Posts

Showing posts from December, 2023

सर्दी में राहत के प्रयास : रांका ने जरुरतमंदों को वितरित किए जूते

Image
*सर्दी में राहत के प्रयास : रांका ने जरुरतमंदों को वितरित किए जूते* बीकानेर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा जरुरतमंदों को जूतों का वितरण किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के मौसम में भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा जूतों का वितरण किया जाता है। इस बार 501 जोड़ी जूतों का वितरण किया गया है। इनमें महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रकार के जूते हैं जो सर्दी से राहत प्रदान करेंगे। इस दौरान चंद्रसिंह भाटी, युधिष्ठिर भाटी, ओम राजपुरोहित, जितेंद्र राजवी, शंभू गहलोत, तेजाराम राव, शंकरसिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, शिवलाल तेजी, आदर्श शर्मा, चंचल कुमार, हीरु खां टावरी, नरेश मक्कड़, दुर्गेश गाबा, गौरीशंकर देवड़ा, नवरतन सिसोदिया, आनंद शर्मा, धीरज पंडित, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल चांडक, राजेंद्र व्यास, झंवरलाल गहलोत, सुरेंद्र सिंह, संजू स्वामी, पंकज जांगिड़ एवं अजीत सिंह चारण उपस्थित रहे।

बीकानेर : श्री राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

Image
*श्री राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत* बीकानेर 31 दिसंबर 2023 देश में ही नहीं विश्व भर में 22 जनवरी 2023 राम मंदिर शिलान्यास भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की उत्सुकता सनातन धर्म के अनुयाई श्री राम भक्त बेसब्री से कर रहे हैं!  कार्यक्रम के तहत जगह-जगह अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है पुरानी गिनान्नी स्थित गायत्री गायत्री मंदिर प्रकोष्ठ द्वारा एक भव्य अक्षत कलश यात्रा का आयोजन पुरानी गिनानी के सभी मंदिरों के सम्मुख से होती हुई आयोजित की गई इस कलश यात्रा में युवा बुजुर्ग बच्चे और सैकड़ो महिलाएं द्वारा केसरिया साड़ी पहनकर कलश यात्रा का नेतृत्व किया डीजे पर राम धुन और भजनों ने ने पुरानी गिनानी क्षेत्र को राममय बना दिया! अक्षत कलश यात्रा रामदेव जी मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी गिनानी क्षेत्र के हरिराम जी का मंदिर गायत्री मंदिर केसरिया हनुमान जी के मंदिर गोल माता जी के मंदिर पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर केसर कुएं के पास माता जी के मंदिर अगुण चौक भेरूजी मंदिर मुरली मनोहर मंदिर से होती हुई पुनः रामदेव जी मंदिर पर सम...

अणुव्रत गीत महासंगान के बैनर का विमोचन

Image
अणुव्रत गीत महासंगान के बैनर का विमोचन बीकानेर  गुरुदेव तुलसी की मासिक पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर अणुव्रत गीत महासंगान के बेनर का विमोचन नैतिकता के शक्तिपीठ के पावन प्रांगण में मुनिश्री श्रेयांश कुमार जी एवम मुनिश्री चैतन्य कुमार जी "अमन" के सान्निध्य में हुआ ।  कार्यक्रम के संयोजक किशन बेद ने बताया की बेनर का विमोचन आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज जी डागा, मंत्री दीपक जी आंचलिया, प्रतिष्ठान के पूर्व मंत्री जतन जी दुग्गड, अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेंद्र डाकलिया, महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भैरूदान जी सेठिया, माणक चंद जी सामसुखा ने किया। मुनिवृंद ने अपने वक्तव्य में इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी।  मंत्री मनीष बाफना ने इस अभियान के बारे में बताते हुवे कहा की वर्तमान की विपरीत परिस्थिति में नैतिकता की बात का सिंहनाद हो,और इसके माध्यम से हम गुरुदेव तुलसी के सपनों को साकार कर पाए , इस हेतु एक महासंगान का अभियान दिनांक 18 जनवरी , 2024 को...

नालंदा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत, ऑल इंडिया एक्सीलेंस करूणा अवार्ड-2023 अर्पित हुआ

