Posts

Showing posts from October, 2018

बीकानेर के उत्पाद मिलेंगे अॉनलाइन, स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम की लॉंचिंग 1 नवंबर को होगी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉमकी लॉंचिंग 1 नवंबर को होगी बीकानेर । स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम की लॉंचिंग 1 नवंबर 2018 को शाम को सूरदासाणी बगेची नत्थूसर गेट पर नगर के गणमान्य लोगों द्वारा की जाएगी। वेबसाइट के सीएमओ सुरेंद्र चुरा ने होटल वृंदावन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि  वेबसाइट पर स्थानीय उत्पादकों को भी अपना माल अॉनलाइन विक्रय के लिए जोड़ा जा रहा है। इससे लोकल अॉनलाइन मार्केट के विकास की संभावनाओं को पंख लगेंगे। कस्टमर के विश्वास के लिए वेबसाइट मशहूर चीजों को  विश्वसनीयता के साथ पेश कर रही है और  गुणवत्ता सहित कीमत से भी समझौता नहीं किया जाएगा । उनकी वेबसाइट पर  सर्विस के साथ-साथ कस्टमर के लिए  यह सुविधा उपलब्ध रहेगी कि बेरोजगार अपना बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे जिन्हें वर्गीकृत कर वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा विभिन्न कंपनियां, प्रतिष्ठान, ऑफिस, फैक्ट्रियों आदि के मालिक या संचालक अपनी आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे।  स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम बैनर का लोकार्पण प्रेसवार्ता के दौरान सीएओ सुरेन्द्र चूरा, संजय चूरा सहित ...

"ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" में शामिल 150 से अधिक मॉडल, उद्घाटन 31 अक्टूबर को होगा"

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  "ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" में शामिल 150 से अधिक मॉडल, उद्घाटन 31 अक्टूबर को होगा" बीकानेर ।   ऐल्केमी इंस्टिट्यूट के द्वारा 31 अक्टूबर 2018 से 4 नवंबर 2018 तक पांच दिवसीय विज्ञान मेला में  किया जाएगा | पहले तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विज्ञान मेला का उद्घाटन सुबह  11:00 बजे मुख्य अतिथि एच पी व्यास करेंगे।  मेलेे में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। यह जानकारी प्रेसवार्ता में एल्केमी के डायरेक्टर लोकेश कच्छावा की ओर से इंजी मुकेश राय व इंजी मूलाराम  चौधरी ने दी।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सादुल गंज में इंस्टीट्यूट में ही आयोजित होने वाले इस मेले लिए अब तक करीब 80 स्कूलों के कक्षा 9वीं  से 12वीं तक के छात्रों के पंजीयन किए जा चुके हैं।  संभाग के स्कूली बच्चे विज्ञान में अपनी रुचि को प्रतिभा में परिवर्तित कर विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित अलग-अलग करीब 150 मॉडल बनाए हैं। इनका प्रदर्शन  मेले में बीकानेर संभाग के लगभग 80 स्कूलों के 2500 से...

" ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" 31 अक्टूबर से, 80 स्कूलों के छात्र भाग लेंगे

 " ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" 31 अक्टूबर से, 80 स्कूलों के छात्र भाग लेंगे बीकानेर । ऐल्केमी इंस्टिट्यूट के द्वारा 31 अक्टूबर 2018 से 4 नवंबर 2018 तक पांच दिवसीय विज्ञान मेला  आयोजित किया जाएगा |  मेले में बीकानेर संभाग के लगभग 80 स्कूलों के छात्रों द्वारा निर्मित विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित अलग-अलग मॉडलों को प्रदर्शित किया जायेगा।  साथ ही इन सभी की कार्यप्रणाली छात्रों तथा विशेषज्ञों द्वारा सभी को समझायी जाएगी।  यह जानकारी लोकेश कच्छावा, डायरेक्टर एल्केमी ने दी। -✍️ मोहन थानवी

खबरों में बीकानेर 🎤 : कासिम की "आज कह दूं..."पुस्तक में जीवन की सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं 400 शेर

Image
कासिम की  "आज कह दूं..."पुस्तक में जीवन की सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं 400 शेर बीकानेर। युवा शायर क़ासिम बीकानेरी की 400 शे'र वाली तवील ग़ज़ल की पुस्तक  'आज कह दूं कोई ग़ज़ल ऐसी' का  लोकार्पण अतिथियों ने किया । वक्ताओं का कहना था कि 400 शे'र वाली तवील ग़ज़ल की पुस्तक  'आज कह दूं कोई ग़ज़ल ऐसी' के माध्यम से बीकानेर ही नहीं प्रदेश के उर्दू अदब में और विशेष तौर से शायरी के मामले में एक नया अध्याय जोड़ा है जिसके जरिए से नगर की साहित्यिक परंपरा को और समृद्ध होने का अवसर प्राप्त हुआ है ।          महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार में बज़्मे-फ़िक्रो-फ़न एवं प्रज्ञालय संस्थान के साझा आयोजन  की अध्यक्षता टोंक के वरिष्ठ शायर सय्यद साबिर हसन रईस ने की। उन्होंने कहा कि  ये ग़ज़ल की किताब इतिहास में दर्ज की जाएगी | समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ.बी.डी.कल्ला ने कहा कि  लोकार्पित पुस्तक में क़ासिम बीकानेरी सच्चाई की वकालत करते हुए नज़र आते हैं |  मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक भवानी शंकर ...

