Posts

Showing posts from November, 2024

केंद्रीय मंत्री ने कहा - संविधान निर्माण में बीकानेर की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝  केंद्रीय मंत्री ने कहा - संविधान निर्माण में बीकानेर की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही मजबूत संविधान के बूते तेजी से आगे बढ़ रहा हमारा देश, जर्मनी-जापान को पीछे छोड़ बनेंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:  मेघवाल केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजकीय डूंगर कॉलेज में ई-वाचनालय का किया लोकार्पण बीकानेर, 30 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया है। जिसकी बदौलत आज हमारा लोकतंत्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हम दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं तथा जर्मनी एवं जापान को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर हैं।  मेघवाल ने शनिवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में ई-वाचनालय के लोकार्पण के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।   मेघवाल ने कहा कि आज हमारे पड़ोसी लोकतांत्रिक देश मुश्किलों में हैं, लेकिन हमारा लोकतंत्र और अधिक सशक्त हुआ है। इसका मुख्य कारण बाबा साहेब डॉ. भीम...

वीडियो Rail-News : यहां होती दिन-रात धुलाई, हजारों कपड़े रोजाना धुलते हैं बीकानेर की इस लांड्री में laundry

Image
वीडियो Rail-News : यहां होती दिन-रात धुलाई, हजारों कपड़े रोजाना धुलते हैं बीकानेर की इस लांड्री में  *खबरों में बीकानेर* 📝 वीडियो Rail-News : यहां होती दिन-रात धुलाई, हजारों कपड़े रोजाना धुलते हैं बीकानेर की इस लांड्री में  बीकानेर रेल मंडल द्वारा, एसी कोच में स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता के बैडरोल (चद्दर, ताकिये और कम्बल) करवाये जा रहे उपलब्ध   बेडरौल की शिकायतों में हो रही लगातार कमी  बीकानेर रेल मंडल पर प्रतिदिन 14 टन (28,000 बैडरोल)से अधिक बैडरोल की हो रही मैकेनाइज्ड धुलाई।   भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता के बेडरौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा स्पष्ट नीति निर्धारण की गई है।  बीकानेर रेल मंडल पर संचालित होने वाली सभी ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी के कोचों में साफ, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले बेडरौल प्रदान किये जा रहे हैं। सभी चद्दरों और पिलो कवर को प्रत्येक उपयोग के बाद मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुलाई और इस्त्री की जाती है ताकि यात्रियों को स्वच्छ बेडरॉल देकर उनकी आराम...

कला निखारती है व्यक्तित्व- डॉक्टर जी पी सिंह आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 कला निखारती है व्यक्तित्व- डॉक्टर जी पी सिंह आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन आरएसवी में  जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी से बारहवी तक के विद्यार्थियों की आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी का शुभारंभ डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर जी पी सिंह, राजकीय महाविद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ विजय श्री गुप्ता एवं विद्यालय के अभिभावक बलवीर सिंह चारण के कार्यक्रमों द्वारा हुआ। प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा निर्मित मंडला आर्ट और मधुबनी कला के चित्रों को दर्शकों की विशेष सराहना मिली।  विद्यालय की कला प्रभारी सुषमा उत्तम ने बताया की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पेन स्केच, पेंसिल स्केच, वडली आर्ट, टिशू पेपर आर्ट, क्ले आर्ट, मिरर आर्ट, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट आदि की चयनित कलाकृतियों को अभिभावकों एवं अतिथियों के अवलोकनाथ प्रदर्शित किया गया था। विद्यार्थियों ने अपने मनोभावों एवं कला को खुलकर इन कलाकृतियों में प्रदर्शित किया...

