Posts

Showing posts with the label #cm

politics : ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!

Image
💃 चुनाव : पर्दे के पीछे -  👉 politics  ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!  - मोहन थानवी राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार दिन गुजरने पर भी गुरुवार दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री का नाम जाहिर नहीं होने के कारण कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है। बीते दिन सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित एक लिस्ट वायरल हुई जिस पर भाजपा ने तुरंत उसे फेक बताते हुए खारिज किया। दूसरी ओर एक रिसॉर्ट में 5-7 विधायकों के जमावड़े को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें सुनाई देने लगी। इससे इतर, यूट्यूब पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। जिसमें किसी कथित वकील द्वारा चुनाव पर ही प्रश्न चिन्ह लगाते हुए 10 दिसंबर को फिर से चुनाव करवाए जाने की अपील लेकर कोर्ट जाने की बात कही गई है। बहरहाल, अफवाहें हैं, अफवाहों का क्या !!  यथार्थ में तो मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जन में उत्सुकता बढ़ गई है। राजनीतिक जगत के जानकारों का ऐसा मानना है कि यह सब मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का परिण...