कुम्हार समाज ने मांगी राजनीतिक भागीदारी

Image
 खबरों में बीकानेर 🎤  बीकानेर। कुम्हार समाज के लोगों ने अपने हकों के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा है कि विधानसभा, पंचायतराज चुनावों में कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों को टिकट मिले तथा समाज के पिछड़ेपन के लिए सरकार विशेष कदम उठाए। यहांं  श्रीकुम्हार महासभा के माखनभोग में आयोजित राजनैतिक जागृति एवं स्वाभिमान सम्मेलन में समाज के नेताओं ने साफ कहा कि  कुम्हार समाज के लिए में देश और प्रदेश में रही दोनों राजनीतिक पार्टियो भाजपा और कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं रही है।  अध्यक्ष पप्पू लखेसर ने कहा कि ओ.बी.सी. आरक्षण पर दोनों पार्टियों की जाति विशेष को नष्ट करने की नीति के कारण कुम्हार समाज सहित मूल ओ.बी.सी. की अन्य जातियों को अपने हक और अधिकार से वंचित होना पड़ा है। चाहे सरकारी नौकरियां हो या पंचायतराज के चुनाव सभी जगह जाति विशेष का कब्जा हो रखा है। मूल ओ.बी.सी. की वास्तविक पिछड़ी जातियों की सत्ता में भागीदारी नहीं बन पा रही है जिस कारण कुम्हार समाज के हालात दयनीय हैं। किशन प्रजापत ने बताया कि  सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंथमेडा के संत गोविन्द वल्लभ...

कॉलेजिएट्स ने दौड़ाई साईकिल्स और जीत लिए इनाम

Image
इंरटर कॉलेज साईक्लिंग प्रतियोगिता बी.जे.एस. रामपुरिया जैन महाविद्यालय द्वारा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालय साईक्लिंग राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर - 15 पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की विभिन्न महाविद्यालयों के साईक्लिस्टो ने भाग लिया। जिसमें डुगंर महाविद्यालय, नेहरू शारदा पीठ, एम.जी.एस.टीम, बी.जे.एस. रामपुरिया महाविद्यालय तथा रामपुरिया लॉ कॉलेज एवं त्रि-मूर्ति डीग्री कॉलेज, घडसाना के साईक्लिस्टों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उदघाट्न सुबह रामपुरिया लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनन्त किशोर जोशी एवं महाराणा प्रताप अवार्डी रामकरण चौधरी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 20 कि.मी. व्यक्तिगत टायम ट्रायल प्रतियोगिता परिणाम - प्रथम स्थान - मनीष कुमार - त्रिमूर्ति डीग्री कॉलेज - 26 मिनट 47 सैकण्ड द्वितीय स्थान - रामेश्वर लाल - राजकी डुंगर महाविद्यालय 26 मिनट 50 सैकण्ड तृतीय स्थान - बाबुलाल - एन.एस.पी. महाविद्यालय - 27 मिनट 13 सैकण्ड ऑल ऑवर टीम स्पर्धा - प्रथम - एन.एस.पी. महाविद्यालय - 8 Point द्वितीय - एम.जी.एस. युनीवर्सीटी, बीकानेर - ...

जीएसटी अब तक : 30 बैठकों मे लिए 918 निर्णय, अधिसूचनाओं के जरिए लागू किए 294, एजेंडा नोट्स 4730 पन्नों का

Image
जीएसटी अब तक : 30 बैठकों मे लिए 918 निर्णय, अधिसूचनाओं के जरिए लागू किए 294, एजेंडा नोट्स 4730 पन्नों का अब तक, वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने जीएसटी कानूनों, नियमों, दरों, मुआवजे और कराधान सीमा से संबंधित 918 निर्णय लिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी 294 अधिसूचनाओं के माध्यम से 96% से अधिक निर्णय पहले ही लागू किए जा चुके हैं और बाकी बचे निर्णय कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। प्रत्येक राज्य द्वारा भी संबंधित एसजीएसटी अधिसूचनाओं की लगभग बराबर संख्या जारी की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद के सदस्यों ने सामंजस्यपूर्ण और सहयोगी की तरह नए जीएसटी शासन के व्यापक रूप से चर्चा करने के साथ-साथ इसके कई अन्य पहलूओं पर भी चर्चा की है। अब तक, 30 जीएसटी परिषद की बैठकें हुई हैं। प्रत्येक जीएसटी परिषद की बैठक से पहले विस्तृत एजेंडा नोट तैयार किए गए थे और परिषद के सदस्यों को विचाराधीन मुद्दों की पूरी तरह से देखने के लिए प्रारंभिक अधिकारी की बैठक में इस पर चर्चा की गई थी। 30 जीएसटी परिषद बैठक के लिए विस्तृत एजेंडा नोट्स 4730 पृष्ठ...