देश का प्रथम ICE बटन बीकानेर में लांच हुआ

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝   देश का प्रथम ICE बटन बीकानेर में लांच हुआ देश का प्रथम ICE बटन बीकानेर में लांच हुआ मोबिलाइट ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा निर्मित IOT और Al तकनीक पर आधारित देश के पहले ICE बटन को वरिष्ठ नागरिक समिति कार्यालय बीकानेर में स्थापित किया गया । समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. हर्ष एवं कम्पनी के सी. ई. ओ.  जगदीश हर्ष ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर इसका उद्घाटन किया । अकेले रहने वाले बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिये आर्टिफिसीयल इन्टेलिजेन्स का प्रयोग करते हुवे इस यंत्र का निर्माण किया गया है । इससे बुजुर्गो की सुरक्षा एवं परिवारजनों को मानसिक संतोष मिलेगा । इसका उपयोग डाक्टरों के घर, क्लिनिक, नर्सिंग होम, अस्पतालों में आये दिन होने वाले झगड़े रोकने में सहायक होगा । दबाते ही एस. एम. एस., फसाद को इस बटन को व्हाट्सऐप और ई मेल के जरिये त्वरित एलर्ट विभिन्न स्थानों पर जाता है । इसके साथ ही लाइव वीडियो और ओडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा है । यह प्रणाली मरीजों, स्टाफ और चिकित्सा संस्थानों के लिये सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करती है । लॉन्च कार्यक्रम  द...

वीडियो : शहीद मेजर पूर्ण सिंह का 59वां बलिदान दिवस : बीकानेर ने श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की पुष्पांजलि

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 वीडियो : शहीद मेजर पूर्ण सिंह का 59वां बलिदान दिवस : बीकानेर ने श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की पुष्पांजलि  बीकानेर 30 नवंबर 2024 शनिवार  राजस्थान की धरती योद्धाओं की भूमि है। जिसमें बीकानेर की धरती ने हमें बहुत योद्धा एवं शूरवीर प्रदान किए हैं। जिन्होंने देश की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर अपना नाम शहीदों में लिखवाया है। ऐसे शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देना हमारा परम कर्तव्य है। यह उद्गार आज स्वर्गीय मेजर पूर्ण सिंह के 59वें बलिदान दिवस पर स्थानीय मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर स्टैचू के समक्ष आयोजित श्रद्धांजलि सभा में  मुख्य वक्ता कर्नल राजेंद्र सिंह बीका ने व्यक्त किए ।  कार्यक्रम के प्रारंभ में सभा के संयोजक कर्नल हेमसिंह शेखावत ने मेजर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समूह का स्वागत किया एवं मेजर पूर्ण सिंह जी के शौर्य के बारे में विस्तार से बताया ।  केसरी सिंह भाटी मोटासर ने शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के ऊपर लिखी गई जोशीली कविता का वाचन किया।   शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक...

राजस्थान : बढ़ा वेतन, कर्मचारियों के अच्छे दिन

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 राजस्थान : बढ़ा वेतन, कर्मचारियों के अच्छे दिन  जयपुर । एक दिसम्बर से राजस्थान के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य कर्मचारियों के बैंक खातों में बम्फर राशि की सैलरी जमा होगी । इस एक दिसम्बर को 3 प्रतिशत की डीए की बढ़ोत्तरी के साथ राशि जमा होगी। साथ ही बढ़ा हुआ मकान किराया भत्ता (एचआरए) भी जुड़कर जमा होगा।  राज्य सरकार ने पिछले माह 24 अक्टूबर को केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाया था। तीन प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ डीए अब 53 फीसदी हो गया है। यह डीए एक जुलाई से दिया जाएगा। इसमें वित्त विभाग ने आदेश जारी किए थे जुलाई, अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर इन चार माह का डीए पीएफ में जमा कर दिया जाएगा। वहीं नवम्बर माह से तीन प्रतिशत डीए की राशि सैलरी में दी जाएगी। नवम्बर माह की सैलरी एक दिसम्बर को मिलेगी। अब शहरों की श्रेणी के अनुसार नई बढ़ोतरी होने पर एचआरए क्रमश 10 व 20 प्रतिशत किया गया है।

राजस्थान : यह आदेश प्राइवेट स्कूल नहीं मानेंगे तो मान्यता रद्द होगी बच्चों को राहत : सर्दी में एकल पारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू आदेश

