Posts

Showing posts from October, 2023

चुनाव : राज्य में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* चुनाव : राज्य में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध जयपुर, 31 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक के लिए एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।  भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।  उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल या किसी अन्य प्रकार के मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी निर्वाचन मा...

चुनाव : जब्त नकद राशि को रिलीज करवाने के लिए अपीलीय समिति के समक्ष कर सकते हैं आवेदन

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* *विधानसभा आम चुनाव- 2023* जब्त नकद राशि को रिलीज करवाने के लिए अपीलीय समिति के समक्ष कर सकते हैं आवेदन 50 हजार रुपए से अधिक नकदी के परिवहन पर जरूरी दस्तावेज रखें साथ* *22 दिन में 400 करोड़ रुपए की अवैध नकदी व सामग्री जब्त जयपुर, 31 अक्टूबर। उड़न दस्ते, एसएसटी या पुलिस प्राधिकारियों द्वारा जब्त की गई नकद राशि को रिलीज करवाने के लिए जिला स्तरीय अपीलीय समिति के समक्ष आवेदन किया जा सकता है।  यह समिति संबंधित अपीलार्थी के वैध दस्तावेज का अवलोकन कर जब्त की गई नकद राशि को रिलीज करने के आदेश जारी कर सकती है। विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में 400 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती की गई है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले अब तक 565 प्रतिशत अधिक मूल्य की अवैध नकदी, अवैध शराब, बहुमूल्य धातुओं और अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्ती के मामले में जयपुर जिला 65 करोड़ 19 लाख रुपए के साथ पहले स्थान पर है। अलवर जि...

मीनाक्षी की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का हुआ लोकार्पण

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* मीनाक्षी की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का हुआ लोकार्पण बीकानेर/31 अक्टूबर/शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में युवा कवयित्री मीनाक्षी स्वर्णकार की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का लोकार्पण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान एवं साहित्यागार जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास विनोद के मुख्य आतिथ्य  राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुआ।     प्रारंभ में जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक डॉ. सुमन बिस्सा ने पत्र वाचन किया।     व्यास ने कहा की महान व्यक्तित्वों के जीवन प्रसंग को विस्तार से इस दौर में समझाने का प्रयास किया गया है जब पूरी दुनिया डिजिटल युग की तरफ दौड़ लगा रही है।  जोशी ने कहा कि बच्चों को प्रेरक व्यक्तित्व के कृतित्व पढ़ने से प्रोत्साहन मिलता है एवं निराशा दूर होती है।   लेखिका मीनाक्षी स्वर्णकार ने बताया कि प्...

चुनाव : इन नंबरों पर नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे की जा सकती है शिकायत

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* चुनाव : नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे की जा सकती है शिकायत  आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे की जा सकती है शिकायत  विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे की जा सकती है शिकायत  बीकानेर 31 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत ,सुझाव, जानकारी इत्यादि के लिए टोल फ्री नंबर 1950 प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा । जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नगर विकास न्यास के नवीन भवन के कमरा नंबर 16 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक 24 घंटे कार्य करेगा । नियंत्रण कक्ष तथा कॉल सेंटर में पूछताछ प्रकोष्ठ विधानसभा आम चुनाव के प्रभारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी को बनाया गया है।   यक्ष चौधरी ने बताया कि  कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, सुझाव के संबंध.... पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ...

बिजली बंद : अनेक क्षेत्रों में बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* बिजली बंद : अनेक क्षेत्रों में बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी  बीकानेर। 11 केवी और 33/11 केवी जीएसएस में दीपावली पूर्व विद्युत रख-रखाव के लिए 01 नवम्बर को सुबह 07 से 10 बजे तक बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।  रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एम.एस कॉलेज, पंजाबगिरान का मोहल्ला, चांदनी होटल, पुलिस रोड लाइन, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानो का मोहल्ला,  रामपुरिया आईस फैक्ट्री, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, कमला कॉलोनी, नूरानी मस्जिद, सांसी मौहल्ला, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, रामदेव मंदिर, प्रकाश नाथ मेढी,  कुचीलपुरा, फड़ बजार, मैन रोड, रोशनीघर चौक व चौराहा, हेड पोस्ट आफिस, कमला कॉलोनी, लाईट हाउस आफिस, पांवासर कुआं, कीर्ति स्तंभ , महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक,  संस्कृत स्कूल, नगर निगम स्टोर के पीछे, बागवानो का मौहल्ला, गरासियों का मौहल्ला, रोशनीघर चौराहा, नाथु की ताल, शेखो का मौहल्ला, हरीजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, सखुदरा, रिजर्व पुलिस लाइन, सोनगिरी कुआ...

राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "रोड सेफ्टी एंड ट्रेफिक रूल्स" विषय पर स्टूडेंट वर्कशॉप का आयोजन

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "रोड सेफ्टी एंड ट्रेफिक रूल्स" विषय पर स्टूडेंट वर्कशॉप का आयोजन बीकानेर, 31 अक्टूबर।राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को "रोड सेफ्टी एंड ट्रेफिक रूल्स" विषय पर स्टूडेंट वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया।  जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा उपस्थित रहे। शर्मा ने अपने व्याख्यान में विधि विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने बताया कि पूरे देश की जीडीपी का तीन से चार प्रतिशत रोड एक्सीडेंट के क्लेम संबंधी मामलों का भुगतान करने में जाता है। प्रत्येक घंटे में लगभग 18 व्यक्तियों की मौत रोड एक्सीडेंट के कारण हो रही है, इसलिए हर व्यक्ति की स्वयं की ही जिम्मेदारी है कि वह रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करें। उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी को सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ भी दिलवाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवान राम विश्नोई ने बताया कि...

चुनाव : कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी, देखें और डाउनलोड करें

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* चुनाव : कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी, देखें और डाउनलोड करें नए नहीं लगे बीकानेर पूर्व और लूणकरणसर के नाम अभी और भी विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों को है प्रतीक्षा  देखें 👇   * *

हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर हुए सेवानिवृत्त

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर हुए सेवानिवृत्त हनुमानगढ़ / बीकानेर । जिला हनुमानगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। वे अगस्त 2022 से इस पद पर कार्यरत रहे। उल्लेखनीय है कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चाहर मई 2021 से दिसंबर 2021 तक सीएमएचओ बीकानेर के पद पर भी रहे।  उनके कार्यकाल के दौरान कोविड टीकाकरण तथा ऑक्सीजन प्लांट स्थापना संबंधी कार्य उल्लेखनीय रहे। एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी जिसमे बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी शरीक हुए।  इस अवसर पर पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, एसीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रविशंकर शर्मा, आईएमए से डॉ. एमपी शर्मा, हनुमानगढ़ आईएमए अध्यक्ष डॉ. भवानीशंकर ऐरन, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ कीर्ति शेखावत, डीपीसी मनीष शर्मा सहित सीएमएचओ स्टॉफ ने डॉ. चाहर का अभिनंदन किया।   * *

फिरोज खान की चार दशक की सेवाएं युवाओं के लिए प्रेरणादायी, अधिकारियों और कार्मिकों ने सराहा

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* फिरोज खान की चार दशक की सेवाएं युवाओं के लिए प्रेरणादायी, अधिकारियों और कार्मिकों ने सराहा सूचना और जनसंपर्क विभाग में 37 वषों की सफल सेवाओं के बाद फिरोज खान हुए सेवानिवृत्त बीकानेर, 31 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक फिरोज खान मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। श्री खान इस विभाग में 37 वर्ष से अधिक की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं।  सेवानिवृत्ति समरोह में विभाग के अधिकारियों कार्मिकों व पूर्व अधिकारियों, कार्मिकों ने श्री खान की सेवाओं को प्रेरणा का‌ स्त्रोत बताया तथा उनके साथ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना, अमरसिंह राठौड़, विकास हर्ष, सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य एवं शरद केवलिया,  जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, सुखदेव रंगा, हेमंत कुमार व्यास, राजेंद्र कुमार भार्गव, शिवकुमार सोनी, राजेंद्र जोशी, रतन सिंह, गणेश छिंपा सहित विक्रम सिंह, आनंद सिंह, बृजेंद्र सिंह,  प्रियांशु आचार्य, परम नाथ सिद्ध, सुश...

श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए अनेक आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फोर यूनिटी आयोजित

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर*    श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए अनेक आयोजन  राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फोर यूनिटी आयोजित बीकानेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।  राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर रन फॉर यूनिटी , सद्भावना शपथ, मार्च पास्ट व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।  रन फॉर यूनिटी दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर पब्लिक पार्क, गांधी पार्क, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ब्रह्माकुमारी सर्किल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज तक आयोजित हुई। दौड में विभिन्न विभागों, निजी व राजकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों के विद्यार्थी, राजस्थान पुलिस, आरएसी पीएमडीएस. पीटीएस, पुलिस व आरएसी जवान, एनसीसी स्काउट गाइड कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिक, साक्षरताकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी। दौड़ का समापन सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भवन के हॉल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।  दौड़ के पश्चात जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कल...

लोजपा (रामविलास) ने मनाया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

Image
* * * * *खबरों में बीकानेर* लोजपा (रामविलास) ने मनाया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन बीकानेर। लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन मंगलवार को पार्टी की बीकानेर जिला इकाई की ओर से शहर की प्रताप बस्ती में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया ।  इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल, प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार, जिला अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने चिराग पासवान के जन्मदिन की शुभकामनांए देते हुए दलित परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिये जागरूकता का संदेश दिया।  कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह पंवार,विक्रम सांखला,सरफूदीन,मोहम्मद अयुब लौहार,शाहरूख खान,बबलू लौहार,अब्दूल मजीद,नासीर भिश्ती समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।    * *