अस्पताल में रोगियों और परिजनों को उपचार के साथ मिलेगा संदेश "मतदान अवश्य करें"

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  अस्पताल में रोगियों और परिजनों को उपचार के साथ मिलेगा संदेश "मतदान अवश्य करें"  बीकानेर, 28 अक्टूबर।  पी0बी0एम0 अस्पताल में पहुंचने वाले और भर्ती रोगियों व परिजनों को उपचार के साथ "मतदान अवश्य करें" का संदेश भी मिलेगा । ऐसा होगा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत। क्योंकि अभियान में भागीदारी निभाने स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय हो गई हैं। इस कड़ी में शुरुआत मारवाड़ जन सेवा समिति ने की है। समिति  पीबीएम अस्पताल के सर्वाधिक आवाजाही वाले स्थानों और वार्डों में मतदाता जागरुकता से संबंधित बैनर लगाएगी। बैनर का विमोचन रविवार को किया गया । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी ने बैनर का विमोचन करने के बाद कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा की गई पहल सराहनीय है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थाएं भी इसमें भागीदारी निभाएं। स्वीप कमेटी के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने ब...

खबरों में बीकानेर 🎤 : सरकार में समाज "ऐं असांजी" भूमिका पर मंथन

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 सरकार में समाज ऐं असांजी भूमिका सिंधी समाज जे नेताउनि खे ओहदो बि मिलण जरूरी आहे। राजस्थान में विधानसभा चूंडनि जो सिलसिलो हली रहियो आहे। नतीजा दिसंबर जे बें हफ्ते में साम्हूं ईन्दा। चूंडियूं ऐं नतीजा राजनीतिअ में दिलचस्पी रखण वारनि सभिनी माण्हूंनि सां गडोगडु नई टेहीअ लाइ कुझु वधीक इ महताव रखनि था। कुल 200 सीटनि जे हिसाब सां पोयीं चूंडनि में महजु 2 प्रतिशत नुमाइंदनि सिंधी समाज जो नालो रोशन कयो हो। बहरहाल ईआ खुशीअ जी गाल्हि आहे। ब प्रतिशत नुमाइंदगी समाज खे मिलण का घटि महताव वारी गाल्हि कोन आहे।  छा काण जो बिअनि समाजनि जे मुकाबले इनि अंङ खे फखरु सां डिसी था सघूं। बावजूद इनिजे, इनि खुशीअ खां वधीक फिकर जी गाल्हि ईआ आहे त असांजो समाज राजनीतिक दलनि में पहिंजी पुख्ता जाइ मुकर्ररु कीन करे सघ्यो आहे। हिति कहिं खासु पार्टीअ जी गाल्हि कोन था कर्यूं, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में समाज जी भूमिका जे महताव खे वधाइण जो चिंतन तौर हिक गाल्हि रखूं था। अजु जे हालात खे डिसी चइ सघूं था, फिलवक्ति असांखे कहिं राजनीतिक ओहदे ते ब-ट्रे साहिबान ही आहिनि। इयो अंङ नाकाफी आहे। हाणे सूबे में च...

अलवर में रोमांचित करेंगे जिम्नास्टिक के खिलाड़ी

Image
अलवर में रोमांचित करेंगे जिम्नास्टिक के खिलाड़ी जिम्नास्टिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से अलवर में होगी बीकानेर । राजस्थान के अलवर में राज्य भर से आयु वर्ग के खिलाड़ी जिमनास्टिक के अपने हुनर प्रदर्शन से न केवल पुरस्कार जीतेंगे बल्कि देखने वालों को रोमांचित भी करेंगे।  अलवर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीकानेर जिला जिम्नास्टिक संघ बीकानेर के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि  28 व 29-10-18 को जिला बीकानेर की बालक व बालिकाओ के विभिन्न आयु वर्ग जूनियर सब जूनियर मिनी व केडिट आयु के अंतर्गत प्रतियोगिता व चयन शाला क्रीड़ा संगम केंद्र रा उ मा वि एम एम ग्राउंड में सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता व चयन द्वारा विभिन्न आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं की जिले की टीम का गठन किया जायेगा । वह टीम 02-11-2018 से 05-11-2018 तक अलवर के चिरार स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । नियमों के अनुसार जिला स्तर पर प्रतियोगिता नही होने की स्थिति में चयन प्रक्रिया द्वारा टीम का गठन किया जाए...

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि बजट में 74.5 प्रतिशत की वृद्धि : राधामोहन सिंह

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि बजट में 74.5 प्रतिशत की वृद्धि : श्री राधामोहन सिंह   न्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री   श्री राधामोहन सिंह ने लखनऊ ,  उत्तर प्रदेश में  आयोजित  “कृषि कुम्‍भ 2018” के उद्घाटन  समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र से प्राप्‍त आय किसानों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है। इसलिए मोदी सरकार आय केंद्रित बिंदु को ध्‍यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र का पुनरुत्‍थान कर रही है। इसके तहत उच्‍च उत्‍पादकता सुनिश्‍चित करते हुए कृषि लागत में कमी करने और किसानों को उनके उत्‍पादों का पारिश्रमिक मूल्‍य दिलाए जाने संबंधी लक्ष्‍यों पर ध्‍यान देते हुए किसानों को कृषि क्षेत्र से अधिक आय दिलाने का मार्ग प्रशस्‍त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक सही मायनों में किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए वर्ष 2009-2014 के लिए 121082 करोड़ रुपये के कृषि बजट की तुलना में वर्ष 2014-19 के दौरान बजट में 74.5 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 211694 करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री सिंह...

