Posts

Showing posts with the label #politics

राजस्थान : वसुंधरा राजे के एक बयान से बढ़ने लगा राजनीतिक कोलाहल !

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 राजस्थान : वसुंधरा राजे के एक बयान से बढ़ने लगा राजनीतिक कोलाहल ! Jaipur / RR Bikaner  उप चुनाव की गहमागहमी के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक बयान से राजस्थान का मंद पड़ता राजनीतिक कोलाहल एकाएक बढ़ता लग रहा है। वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X  (ट्विटर अकाउंट) पर अपनी पोस्ट में एक शायरी और एक फोटो लगाई और इसके बाद राजनीतिक कोलाहल में इस शायरी के कई मायने गूंजने लगे। उन्होंने लिखा- बादल कुछ देर तो सूरज को अदृश्य कर सकते हैं, पर सूर्य की दमक को रोकने का सामर्थ्य उनमें नहीं…। राजनीतिक विश्‍लेषकों की माने तो इस शायरी के जरिए राजे ने तीखे तेवर के साथ निशाना साधा है। साथ ही उनके दिल में छिपा दर्द भी बाहर आ गया है। उनके बयान से राजस्‍थान की राजनीति में चर्चाओं के नए पहलू स्वर पाते लग रहे हैं। बताते चलें कि पूर्व सीएम राजे ने 23 नवंबर को रात 10 बजकर 10 मिनट पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इस में  इस शायरी के जरिए राजे ने कई निशाने साधे हैं। चर्चा यह भी है कि वसुंधरा जल्‍द ही कोई बड़ा कदम उठाने वाली है। इस पोस्ट के सा...

अधिकारी बदलते रहे, व्यवस्था वही रही

Image
-अधिकारी बदलते रहे, व्यवस्था वही रही  - मोहन थानवी  स्वतंत्र पत्रकार  Jis Jis Kshetra mein vyavastha mein badlav hua vahan purv se behtar sthiti Najar I Aisa prayog sabhi jagah Hona chahie *खबरों में बीकानेर* - - अधिकारी बदलते रहे, व्यवस्था वही रही - मोहन थानवी   स्वतंत्र पत्रकार  अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण आज की बात नहीं है । यह क्रम जब से व्यवस्थाएं बनी है तब से जारी है। इसी से जुड़ी व्यवस्था है सत्ता पर आसीन दलों के नेताओं को दायित्व सौंपने की। कुछ नेता मंत्री बनाए जाते हैं। कुछ मंत्रियों के मंत्रालय बदले जाते हैं। कुछ नेता और मंत्रियों के उत्तरदायित्व कम या ज्यादा किए जाते रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आते ही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती। लेकिन कुछ समस्याएं जो आमजन से जुड़ी है, कुछ प्रक्रियाएं जो आमजन से जुड़ी है वह बनी रहती है। उनमें जो खासियत अथवा समस्याएं हैं वह भी मुंहबाए सामने तनी रहती हैं। ऐसे में प्रश्न यह उठता है की समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव कब और कैसे होगा।  शहर छोटा हो या बड़ा गांव...

जन-राज : रोटियां सेंकने के नैरेटिव... इनसे क्या हासिल कर लेंगे *वो लोग...हमलोग ?*

Image
-जन-राज : रोटियां सेंकने के नैरेटिव...  इनसे क्या हासिल कर लेंगे *वो लोग...हमलोग ?*  *खबरों में बीकानेर* - - जन-राज : रोटियां सेंकने के नैरेटिव...  इनसे क्या हासिल कर लेंगे *वो लोग...हमलोग ?*  - मोहन थानवी  जन-राज यानी जनता का राज। विश्व में लोकतंत्र की मातृ भूमि हमारा भारत है। और आज की तारीख में हम जन-राज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों के नैरेटिव में लगभग उलझे हुए रहने लगे हैं। कभी सत्ता पक्ष के कतिपय नेता विपक्ष के विरोध में ऐसे ऐसे नैरेटिव गढ़ते हैं की लगता है की आने वाले 24 घंटे में ही विपक्ष के कुछ संबंधित नेता कारावास में पहुंच जाएंगे। लेकिन गौर करिए, होता कुछ और ही रहा है।  इसी तरह विपक्ष के कुछ नेता भी सत्ता में बैठे प्रभावशाली कुछ नेताओं के ऊपर ऐसे ऐसे आरोप मंढ़ते हैं की एक बारगी तो हम राजनीति से कोसों दूर रहने वाले आमजन भी चकित रह जाते हैं। भला ऐसे नेता लोग हम आमजन को बताएं तो सही कि ऐसे नैरेटिव बनाने के पीछे वे हम लोगों का किस तरह का भला करना चाहते हैं?   राजनीतिक दल तो अपनी रोटियां सेंकने की उद्देश्य से नैरेटिव सैट करने में...

politics : ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!

