड़ा मार्केट पर बंद की बारिश; भीगे पापड़ संभाल रही महिलाएं 🖌 *मोहन थानवी* बीकानेर 23/6/17। जीएसटी अब लागू होने को है। *जीएसटी के समर्थकों द्वारा खूब ढोल बजाया जा रहा है कि इसके ला...

आनंदगढ़ में सीमा मित्र विकास शिविर आयोजित

Image
आनंदगढ़ में सीमा मित्र विकास शिविर आयोजित जल संसाधन मंत्री एवं संसदीय सचिव ने सुनी जनसमस्याएं  बीकानेर, 23 जून। सीमांत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न ...

More Than 75 Lacs Historical and Administrative Record of Rajputana Princely States are Online

Image
RAJASTHAN STATE ARCHIVES ONLINE www.rsad.rajasthan.gov.in. More Than 75 Lacs Historical and Administrative Record of Rajputana Princely States are Online New5 lacs more pages of Mahekma Khas Jodhpur State (Marwar) and library online Archives ensure that the records of today are preserved for future generation. Archives department has initiated the work of digitizing valuable records and these digitized records are available online on our website www.rsad.rajasthan.gov.in. We have been online more than 75 lacs historical and revenue records of Rajputana's princely states so that it is easily available to research scholars, administrative department, judiciary in public as per requirement. These online records are available for a variety of research uses including teaching purpose, building plans, publications and legal proceeding. It is very useful to both public and research scholars. It will help them in their research work. Professor and lecturers of different universities up...

हां कोई और हैं वो

Image
इस सभ्य युग से घृणा करने वाले/वालों को खोजने निकल पड़े हैं लोग तलाशा जा रहा है उन्हें शवों के जंगल में जहां बीज नहीं भंग-अंग रौपे जाते हैं शव मुस्करा रहे हैं घृणित को खोजने वालों पर और बतिया रहे हैं अपने बीच फल-फूल रहे जानवरों से वहीं-कहीं शव में तब्दील होने से बचा और दुबका मैं और मुझ जैसे मेरे साथी थरथरा रहे हैं इस भय से कि हैवानों को खोज रहे लोग कहीं हमें भी जकड़ न लें अपने कुत्सित विचारों की जंजीरों से और दे दें हम सभी को शवों के मध्य जीने का दुस्साहस करने का दंड हम भयभीत हैं और यह भी जानते हैं कि सभ्य युग से घृणा करने वाले/वालों को नागवार होता है शवों के बीच श्वास लेना किंतु हम किसे बताएं कि सभ्य युग के शत्रु हममें से कोई नहीं; वे यहां मुर्दों में नहीं रहते हां कोई और हैं वो जो अपनी ही कल्पित दुनिया में बस रहे हैं; भर रहे हैं दिमागों में जहर और तालाबों में रक्त; काट रहे हैं सभ्यता के अंग और बनाने में जुटे हैं शवों के जंगल हां वे मानव तो कदापि नहीं कोई और हैं वो - मोहन थानवी 21/6/17 1:10 pm bikaner

चानी में 15 दिन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेंगे

बीकानेर, 7 जून 2017। कोलायत की ग्राम पंचायत चानी में मंगलवार को आयोजित रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की ...