अफीम की तस्करी के लिए पंजाब के बदमाशों ने की बीकानेर में डकैती की वारदात, स्विफ्ट डिजायर को छीन कर भागे अपराधी, सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 अफीम की तस्करी के लिए पंजाब के बदमाशों ने की बीकानेर में डकैती की वारदात, स्विफ्ट डिजायर को छीन कर भागे अपराधी, सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार बीकानेर । बीते दिनों 13 अक्टूबर 2018 को जयपुर बाईपास पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के ड्राईवर के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी छीनकर ले जाने के मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पंजाब राज्य के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, बीकानेर श्री सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि दिनांक 13-10-2018 को पुलिस थाना डूँगरगढ़ पर परिवादी खालिद पुत्र अयुब निवासी डूँगरगढ़  ने लिखित रिपोर्ट दी कि आज शाम को मेरे पास मेरे चाचा का फोन आया उन्होंने मुझे कहा कि डूँगरगढ़ से बीकानेर के लिए गाड़ी किराये पर लेकर जानी है तुम गाड़ी लेकर जहां मेरी गाड़ी खड़ी रहती है वहां पर आधे घण्टे बाद आ जाना वहां पर तुम्हे दो लोग मिलेगें जिनको लेकर बीकानेर जाना है। आधे घण्टे बाद मैं गाड़ी लेकर डूँगरगढ़ चौराहे पर आ गया। मेरे पास अनजान व्यक्ति आया और कहा आपसे बीकानेर जाने की बात हुई थी तो मैनें हॉ क...

गृह विज्ञान महाविद्यालयः मोनिका मिस तथा चेतनांश बने मिस्टर फ्रेशर

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 गृह विज्ञान महाविद्यालयः मोनिका मिस तथा चेतनांश बने मिस्टर फ्रेशर बीकानेर, 26 अक्टूबर। गृह विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित फ्रेशर पार्टी में मोनिका ने मिस फ्रेशर तथा चेतनांश ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। वहीं सुमित्रा विश्नोई फस्र्ट तथा धारयित्री सैकंड रनर अप रहीं। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. दीपाली धवन ने बताया कि गृह विज्ञान महाविद्यालय में पहली बार छात्रों ने भी दाखिला लिया है, इस कारण इस बार मिस्टर फ्रेशर भी चुना गया। उन्होंने बताया कि प्रीति लखोटिया एवं वैशाली सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। फ्रेशर पार्टी की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान डाॅ. धवन ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद एवं एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरूषों के पद्चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में विद्यार्थी मताधिकार का उपयोग जरूर करें। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शुक्रवार को ही महाविद्यालय के नर्सरी स्कूल में ‘दीवाली सेलिब्रेशन’ आयोजित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों को दीपावली के बारे में बारे मे बताया गया...

इयारीज के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सार : वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन की जरूरत है

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  इयारीज के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सार :  वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन की जरूरत है बिन्नाणी कॉलेज में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न बीकानेर । वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन की जरूरत है। यह निष्कर्ष   इयारीज नामक संगठन एवं बिन्नाणी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आया । इयारीज के सचिव डॉ. हरदेव शर्मा ने दो दिवसीय सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सम्मेलन में शिक्षा के माध्यम से रोजगार, मानवाधिकार, वर्तमान प्रासंगिकता, पर्यावरण जागरूकता विषयक कुल दस तकनीकी सत्र आयोजित किये गये।  डॉ. हरदेव ने कहा कि सम्मेलन के दौरान हुए पैनल परिचर्चा में यह निष्कर्ष सामने आया कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन की जरूरत है। इयारीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीलम रायसिंघानी ने कहा कि यह सम्मेलन निश्चित रूप से सफलतम सम्मेलन रहा हैं एवं इसके प्रस्तावों को नीति निर्धारकों तक पहुंचाने के प्रयास किये जायेगें।  मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने कहा कि किस...

मोबाइल हो गए साइलेंट, बोल उठा मेहंदी का रंग - मतदान अवश्य करें

Image
*खबरों में बीकानेर 🎤* मतदाता जागरुकता अभियानः मेहंदी लगाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश बीकानेर। करवा चौथ मनाने जा रही  महिलाओं ने एक-दूसरे की कलाई पर मेहंदी लगाकर 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में मताधिकार के उपयोग का संदेश दिया। हाईटेक चुनावी माहौल में मोबाइल थामने वाली काॅलेज छात्राओं ने भी महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी लगाई और शत प्रतिशत मतदान  करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान डूंगर महाविद्यालय की सोनम कुमारी, बिन्नाणी काॅलेज की अनिता स्वामी, एनएसपी की मंशा, एमएस काॅलेज की पूजा, ज्योति, पार्वति, अर्चना यादव और भाग्यश्री का मेहंदी मांडणा सर्वश्रेष्ठ मांडणा के रूप में चयन हुआ। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा राजकीय डूंगर, महारानी सुदर्शन, बेसिक, नेहरु शारदा पीठ तथा सिस्टर निवेदिता महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने मेहंदी से विभिन्न कलाकृतियां उकेरी एवं ‘बीकानेर की पहचान-शत प्रतिशत मतदान’ का लोगो बनाकर संदेश दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प...