Image
💃 चुनाव : पर्दे के पीछे -  👉 politics  ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!  - मोहन थानवी राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार दिन गुजरने पर भी गुरुवार दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री का नाम जाहिर नहीं होने के कारण कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है। बीते दिन सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित एक लिस्ट वायरल हुई जिस पर भाजपा ने तुरंत उसे फेक बताते हुए खारिज किया। दूसरी ओर एक रिसॉर्ट में 5-7 विधायकों के जमावड़े को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें सुनाई देने लगी। इससे इतर, यूट्यूब पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। जिसमें किसी कथित वकील द्वारा चुनाव पर ही प्रश्न चिन्ह लगाते हुए 10 दिसंबर को फिर से चुनाव करवाए जाने की अपील लेकर कोर्ट जाने की बात कही गई है। बहरहाल, अफवाहें हैं, अफवाहों का क्या !!  यथार्थ में तो मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जन में उत्सुकता बढ़ गई है। राजनीतिक जगत के जानकारों का ऐसा मानना है कि यह सब मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का परिण...

राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया #karnisena,

Image
💃 राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया  जयपुर। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना बुधवार देर रात करीब 10 बजे खत्म हो गया।  गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे धरने को संबोधित करते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा- पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही, दृक्त मनीष, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है। गुरुवार को गोगामेड़ी में सुखदेव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इससे पहले रात करीब 8 बजे सुखदेव सिंह की पत्नी ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया था। मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर में दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी थी।  इसके बाद इन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल लाया गया, जहां मंगलवार से उनके समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी की मां...

राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले #politics

Image
💃 👉 राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले बीकानेर  राजस्थान में बम्पर जीत के बाद भाजपा की गठित हो रही सरकार में कई नवाचार दिखाई दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बात कहते हैं उसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए भी ख्यात नाम हैं। इसी के तहत राजनीतिक जानकार यह अनुमान जाता रहे हैं की निवर्तमान कांग्रेस सरकार में बीकानेर के तीन मंत्री शामिल थे। अब भाजपा की गठित हो रही सरकार में भी बीकानेर से कम से कम दो मंत्री हो सकते हैं।  इनमें प्रबल संभावना बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद और  खाजूवाला  विधायक डॉ विश्वनाथ की जताई जा रही है। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तथा लोकप्रिय भाजपा नेता महावीर रांका को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाओं के साथ बीकानेर का कद और अधिक ऊंचा होने की बातें भी की जा रही हैं।  इधर,  खाज...

समरसता भोज और स्वच्छता सेनानी सम्मान का आयोजन

Image
खबरों में बीकानेर 🚰जल बचाओ 🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी हाईलाइट्स : सेंगाल बीकानेर में भी है !! *खबरों में बीकानेर* https://bikanerdailynews.com/rajasthan/sengal-is-also-in-bikanera-huge-fair-is-held-in-sengal-every-year/9309/?frame-nonce=7339ae5063 Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 🚩🚩🚩🚩🚩 औरों से हटकर सबसे मिलकर © खबरों में बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 🌞: 👇 🌅 *औरों से हटकर सबसे मिलकर* * **  ⌚ 🚪 ✍🏻 * समरसता भोज और स्वच्छता सेनानी सम्मान का आयोजन बीकानेर 28 मई शनिवार शाम को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन के उपलक्ष में स्वच्छता सेनानियों के सम्मान समारोह तथा समरसता भोज का आयोजन किया गया । समारोह के आरंभ में ऐसे 25 सफाई कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया जिन्होंने अपने जीवन भर स्वच्छता के श्रम साध्य कर्म को ...

धन्य हो मुख्यमंत्री जी! बड़ा गोल करना है तो राजस्थानी को दूसरी भाषा के रूप में मान्यता दे दो संकट के दौर में भी कदम बढ़े चले cm Gahlot ji dhany ho

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ धन्य हो मुख्यमंत्री जी! बड़ा गोल करना है तो राजस्थानी को दूसरी भाषा के रूप में मान्यता दे दो संकट के दौर में भी कदम बढ़े चले  ✍️ हेम शर्मा    मुख्यमंत्री जी धन्य हो ! राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संकट के दौर में है फिर भी आप चलते ही जा रहे हो। इस संकट की प्रति छाया आपके चेहरे और काम की गति पर नहीं है। यह बात दीगर है कि सरकार की चूलें हिली हुई है। प्रशासन शिथिल है और करिदों में आपाधापी मची हुई है। आप संयत है और अपने ध्येय पर मनोयोग से लगे हुए हैं। सत्ता पर लटकी तलवार के बावजूद आप बीकानेर पधारेंगे तो यह सुखद आश्चर्य ही मानें?  रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार देने और दिशा देने आप आ रहे हैं। अगले वर्ष का बजट युवाओं और छात्रों पर केंद्रित रहेगा। यह बात आप पिछली बार बीकानेर में आयोजित एक समारोह में कह गए थे। राज्य सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और रोजगार के अवसरों को बढ़ाया है ऐसा भी पिछली बार आपने दावा भी किया था। राज्य सरकार ने एक लाख युवाओं को नौकरी दे दी है। एक लाख भ...