Image
photo🖕 social media *खबरों में बीकानेर* 📝 राजस्थान : यह आदेश प्राइवेट स्कूल नहीं मानेंगे तो मान्यता रद्द होगी बच्चों को राहत : सर्दी में एकल पारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक   सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू आदेश  बीकानेर । शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध) का संचालन समय एक कर दिया है । अब सरकारी और प्राइवेट स्कूल एक समान समय पर एक साथ संचालित होंगे। यानी सभी स्कूलों में एक साथ प्रार्थना की घंटी बजेगी और फिर छुट्टी की घंटी भी एक ही समय पर बजानी होगी। आदेश के मुताबिक समय पर संचालन न करने वाले स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि मान्यता भी रद्द की जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बुधवार को देर रात यह आदेश जारी किए गए हैं। सर्दी में आधे घंटे कम होगी पढ़ाई माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सर्दी के समय में एकल पारी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही चलेंगे। इसके अलावा दो पारी वाले स्कूल सुबह साढ़े 7 से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेंगे। दो...

बीकानेर : सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए 15 हजार की सहायता, बीकानेर भा सिंधु सभा ने आभार व्यक्त किया

Image
🖕इमेज सोशल मीडिया 🙏 *खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर : सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए 15 हजार की सहायता, बीकानेर भा सिंधु सभा ने आभार व्यक्त किया  बीकानेर /जयपुर 30 नवंबर 2024 शनिवार  जयपुर से बीते दिन समग्र सिन्धी समाज के लिए खुशखबर आने पर बीकानेर सिंधु समाज में खुशी की लहर छा गई । भारतीय सिंधु सभा बीकानेर के श्याम आहूजा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने लेह-लद्दाख सिन्धु दर्शन यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक सिन्धी तीर्थयात्रियों को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। सिंधु सभा राजस्थान के पदाधिकारियों मोहन लाल वाधवानी महेंद्र तीर्थानी सहित तमाम वरिष्ठजनों ने इस विषयक आग्रह राजस्थान सरकार से किया । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के आग्रह पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिन्धी समाज को यह तोहफा दिया है। इसके लिए बीकानेर सिंधु सभा सभी का आभार प्रकट करती है।  आपको बता दें कि सिन्धु दर्शन यात्रा में चार दिन तक लेह-लद्दाख में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते हैं तथा यह यात्रा 18 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होती है। सिन्धी समाज के तीर्थयात्री ...

प्रकरणों में देरी करने वाले अधिकारियों को जारी किये नोटिस

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 सहकारिता मंत्री के आदेशों की पालना में रजिस्ट्रार ने कसा सिकंजा, जांच और सरचार्ज के प्रकरणों में देरी करने वाले अधिकारियों को जारी किये नोटिस जयपुर, 29 नवम्बर। रजिस्ट्रार, सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल ने सहकारी सोसायटियों के गठन, उनके द्वारा किये गये कारोबार और वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाडे को रोकने तथा सोसायटियों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिये सहकारी अधिनियम के तहत धारा-55 एवं 57 के तहत त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि सहकारी सोसायटियों के गठन से मिलने वाले लाभों से उनके सदस्य वंचित न रहें। सहकारिता मंत्री की समीक्षा बैठक का असर  सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक द्वारा माह अक्टूबर में की गई सहकारी अधिनियम के तहत धारा-55 एवं 57 के तहत समीक्षा के दौरान लम्बे समय से पेंडिंग चल रही जांचों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। श्रीमती राजपाल ने सहकार भवन स्थित कमेटी रूम से रिव्यू करने के बाद बताया कि अक्टूबर माह में धारा-55 के 242 प्रकरण लंबित थे, जिनमें से 67 प्रकरणों में जांच पूरी कर जांच परिणाम जारी ...