इयारीज का उद्देश्य बालिका शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में शि़क्षा को बढ़ावा देना

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  इयारीज का उद्देश्य बालिका शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में शि़क्षा को बढ़ावा देना बिन्नाणी कॉलेज में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रारम्भ बीकानेर 25 अक्टुबर।  इयारीज नाम संगठन एवं बिन्नाणी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज गुरूवार को हुआ।  मुख्य अतिथि वेटेरीनरी विश्वविद्यालय  के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा ने अन्तरविषयक शोधों की महती आवश्यकता पर बल दिया व कहा कि विज्ञान की खोजों का समाज को लाभ मिलना चाहिये।  सम्मेलन के प्रस्तावों को सरकार तक पहुंचाना चाहिये तभी वास्तव में इस प्रकार के सम्मेलनों की उपादेयता सिद्ध हो सकेगी। इयारीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीलम रायसिंघानी ने कहा कि इयारीज द्वारा इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर शि़क्षा को बढ़ावा देना है। इयारीज द्वारा में रूस, अमेरिका, सिंगापुर, थाईलेण्ड तथा चीन आदि देशों में भी इस   प्रकार के सम्मेलन आयोजित किये जायेगे...

खबरों में बीकानेर 🎤 : इन्द्रधनुष के समान सतरंगी और अमर है चंद्रशेखर जोशी की कविताएं

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  चन्द्रशेखर जोशी के काव्य संग्रह “एक शाम सखा सागर में” का लोकार्पण     बीकानेर।  सखा संगम एवं मुक्ति संस्था के तत्वावधान  चन्द्र शेखर जोशी के प्रथम काव्य संग्रह "एक संध्या सखा सागर में" का लोकार्पण धरणीधर रंगमंच पर अतिथियों  द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्रीलाल  मोहता ने कहा कि जोशी की कविताएं किसी वाद से बंधी हुई नहीं है इनकी कविताएं इन्द्रधनुष के समान सतरंगी और अमर है।  वे एक प्रतिबद्ध सखा के साथ सरल ह्रदय व संस्कृतिनिष्ठ कवि है।  अध्यक्षता करते हुए  भवानीशंकर व्यास "विनोद " ने कहा कि  जोशी का प्रथम काव्य संग्रह एक भरापूरा अनुभव संसार है इनकी कविताओं में अनोखा विषय वैविध्य है, जोशी की कविताओं में जीवन की खुशियाँ और त्रासदियां है तो सपने, स्मृतियाँ और तल्ख सच्चाईयां भी हैं।   लोकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन नदीम अहमद नदीम ने किया।   इस अवसर पर कवि चन्द्रशेखर जोशी ने अपनी रचना प्रक्रिया  बताते हुए लोकार्पित कृति की चुनिंदा रचनाएँ  सुनायी।       ...

खबरों में बीकानेर 🎤 : मुद्दा विहीन कांग्रेस कर रही बचकानी हरकतें : सुधांशु त्रिवेदी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 मुद्दा विहीन कांग्रेस कर रही बचकानी हरकतें : सुधांशु त्रिवेदी बीकानेर । कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए बचकानी हरकते कर रहे है। यह कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाांशु त्रिवेदी ने। वे यहांं  भारतीय जनता पार्टी का संभाग मिडिया सेन्टर का शुभारंंभ अवसर पर समारोह में बोल रहे थे।  सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी राजस्थान सरकार द्वारा चयनित शिक्षको का हक मारकर मामला कोर्ट में ले गयी और लम्बित कर दिया । जबकि कोर्ट ने भी शिक्षको के हित में आदेश दे दिया। बावजूद इसके कांग्रेस पाटी ने चुनावों का बहाना बनाकर रिट पीटीशन दायर की जिससे राज्य के हजारों शिक्षको एवं उनके परिवार को भरण-पोषण से वंचित होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान् त्रिवेदी जी ने कहा कि हमारी पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा वसुधंरा राजे है। कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नही है। त्रिवेदी ने चुटकी लेते हुए कहा - कांग्रेस का चेहरा है "पहचान कौन?"  राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी सवाल करते हैं पर हर बार मीडिया के सवालों...

पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 जीतने पर ट्रॉफी संग 21 हजार मिलेंगे, क्रिकेट प्रतियोगिता 14 नवंबर से होगी

Image
पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 नवंबर से बीकानेर। बीकानेर में पुष्करणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर को होने जा रहा है। पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 के नाम से होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानिय पुष्करणा स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजक सीताराम ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000/- रूपए, उपविजेता टीम को 11,000/- रूपए के साथ ट्रोफी प्रदान कि जायेगी। मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले को 31,00/- का नकद पुरस्कार व मोमेटों दिया जायेगा। ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर व बेस्ट बेस्टमेन को 11,00/- रूपए के साथ मोमेटों प्रदान किया जायेगा। बेस्ट कैच लेने वाले को 501/- रूपए व प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले को 301/- रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से जुडे गणेश व्यास, दाऊलाल पुरोहित, रवि ओझा, दिनेश पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को ट्रेक शूट व मोमेटों प्रदान किया जायेगा। इस प्रति...

खबरों में बीकानेर 🎤 : हजारों लोगों ने मतदान का ‘महासंकल्प’ लिया

Image
 ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में भागीदारी का ‘महासंकल्प’ जिलेभर में आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्य समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ बीकानेर । मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को जिले के हजारों लोगों ने मतदान का ‘महासंकल्प’ लिया। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में 18 वर्षीय नवमतदाताओं से लेकर 93 वर्षीय वृद्धा, 30 से अधिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, आरएसी के जवान, स्कूल एवं काॅलेजों के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में आमजन ने ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में भागीदारी का संकल्प लिया। वहीं अन्य विधानसभा मुख्यालयों पर भी संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुए।  कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन. के. गुप्ता ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। यह संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्हांेने कहा कि मतदान प्रतिशत वृद्धि के मामले में बीकानेर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुं...

इयारीज का   ”शिक्षा- उभरते हुए सामाजिक परिवर्तन" अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन...

Image
बिन्नाणी कॉलेज में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से बीकानेर 24 अक्टुबर। इयारीज नामक अन्तर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के एक बहुसंकाय संगठन एवं बीकानेर की बिन्नाणी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 25 व 26 अक्टुबर को शिक्षा- उभरते हुए  सामाजिक परिवर्तनों पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन का उद्घाटन 25 अक्टुबर को प्रातः 11 बजे बिन्नाणी कॉलेज के प्रांगण में होगा जिसमें राजूवास के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा मुख्य अतिथि होगें तथा अध्यक्षता थाईलैण्ड के थम्मासाट विश्वविद्यालय की प्रो. टैसेनी करेंगी।  संगठन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीलम रायसिंघानी ने  बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश विदेश के जाने माने शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक अपने शोध पत्रों का वाचन करेगें। उद्घाटन समारोह में बिन्नाणी कॉलेज के सचिव श्री गौरीशंकर व्यास बिन्नाणी कॉलेज का संक्षिप्त परिचय देगें। डॉ. नीलम ने बताया कि उद्घाटन समारोह की मुख्य वक्ता राजकीय मोहिन्द्रा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. संगीता हाण्डा होंगी।  इसके अतिरिक्त बैंकॉक के श्रीनखारीविरत विश्वविद्यालय के डॉ. रू...

खबरों में बीकानेर 🎤 : जोशी राजस्थानी कथा साहित्य के पायोनियर रचनाकार थे - आचार्य

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 जोशी की राजस्थानी जीवनीपरक उपन्यास  परंपरा विकसित होनी चाहिए - आचार्य बीकानेर। कवि-चिंतक डॉ. नन्दकिशोर आचार्य ने कहा कि श्रीलाल नथमलजी जोशी राजस्थानी कथा साहित्य के पायोनियर रचनाकार थे। उन्होंने प्रवाहमयी भाषा द्वारा जटिल से जटिल भावों को सहजता से अभिव्यक्त किया। आचार्य श्रीलाल नथमलजी जोशी की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित  ‘श्रीलाल नथमलजी जोशी : रचना संचयन’ पुस्तक लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। रचना संचयन का संपादन श्रीमती कांता पारीक और श्रीमती प्रभा पारीक ने किया है।  मुक्ति संस्था के तत्वावधान में महाराजा नरेन्द्रसिंह ओडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आचार्य ने  श्रीलाल नथमलजी जोशी के अनेक संस्मरणों को बताते कहा कि ‘धोरां रा धोरी’ जैसे जीवनीपरक उपन्यास की परंपरा आगे विकसित होनी चाहिए थी। नए लेखकों को अपने पूर्ववर्ती लेखकों से सृजनात्मक रिश्ता उनकी भाषा में तलाशना चाहिए। इससे पहले आचार्य ने राजस्थानी के मुद्दे पर कहा कि मैं सैद्धांतिक रूप से मानता हूं कि शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना चाहिए, यह भाषिक मानवाधिकार की श्रेणी में आता ह...

