Posts

Showing posts from September, 2023

मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन* जयपुर, 30 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और और निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल ने रविवार को जयपुर के राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई स्वीप प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।  इस अवसर पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता सहित भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन विभाग सहित विभिन्न संभागों से आए अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रदर्शित की गई स्वीप गतिविधियों की सराहना की। स्वीप प्रदर्शनी के अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए नवाचारों को दर्शाया गया। इन नवाचारों से पूरे प्रदेश में मतदाताओं के बीच मताधिकार के महत्व का संदेश पहुंच रहा है। प्रदर्शनी में सतरंगी सप्ताह के तहत 7 थैमेटिक पोस्टर्स का विमोचन किया गया। नए वोटर्स को एपिक कार्ड वितरित किए गए। निर्वाचन विभाग के आइकॉन्स और बेहतर...

मुख्यमंत्री ने रामझरोखा कैलाश मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *मुख्यमंत्री ने रामझरोखा कैलाश मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की* बीकानेर, 30 सितंबर। बीकानेर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने श्री रामझरोखा कैलाशधाम मन्दिर पहुंचकर महंत श्री रामदास जी से मुलाकात की। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित 108 कुंडीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ में भाग लिया एवं रामकथा तथा महायज्ञ के आयोजन हेतु अपना सन्देश दिया।  

मुख्यमंत्री का बीकानेर में भुजिया पापड़ व्यवसायियों से संवाद वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा ध्येय - मुख्यमंत्री

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* मुख्यमंत्री का बीकानेर में भुजिया पापड़ व्यवसायियों से संवाद वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा ध्येय - मुख्यमंत्री  बीकानेर/जयपुर, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीकानेर का भुजिया पापड़ देश-विदेश में प्रसिद्ध है। सभी प्रकार के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एमएसएमई एक्ट के तहत उद्योगों को विभिन्न प्रकार की अनुमतियों में रियायत दी गई है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। एग्रो बिजनेस, प्रोसेसिंग एवं एक्सपोर्ट की पॉलिसी बनाई गई है। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों का ही परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में देश-दुनिया के निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हुए हैं।  श्री गहलोत शनिवार को बीकानेर में आयोजित भुजिया पापड़ व्यवसायियों के साथ संवाद और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर में भुजिया एवं पापड़ उत्पादन की सैकड़ों इकाइयां संचालित हैं। इनमें लोगों को वृहद स्त...

किसान आंदोलन समाप्त : रेल यातायात बहाल, रैक की अनुपलब्धता के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* किसान आंदोलन समाप्त : रेल यातायात बहाल,  रैक की अनुपलब्धता के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द किसान आंदोलन समाप्त होने से रेल यातायात बहाल *रैक की अनुपलब्धता के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द* उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसान आंदोलन के समाप्त होने से रेल यातायात बहाल हुआ है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन समाप्त होने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सेवाएं निम्नानुसार प्रभावित रहेगी:– *रिस्टोर रेल सेवाएं*  1. गाड़ी संख्या 04756, श्री गंगानगर– बटिंडा रेलसेवा दिनांक 30.09.23 को संचालित होगी। *रैक की कमी से रद्द रेलसेवाए* 1. गाड़ी संख्या 14601, फिरोजपुर –हनुमानगढ़ रेलसेवा दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी। 2.गाड़ी संख्या 14602, हनुमानगढ़–फिरोजपुर रेलसेवा दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी।  

एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली *ईवीएम वीवीपैट प्रदर्शन का तीसरा चरण: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली* बीकानेर, 30 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन का तीसरा चरण शनिवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे समझते हुए हमें पूर्ण गंभीरता और निष्पक्षता से मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा भी इसे समझें और स्वयं वोट करने के अलावा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय के इस अभियान की सलाहना को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे नए मतदाताओं को ईवीएम और इससे जुड़ी जानकारी हासिल हो सकेगी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान की शपथ ली और मानव श्रृंखला बनाते हुए दूसरों को मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया। एएलएमटी बजरंग जाट ने ईवीएम से ...