संघर्ष जीता : ईसीबी कर्मचारियों के बकाया को लेकर कुलपति और प्राचार्य के बीच हुई भुगतान को लेकर वार्ता मिलेगा छ:वर्षों का बकाया पीएफ-ईएसआई भुगतान

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 संघर्ष जीता : ईसीबी कर्मचारियों के बकाया को लेकर कुलपति और प्राचार्य के बीच हुई भुगतान को लेकर वार्ता मिलेगा छ:वर्षों का बकाया पीएफ-ईएसआई भुगतान कुलपति और प्राचार्य के बीच हुई भुगतान को लेकर वार्ता  बीकानेर। वर्ष 2012 से 2018 तक का अनैतिक तरीके से कर्मचारियों के काटे गये पीएफ ओर ईएसआई मामले में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर अशैक्षणिक कर्मचारी संघ को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली। इसको लेकर बीटीयू के कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा ने ईसीबी प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ को बुलाकर भुगतान को लेकर वार्ता की।  इस दौरान संघ के अध्यक्ष संतोष पुरोहित,महामंत्री दिनेश पारीक,जयकिशन पुरोहित,सुरेंद्र जाखड़,नरेंद्र आचार्य ओर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।  प्राचार्य और रजिस्ट्रार ने सभी कर्मचारियों को आए अनुमति पत्र पर संबोधित किया। कुलपति का समस्त कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इसी प्रकार ठेका कर्मचारियों नियमितीकरण सहित बकाया मांगों के निस्तारण में सहयोग करेंगे।  अंत में अध्यक्ष संतोष पुरोहित और महामंत्री दिनेश ने कर्मचारियों को विश्वास ...

बीकानेर में जल्दी होगा हवाई सेवाओं का विस्तार केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री की मुलाकात

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर में जल्दी होगा हवाई सेवाओं का विस्तार  केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री की मुलाकात। बीकानेर में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने एक मांगपत्र केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के माध्यम से शास्त्री भवन दिल्ली में नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू से अर्जुनराम मेघवाल के साथ मुलाकात कर बीकानेर से दिल्ली नियमित हवाई सेवाओं के साथ अन्य शहर मुंबई, कोलकाता, सूरत, गोवाहाटी के लिए भी हवाई शुरू करने का मांगपत्र दिया।  पंकज अग्रवाल ने कहा बीकानेर के व्यापारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे है व्यापारियों और आमजन की मांग पर ये हवाई सेवाओं से व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।  नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा बीकानेर हवाई सेवाओं का विस्तार को लेकर जल्दी उचित निर्णय लिया जाएगा।  पंकज अग्रवाल ने आज की मुलाकात के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को धन्यवाद दिया।

बीकानेर : 9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी आँखों के लिए जरूरी विटामिन ए की खुराक

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर : 9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी आँखों के लिए जरूरी विटामिन ए की खुराक बीकानेर, 29 नवंबर। पूरे प्रदेश सहित बीकानेर में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाने का नया चरण शुक्रवार को शुरू हुआ। यह अभियान 29 नवंबर से 29 दिसम्बर 2024 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वित प्रयास द्वारा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।  यह खुराक हर 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए अभियान के इस चरण में लगभग 2,97,239 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी माइक्रो प्लानिंग पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही की गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए आखों की बीमारियों जैसे रतौंधी-अंधता से बचाव के साथ-साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक है।  कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप...

बीकानेर : बिजली बंद रहेगी चार जोन में शनिवार को अलग-अलग टाइम

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर : बिजली बंद रहेगी चार जोन में शनिवार को अलग-अलग टाइम बीकानेर,फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के दौरान शनिवार 30 नवम्बर को प्रातः 06:00 बजे से 09:30 बजे तक निम्न स्थानो पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुभाषपुरा, चूना भट्टा के पास, रेल्वे लाइन के पास, शिव मन्दिर के पीछे, नाइयो कि मस्जिद के पास, विजया बैंक, एम. एस हॉस्टल, राजस्थान पत्रिका, भूटटो का बास आदि का क्षेत्र। *प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक* रामपुरा बस्ती गली न. 1 से 20, रामपुरा बाईपास आदि का क्षेत्र। *प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक* राजीव नगर, करमीसर रोड, बच्छासर रोड, करमीसर गांव, फूलनाथ स्कूल आदि का क्षेत्र। *दोपहर 02:00 बजे से सांय 04:30 बजे तक* उदयरामसर गांव का क्षेत्र।