AIP चुनाव में उतरेगी

Image

खबरों में बीकानेर 🎤 : बच्चों ने सुनाए सिंधी तराने और जीत लिए इनाम

Image
बच्चों ने हिंदी-सिंधी अनुवाद कर पाए पुरस्कार गाए सिंधी लोकगीत सिंधी साहित्य समिति ने असुचंड महोत्सव पखवाड़ा मनाया बीकानेर । सिंधी साहित्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में  बजे मिढ्ढा भवन मुक्ताप्रसाद नगर में असुचंड महोत्सव पखवाड़ा के तहत देर रात तक धूम मची रही। तीन चरणों में  कार्यक्रम सिंधी सेंट्रल पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कमलेश सत्यानी व पूर्व अध्यक्ष खेमचंद मूलचंदानी के सान्निध्य तथा मानसिंह मामनानी किशोर मोतियानी और  राजू मोटवानी के नेतृत्व में हुआ । समिति अध्यक्ष हेमनदास गोरवानी ने बताया कि   8 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों द्वारा सिंधी पुस्तक वाचन और हिंदी से सिंधी में त्वरित अनुवाद किया गया। जिसमें        ध्रुव रूपानी                     ने प्रथम व      योगिता खत्री       ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार मोहन थान...

खबरों में बीकानेर 🎤 : हर्षवर्धनसिंह की सूरसागर पर वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी देखने उमड़े कला-प्रेमी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤        हर्षवर्धनसिंह की सूरसागर पर वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी देखने उमड़े कला-प्रेमी    रविवार 21 अक्टूबर को सूरसागर के किनारे,जूनागढ के सामने बीकानेर शहर मे प्रकृति प्रेमियो,वाइल्ड लाइफ मे रुचि रखने वाले लोगो तथा आमजन के लिए एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन हर्षवर्धनसिंह ने अपने चुनिंदा छायाचित्रो के माध्यम से किया । यह फोटो प्रदर्शनी सायंकाल तक आमजन के लिए खुली रही।वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी के शुभारम्भ के अवसर पर बीकानेर के वरिष्ठ अधिकारी,वरिष्ठ नागरिक,वाइल्ड लाइफ व वन्य जीव प्रेमियो के अलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।           हर्षवर्धनसिंह ने वन्य जीवों और प्रकृति की सुंदरता को अब पने नजरिए से प्रदर्शित करते हुए बहुआयामी संदेश दिए हैं। उनका मानना है कि इंसान ने प्राकृत अवस्था से इक्कीसवीं शताब्दी तक विकास का एक लम्बा सौपान तय किया है।इस भौतिक विकास की दौङ मे तथाकथित संभ्रान्त,सुसंस्कारित तथा विद्वान होने का दावा करने वाले इंसान ने प्राकृतिक सौन्दर्य व वन्यजीवो को अपूरणीय क्षति कारित की है। इसी का परि...

आगामी चुनाव में विप्र समाज को 40 सीटें देने की मांग

Image
आगामी चुनाव में विप्र समाज को 40 सीटें देने की मांग विप्र समाज की अधिकाधिक भागीदारी पर जोर-जोशी बीकानेर। 21 अक्टूबर 2018। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रभारी विनोद अमन ने अपने संबोधन में कहा विप्र फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन हैं,समाज हित में विभिन्न कार्य संपादित करता आ रहा है,वर्तमान समय चुनावी वर्ष है,ब्राहमण बंधुओं को राजनीति में अधिक से अधिक स्थान मिलें इसके लिए समाज के लोगों के साथ बैठकर यह तय कर रहें कि विप्र फाउंडेशन का विधानसभा चुनाव के समय क्या स्टेण्ड रहेंगा,इसके लिए हम आपस में मिलकर विचार-विमर्श कर समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री भरतराम तिवाड़ी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन विप्र समाज के आर्थिक सामाजिक हितों का सदैव संरक्षण करता रहा है,हमारे कार्यकर्ता ग्राम-ढाणी में सक्रिय हैं। राजस्थान की जो परिस्थितिया है वो हमे मजबूर कर रही है कि समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी राजनीति में हो,पूर्व में कभी हमारे 63 विधायक राजस्थान में हुआ करते थे,उस समय भी सर्वजन हिताय-सवर्जन सुखाय के सिद्धान्त पर हम...

खबरों में बीकानेर 🎤 : अरापा की गुगली के साथ चुनावी समर में एंट्री/ स्टाम्प पेपर पर चुनावी घोषणा पत्र जनता को देगी अभिनव राजस्थान पार्टी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 अरापा की गुगली के साथ चुनावी समर में एंट्री बीकानेर । राजनीति की जगह लोकनीति स्थापित करने के लिए अभिनव राजस्थान पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है।  21 अक्टूबर 2018 रविवार को बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शुक्ला, गगन, चैतन आदि ने पार्टी की रीति नीति बताते हुए राजस्थान विधानसभा क्षेत्र की सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की । अंकुर शुक्ला ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी देश में पहली बार जनता के समक्ष ₹500 के स्टांप पेपर पर चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।  इसके पीछे लॉजिक बताते हुए शुक्ला ने यह कहा कि बीते चुनावों में एक पार्टी ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो जनप्रतिनिधियों द्वारा कोर्ट में चैलेंज करने पर माननीय न्यायाधीश ने यह टिप्पणी की थी कि चुनावी घोषणा पत्र साधारण कागज पर था जो कानूनी रूप से नहीं था इसलिए अरापा स्टाम्प पेपर पर अपनी चुनावी घोषणाओं को अपने वादों को जनता के समक्ष रखने जा रही हैं । उनका दावा  है कि उन्होंने बीते 9 वर्ष से बजट और कानूनी रूप से पूरे होने वाले कार्यों पर पूरा...