Image
'नालंदा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नालंदा को ऑल इंडिया एक्सीलेंस करूणा अवार्ड-2023 अर्पित हुआ  बीकानेर 31 दिसंबर 2023 । तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में अंतर्राष्ट्रीय करूणा क्लब की ओर से बीकानेर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नालंदा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को ऑल इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड (करूणा क्लब का) अर्पित किया गया। राष्ट्रीय स्तरीय इस भव्य समारोह में शाला की ओर से युवा शिक्षाविद आशीष रंगा ने उक्त सम्मान को ग्रहण किया।  यह राष्ट्रीय स्तरीय एक्सीलेंस अवार्ड नालंदा स्कूल को पूरे देश में पर्यावरण, करूणा, शाकाहार, अहिंसा- परोपकार, नशा मुक्ति आदि महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्यों के लिए गत वर्षो में अर्थात 2020 से 2023 के मध्य जो महत्वपूर्ण कार्य और उपलब्धियां शाला द्वारा की गई उसके परिणाम स्वरूप आज चेन्नई में भगवान महावीर ज्ञान भवन ऑडिटोरियम में यह एक्सीलेंस अवार्ड तमिलनाडु पुलिस की प्रथम महिला डीजीपी लतिका शरण, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चंदन, करूणा अंतर्राष्ट्रीय कमेटी के सुरेश ...

बीकानेर : पब्लिक पार्क में मिली शराब की खाली बोतलें, टीम ऑवर हैरान...

Image
बीकानेर : पब्लिक पार्क में मिली शराब की खाली बोतलें, टीम ऑवर हैरान...  दिन महीने साल गुजरते रहे स्वच्छता मिशन के बेमिसाल 8 साल-टीम ऑवर फॉर नेशन अपने मिशन पर बीकानेर 31 दिसंबर 2023 वर्ष का अंतिम दिन , कड़ाके की ठण्ड और टीम ऑवर फॉर नेशन अपने मिशन पर - 31 दिसम्बर 2023, सुबह 7.30 बजे , गजब का कोहरा और कड़ाके की ठण्ड भी टीम ऑवर फॉर नेशन के हौसले को डिगा नहीं पायी , टीम के सदस्य पब्लिक पार्क स्तिथ आयी लव बीकानेर से तुलसी सर्कल रोड वाले हिस्से पर पहुंची और पुरे हिस्से को एकदम साफ़ कर दिया ,पार्क के इस हिस्से में लोग अपने पुराने कपडे छोड़ जाते है ,कचरे के साथ शराब की बोतलें काफी संख्या में थी. मतलब कचरे की ओट में असामाजिक तत्व भी वह जगह प्रयोग में ले रहे है . टीम ने एक ट्रेक्टर ट्राली भर कचरा भर कर डंपिंग यार्ड भेजा . इस रविवार CA सुधीश शर्मा , CAवसीम राजा , एक्सिस बैंक मैनेजर गुरमोहन सेठी , डॉ ब्रजेन्द्र त्रिपाठी ,मोह हसन ,डॉ फारूक ,अरविन्द चौधरी , वंदना शर्मा ,मनोज सोनी , युग जोशी , हिमांशु शर्मा , राकेश गुज्जर , अरुण चम् , कपि...

राजभवन में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हुई- राज्यपाल मिश्र ने सुन्दरकाण्ड का पारायण कर सबके मंगल की कामना की

Image
राजभवन में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हुई- राज्यपाल मिश्र ने सुन्दरकाण्ड का पारायण कर सबके मंगल की कामना की  31 दिसम्बर 2023,  जयपुर, 31 दिसम्बर। राजभवन में रविवार को सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हुई। राजभवन के दरबार हॉल में हुए इस संगीतमय अनुष्ठान में राज्यपाल  कलराज मिश्र, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और दूसरे परिजनों के साथ ही राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने सुन्दरकाण्ड का भाव प्रवण पारायण किया। सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति में भक्त हनुमान के लंका प्रस्थान, विभीषण और सीता से भेंट, सीता को श्री राम की मुद्रिका देने, लंका दहन और लंका से वापसी के प्रसंगों के श्लोकों दोहों और चौपाइयों का मधुर गान हुआ। राज्यपाल  कलराज मिश्र ने सुन्दरकाण्ड को अपूर्व बताया। उन्होंने सुन्दरकाण्ड के पारायण बाद परिजनों सहित राम भक्त हनुमान का विधिवत पूजन और आरती करते हुए सभी के मंगल की कामना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनसुनवाई की

Image
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनसुनवाई की  31 दिसम्बर 2023,  जयपुर, 31 दिसंबर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने लम्बित प्रकरणों के कारणों की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने "मन की बात" कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

Image
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने "मन की बात" कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन  31 दिसम्बर 2023,  जयपुर, 31 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। मुख्यमंत्री निवास (ओटीएस) पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधन को सुना।   शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सदैव ही प्रेरक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है । इस अवसर पर सांसद भागीरथ चौधरी, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी, श्रीमती मंजू बाघमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने भी संबोधन सुना।   मोदी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर संबोधित किया।

बीकानेर भाजपा नेताओ ने केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को बधाई दी