एमजीएसयू : राजस्थान सरकार के बिजनेस स्टार्टअप अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 एमजीएसयू : राजस्थान सरकार के बिजनेस स्टार्टअप अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित आईस्टार्ट राजस्थान को बीकानेर विकास का लॉन्चपैड बना सकता है युवा : बिपुल तिवारी बीकानेर 29 नवंबर 2024 शुक्रवार  अधिष्ठाता छात्र कल्याण, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा एक दिवसीय आईस्टार्ट राजस्थान विषयक कार्यशाला आयोजित की गई । विषय विशेषज्ञों ने राजस्थान सरकार के बिजनेस स्टार्टअप अभियान के बारे में विद्यार्थियों के साथ सार्थक संवाद किया।  डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने अतिथियों स्वागत किया । बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ जयवीर सिंह शेखावत ने आई से अर्थ आइडिया और इनोवेशन बताते हुए विद्यार्थियों के समक्ष नवाचार करने, खोजने और उनके विवरण आईस्टार्ट राजस्थान अभियान के ज़रिए सरकार को भेजने हेतु प्रेरित किया। डूंगर कॉलेज के कॉलेज लॉन्चपैड इनक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी बिपुल तिवारी ने कहा कि आईस्टार्ट लॉन्चपैड के माध्यम से बेरोजगार युवा भविष्य में अपने अन्य साथियों को नौकरी देने वाला भी बन सकता है।  बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्...

बीकानेर : अधिकारियों को करना होगा भूमि विवाद, अवैध निर्माण, अतिक्रमण प्रकरणों का भौतिक सत्यापन

Image
sybolic file photo  *खबरों में बीकानेर* 📝 बीकानेर : अधिकारियों को करना होगा भूमि विवाद, अवैध निर्माण, अतिक्रमण प्रकरणों का भौतिक सत्यापन  sybolic file photo  संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित बीकानेर, 29 नवंबर। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट समाधान में आयोजित हुई।  अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने समस्त अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की तथ्यात्मक रिपोर्ट की जांच करते हुए अपलोड करने और गंभीरता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में गलत सूचना व दस्तावेज अपलोड ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर जिले की रैंकिंग में सुधार लाने एवं परिवादी को संपर्क कर, संतुष्टि दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।  उन्होंने नगर निगम, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, यूआईटी, कृषि, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सीएमओ, राजभवन, पीएमओ प्रकरणों के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाते हुए निर्धारित समय अवधि में शिकायतों का नियमित निस्तारण के निर्देश दिए। ...

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री शनिवार को दिनभर बीकानेर में रहेंगे

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री शनिवार को दिनभर बीकानेर में रहेंगे  बीकानेर, 29 नवंबर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार प्रातः 7:20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।   मेघवाल दोपहर 10 बजे राजकीय डूंगर महाविद्यालय में वातानुकूलित वाचनालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्नातकोत्तर संगीत कोर्स, बीसीए, बीबीए कोर्स व ऑडिटोरियम का निरीक्षण करेंगे।  केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री सायं 4 बजे रायसर में 'हमारा संविधान, हमारा गौरव' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे रात्रि 10:30 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का बढ़ेगा दायरा

Image
*खबरों में बीकानेर* 📝 मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का बढ़ेगा दायरा तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में नई दवाइयां शामिल करने पर हुआ मंथन जयपुर, 28 नवंबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का सुदृढीकरण करने के साथ ही इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। उपचार हेतु औषधियो का दायरा बढाने के उद्देश्य से तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल श्रीमती नेहा गिरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक दवा सूची में नवीन औषधियों को शामिल करने, पूर्व से उपलब्ध औषधियों की श्रेणी परिवर्तन किये जाने से संबंधित निर्णय लिये लिए गए। बैठक में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए जरूरी औषधियों को आवश्यक दवा सूची में शामिल करने पर विचार किया गया। बैठक में उपस्थित चिकित्सा एवं फार्मा विशेषज्ञों ने दवाओं की उपलब्धता, आवश्यकता, आपूर्ति आदि के बारे में सुझाव दिए। श्रीमती गिरि ने बताया कि बैठक में 390 औषधियों का परीक्षण किया गया। बैठक में हुए निर्णयों के अनुरूप जल्द ही नवीन औषधियों को आवश्यक दवा सूची में शामिल किया जाएगा। इससे रोगियों को निकट के चिकित्सा स...