अस्सी वर्ष और अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: अस्सी वर्ष और अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित* बीकानेर, 30 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर मतदान केंद्र स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा देवठिया ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउन हॉल में प्रातः 11:15 बजे से होगा। वहीं सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार का प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बूथ स्तर का कार्यक्रम पंचायत भवन अथवा स्कूल भवन में आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर, पटवारी, शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।  

दिमाग का कचरा कीजिये साफ़ः डॉ. गौरव बिस्सा

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* दिमाग का कचरा कीजिये साफ़ः डॉ. गौरव बिस्सा, मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला “नवप्रेरणा 2023” आयोजित दिनांक 30 सितम्बर 2023, बीकानेर। नया सीखना, पर पीड़ा को समझना और नए विचारों के लिए खुद को सदा खुला रखना ही डॉक्टर के लिए सफलता का मार्ग है. ये विचार प्रख्यात मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को “नवप्रेरणा 2023” कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किये. डॉ. गौरव बिस्सा ने रोचक प्रयोग से समझाया कि यदि विद्यार्थी घर के कूड़े को अच्छे से साफ़ करते हैं तो जो गंदगी व कूड़ा विद्यार्थियों के जानकार या मोबाइल उनके दिमाग मस्तिष्क में डालते हैं तो वे उसका विरोध क्यों नहीं करते? बिस्सा ने कहा कि यदि दिमाग में गार्बेज यानि कचरा डालेंगे तो जुबान से गन्दगी ही बाहर आयेगी अतः इससे बचना चाहिए. पद्मश्री विजेता नायकों की केस स्टडीज़, परमवीर चक्र विजेता नायकों के जीवन चरित्र और मैनेजमेंट के रोचक गेम्स से डॉ. बिस्सा ने ये स्थापित किया कि असंभव कुछ न...

आत्महत्या के बारे में सोचना भी महा पाप : डॉक्टर कल्ला

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* आत्महत्या के बारे में सोचना भी महा पाप : डॉक्टर कल्ला महावीर ने रांका ने कहा कि विजय गुरु के इस संदेश से जन-जन में जागृति की एक लहर चली है  बीकानेर  उदयरामसर जिन दत्त सुरिश्वर दादा गुरुदेव के मेले के अवसर पर आत्महत्या मुक्ति अभियान के अंतर्गत राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला ने कहा कि आत्महत्या के बारे में सोचना भी महा पाप है करना तो बहुत दूर की बात l भगवान ने मनुष्य जीवन जियो और जियो जीने दो के आधार पर दिया है हम सबको अपने इस जीवन में पुण्य के कार्य करके मानव कल्याण करना चाहिए l नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष  महावीर ने रांका ने कहा कि विजय गुरु के इस संदेश से जन-जन में जागृति की एक लहर चली है इस अवसर पर 300 दर्शनार्थियों ने आत्महत्या नहीं करने की संकल्प पत्र भरे l कार्यक्रम में आत्महत्या मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री संजय सांड , प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुरेंद्र कुमार डागा, गंगाशहर प्रभारी श्री महावीर गिड़िया एवं विमल जी गोलछा एवं भीकम चाद जी लुनिया , बीकानेर प्रभार...

रेलवे : बीकानेर एक्सप्रेस रद्द

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* रेलवे : बीकानेर एक्सप्रेस रद्द  *किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित* उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय रोहिल्ला– बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 30.09.23 को रद्द की गई है।  

श्री बीकानेर महिला मंडल स्पोर्ट्स अकैडमी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 मैडल

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* श्री बीकानेर महिला मंडल स्पोर्ट्स अकैडमी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 मैडल*  कूड़ो एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के द्वारा दसवीं कूड़ो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट एवं चौथी राज्य स्तरीय ओपन कूड़ो चैंपियनशिप का आयोजन 26 सितंबर से 29 सितंबर तक उदयपुर में किया गया। जिसके अंतर्गत श्री बीकानेर महिला मंडल स्पोर्ट्स अकैडमी के 11 गोल्ड 4 सिल्वर 5 ब्रांच मैडल हासिल किए। कोच सेंसेई विजय सिंह चौहान ने बताया कि दसवीं राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में आरोही शर्मा, सौम्या जनागल, काव्य सोढा, दिव्यांशी राठौड़, पलक तंवर ने गोल्ड शाक्षी शर्मा, शाक्षी सिंह ने सिल्वर और मनस्वी कंवर, मानवी भाटी, हिमानी शर्मा ने ब्रोंज मैडल हासिल किए। एवं चौथी राज्य स्तरीय ओपन कूड़ो चैंपियनशिप में आरोही शर्मा, सौम्या जनागल, काव्य सोढा, दिव्यांशी राठौड़, शाक्षी सिंह, पलक तंवर ने गोल्ड शाक्षी शर्मा, हिमानी शर्मा ने सिल्वर और मनस्वी कंवर, मानवी भाटी ने ब्रोंज मैडल हासिल किए। टीम के शाला पहुंचने पर शाला परिवार ने खिलाड़ियों का माला पहनकर एवं तिलक करके स्वाग...