स्टाम्प पेपर पर चुनावी घोषणा पत्र जनता को देगी अभिनव राजस्थान पार्टी

Image

प्रधानमंत्री राष्ट्र को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक समर्पित करेंगे

Image
प्रधानमंत्री राष्ट्र को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक समर्पित करेंगे स्वतंत्रता के बाद से पुलिस जवानों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (एनपीएम) समर्पित किया जायेगा। 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स में मारे गये पुलिस जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मारक दिवस मनाया जाता है। इस स्मारक का निर्माण शांतिपथ के उत्तरी छोर पर चाण्क्यपुरी में 6.12 एकड़ भूमि पर किया गया है। यह पुलिस स्मारक सभी राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश पुलिस  बलों एवं केन्द्रीय पुलिस संगठनों का प्रतिनिधितत्व करता है। 1947 से अभी तक 34,844 पुलिस जवान शहीद हो चुके हैं जिनमें 424 पुलिस जवानों ने इसी वर्ष अपनी शहादत दी है। इनमें से कई बहादुर जवानों ने कश्मीर, पंजाब, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम जैसे विभिन्न क्षेत्रों एवं देश के वाम चरमपंथ क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जानें गवाई हैं। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अपराध रोकने एवं क...

खबरों में बीकानेर 🎤 : 01 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 01 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार बीकानेर । आगामी विधानसभा चुनाव 2018 को मध्यनजर रखते हुये जिलें में चल रहे मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत एवं आचार संहिता के दौरान की जा रही सख्त नांका बंदी के लिये मन् श्री सवाई िंसह गोदारा, पुलिस अधीक्षक, जिला बीकानेर द्वारा समस्त थानाधिकारी को निर्देश दिये हुये है। आज दिनांक 20.08.18 को थानाधिकारी पुलिस थाना कोलायत को ईत्तला मिली की अवैध डोडा पोस्त के तस्करी में लिप्त अपराधी 1. प्रदीप गोदारा निवासी नगरासर, पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर जो पुलिस थाना बज्जू का हार्डकार अपराधी है। 2. राकेश बिश्नोई निवासी जांभा, जिला जोधपुर 3. श्रवण सिंह राजपूत, निवासी बारा थाना खेड़ा, जोधपुर द्वारा अवैध डोडा-चुरा की एक बड़ी खेप ट्रक द्वारा ले जाई जा रही है। उक्त आरोपी अक्सर अवैध डोडा पोस्त की तस्करी करते है, जिस पर श्री लालचंद कयाल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री दलपत िंसह भाटी, वृत्ताधिकारी, वृत्त कोलायत के प्रयवेक्षण एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोलायत के नेतृत्व में श्री दोलतराम एचसी 237, श्री श्रवण...

नई पीढ़ी को राजस्थानी भाषा से जोड़ने की जरूरत : सामौर

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 नई पीढ़ी को राजस्थानी भाषा से जोड़ने की जरूरत : सामौर बीकानेर, 20 अक्टूबर। राजस्थानी साहित्यकार प्रो. भंवरसिंह सामौर का मानना है कि राजस्थानी भाषा के चहुंमुखी विकास के लिए इसे नई पीढ़ी से जोडऩे की जरूरत है। इसके लिए पहली जरूरत है मातृभाषा राजस्थानी को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल किया जाए। प्रो. सामौर रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चपालाल डागा ने की। दो दिवसीय राजस्थानी भाषा समान समारोह का आगाज राजस्थानी में महाविद्यालय स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुआ। इसमें विषय के पक्ष में बांगड़ महाविद्यालय, डीडवाना की निहारिका राठौड़ एवं विपक्ष में रामपुरिया महाविद्यालय, बीकानेर की वंदना सारस्वत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह संयोजक एवं राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सेवानिवृत्त सचिव पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि मातृभाषा में रोटरी क्लब के ऐसे आयोजनों से राजस्थानी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रसार...

खबरों में बीकानेर 🎤 : विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी 21 को करेंगे "संवाद"

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जी जोशी कल बीकानेर में,संवाद कार्यक्रम ‘पाथेय‘ का आयोजन बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी,राष्ट्रीय महामंत्री भरतराम जी तिवाड़ी,प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन कल बीकानेर आयेंगे,विप्र फाउंडेशन भंवर पुरोहित ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजे बीकानेर,गंगानगर,हनुमानगढ़,चुरु की विप्र कार्यकारिणी के सदस्यों,समाज के बुद्धिजीवी नागरिकों से संवाद कार्यक्रम ‘पाथेय‘ बैठक का आयोजन होटल सरस,श्रीगंगानगर रोड पर किया जायेगा। इसमें पूरे संभाग की विप्र कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी। पाथेय बैठक पूरे राज्य में संभाग वार आयोजित हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जी जोशी पूरे संभाग के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर संगठन की आगामी रुपरेखा के बारे में दिशा,निर्देश देंगे।