राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा बीकानेर, 24 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में व्यापार एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू की गई है। पॉलिसी के तहत नए सूक्ष्म व्यापारिक उद्यमों को ब्याज अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पॉलिसी के अंतर्गत नए सूक्ष्म उद्यमों को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 1 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत तथा 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के उद्यमियों को 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर अतिरिक्त 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देय होगा। उन्होंने बताया कि उद्यमियों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम एक लाख रुपये प्...