बॉक्स क्रिकेट शोडाउन- 1 का हुआ आगाज, पहले दिन खेले गए इतने मुकाबले

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बॉक्स क्रिकेट शोडाउन- 1 का हुआ आगाज, पहले दिन खेले गए इतने मुकाबले  बीकानेर | बॉक्स क्रिकेट शोडाउन प्रतियोगिता सीजन 1 का आगाज शुक्रवार रात को पुष्करणा स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। प्रयास ग्रुप के अध्यक्ष ऋषभ जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन अवसर पर 6 मैच खेले गए।  वही मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि उद्घाटन मैच टीम रेनबो व द ग्रेट मार्शल टीम के बीच खेला गया। जिसमें टीम ग्रेट मार्शल टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच गिरिराज पुरोहित रहे। दूसरा मैच 100 प्लस व SM क्लब के बीच खेला गया। जिसमें 100 प्लस टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच मोहित व्यास रहे हैं।  तीसरा मैच तिडेजा व माहेश्वरी सुपर किंग के बीच खेला गया। जिसमें तिडेजा 11 विजेता रही। मैन ऑफ द मैच अभिषेक हर्ष रहे। चौथा मैच एसपीएल व सोनी रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें टीम एसपीएल विजेता रही। मैन ऑफ द मैच प्रह्लाद किरोडू रहे। पांचवा मैच आरएलवी व कुम्हार समाज के बीच खेला गया। जिसमें कुम्हार समाज की टीम विजेता रह...

भाजपा का कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत पर प्रहार, व्यास उवाचः - पैसा स्टूडेंट्स और जनता का, बिल फाड़ रहे अपने खाते...

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* भाजपा का कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत पर प्रहार, व्यास उवाचः - पैसा स्टूडेंट्स और जनता का, बिल फाड़ रहे अपने खाते...  भाजपा नेता जेठानंद व्यास का मुख्यमंत्री पर तंज : अजब जादुगरी जादुगर की, ना पैसा कांग्रेस का, ना जमीन कांग्रेस की, चर्चा का खर्चा भी तुम्हारा पर शान हमारी दिनांक 30 सितम्बंर, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता जेठानन्द व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में शेष रहे कुछ दिनों के मुख्यमंत्री गहलोत बीकानेर आये और उनके द्वारा साईकिलींग वैलोड्रम का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। आज के इस उद्घाटन की विशेष बात यह थी कि साईकिलिंग वैलोड्रम की भूमि विश्वविद्यालय की है, इस वैलोड्रम पर जो भी खर्चा आया है वह छात्र खेलकूद शुल्क का लगाया है और सबसे मजेदार तथ्य यह है कि मुख्यमंत्री जी इस वैलोड्रम का उद्घाटन तो एम एम ग्राउण्ड से वर्चुअली कर रहे है और एम एम ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री के स्वागत पर लगने वाला खर्च भी विश्वविद्यालय को उठाना पड रहा है जबकि मुख्यमंत्र...

लंबी लिस्ट : ये रेल सेवाएं रद्द/ आंशिक रद्द रहेगी

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* लंबी लिस्ट : ये रेल सेवाएं रद्द/ आंशिक  रद्द रहेगी,  फिरोजपुर कैंट तक विस्तार गाड़ियों के समय में होगा आंशिक परिवर्तन स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन फाटक बंद रहेगा दुंदाडा एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव *किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित* उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द/रीशेड्यूल रहेगी- *रद्द रेलसेवाएं*   1. गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश–श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 30.09.2023 को रद्द कर दी गई है। 2. *गाड़ी संख्या 14805*, श्रीगंगानगर –ऋषिकेश रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी - भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 29.09.2023 को रद्द कर दी गई है। 4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी –जम्मू तवी रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी। *रीशेड्यूल रेल सेवाएं...