Image
बीकानेर भाजपा नेताओ ने केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को बधाई दी  बीकानेर  लूणकरण से विधायक सुमित गोदारा को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर आज भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, मिडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह तंवर, मुकेश भादानी में  सुमित गोदारा के जयपुर आवास पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।  इस अवसर पर सुमित गोदारा ने कहा मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व और द्वारा दी गई है उसके लिए आभार।   गोदारा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश के विकास में हर संभव प्रयास करेंगे।

कोहरे के कारण कम दृश्यता से निपटने के लिए किए गए सड़क सुरक्षा उपाय

Image
कोहरे के कारण कम दृश्यता से निपटने के लिए किए गए सड़क सुरक्षा उपाय  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कोहरे के कारण कम दृश्यता से निपटने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय किए सर्दियों के मौसम की शुरुआत के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम दृश्यता से निपटने के लिए एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को विभिन्न प्रभावी उपाय करने का निर्देश दिया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करने वालों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है, इन उपायों से उन संभावित दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी जो राजमार्ग का इस्तेमाल करने वालों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए, प्रभावी उपायों को इंजीनियरिंग उपायों और सुरक्षा जागरूकता उपायों के दो प्रमुखों के तहत बांटा गया है। 'इंजीनियरिंग उपायों' में अनुपयुक्त/क्षतिग्रस्त सड़क संकेतों को फिर से स्थापित करना, धुंधले या अपर्याप्त फुटपाथ चिह्नों को सुधारना, परावर्तक मार्कर, मीडियन मार्कर आद...

प्रो॰ योगेन्द्र सिंह एमजीएसयू के प्रथम लोकपाल के रूप में नामित

Image
प्रो॰ योगेन्द्र सिंह एमजीएसयू के प्रथम लोकपाल के रूप में नामित छात्रों की शिक़ायत निस्तारण से बढ़ेगी विश्वविद्यालयी व्यवस्था में पारदर्शिता : आचार्य दीक्षित प्रो॰ योगेन्द्र सिंह एमजीएसयू के प्रथम लोकपाल के रूप में नामित छात्रों की शिक़ायत निस्तारण से बढ़ेगी विश्वविद्यालयी व्यवस्था में पारदर्शिता : आचार्य दीक्षित बीकानेर 31 दिसंबर 2023  यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियमन 2023 के निर्देशानुसार विश्वविद्यालयों में छात्र शिक़ायत निवारण समिति के गठन के क्रम में एमजीएसयू कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बलिया के जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो॰ योगेन्द्र सिंह को लोकपाल के रूप में नामित किया है।  समिति के चेयरपर्सन पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष प्रो॰ अनिल कुमार छंगाणी होंगे तो कुलपति दीक्षित द्वारा नामित सदस्यों में डॉ॰ गौतम मेघवंशी, डॉ॰ अनिल कुमार दुलार, इतिहास विभाग से डॉ॰ मेघना शर्मा और डॉ॰ प्रगति सोबती शामिल हैं।   छात्र ...

बदल रहा राजस्थान : नागरिक घर बैठे जान लेंगे "बाबूजी" दफ्तर में हैं या...

Image
बदल रहा राजस्थान : नागरिक घर बैठे जान लेंगे "बाबूजी" दफ्तर में हैं या...  राज कार्य में पारदर्शिता हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अनूठी पहल  बदल रहा राजस्थान : नागरिक घर बैठे जान लेंगे "बाबूजी" दफ्तर में हैं या...  राज कार्य में पारदर्शिता हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अनूठी पहल  अब आमजन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शिक्षकों, छात्रावास अधीक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपलब्धता ऑनलाइन देख सकेंगे - शासन सचिव,  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  30 दिसम्बर 2023,    जयपुर, 30 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक अनूठी पहल कर व्यापक लोकहित को ध्यान में रखते हुए आमजन को बिना किसी लॉगिन के विभागीय वेबपोर्टल https://sje.rajasthan.gov.in/पर अधिकारियों/कार्मिकों की कार्यस्थल पर उपलब्धता देखने की सुविधा (Facility) प्रारंभ की गई है। विभाग द्वारा राजकार्य में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने एवं लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चि...

एक्सीडेंट इन बीकानेर : एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल

Image
एक्सीडेंट इन बीकानेर : एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गये सड़क हादसे में सात जने घायल बीकानेर। जिले के नोखा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला, दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गये । घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  जानकारी के मुताबिक पलाना व उदयरामसर के बीच तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।  बोलरो व कार की आपस में टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया।   हादसे में 35 वर्षीय पूनम चंद,40 वर्षीय सीताराम,50 वर्षीय रामकिशन,60 वर्षीय समदा,27 वर्षीय सरिता,सात वर्षीय शोभिता,चार वर्षीय मानसी घायल हुए है।  भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलरो सड़क के एक ओर मिट्टी में जा धसी तो कार व बाइक दूसरी ओर सड़क किनारे जा गिरी। तीन गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।