वोटों की बौछार करवाने के लिए कस लो कमर
वोटों की बौछार करवाने के लिए कस लो कमर (भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संभागीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंसारी ने कहा) वोटों की बौछार करवाने के लिए कस लो कमर बीकानेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा बीकानेर संभाग पदाधिकारी बैठक होटल वृन्दावन में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने संबोधित करते हुये मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव के लिये कमर कसने की बात कही तथा आगामी चुनाव मे अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों का प्रतिशत भाजपा के पक्ष रहे इसके लिये बूथो को मजबूत करने की बात कही। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्यधारा में लाने के अथक प्रयास किये गये इस क्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगो को बिना गारन्टी ऋण,हज़ सब्सिडी आदि योजनाएं कारगर साबित हुई है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलीक कंमांडो ने राजस्थान में पुन: भाजपा की सरकार बने इसके लिये जिलेवार वार्ड एव बूथ स्तर पर ताकत झोंकने की बात कही। मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज़ अली भाटी ने पार्टी...