नीति निर्धारण में सांख्यिकी की अहम भूमिका- डॉ नीरज के पवन
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 🚩🚩🚩🚩🚩 औरों से हटकर सबसे मिलकर © खबरों में बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 🌞: खबरों में बीकानेर सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित नीति निर्धारण में सांख्यिकी की अहम भूमिका- डॉ नीरज के पवन बीकानेर, 30 जून। सांख्यिकी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्टेशन रोड़ स्थित राजमहल होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन उपस्थित रहे। डॉ पवन ने कहा कि सांख्यिकी के आंकड़े सरकार की नीति निर्धारण के लिए आवश्यक है। सांख्यिकी द्वारा दिए गए आंकड़ों के माध्यम से योजनाओं में फीडबैक लेते हुए आवश्यकतानुसार प्रावधान किए जाते हैं साथ ही नई योजनाओं का निर्माण करने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओम प्रकाश ने सांख्यिकी एवं सतत विकास लक्ष्य पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया । कार्यशाला के अध्यक्ष के रूप में प्रारंभिक शिक्षा न...