Posts

Showing posts with the label bikaner

चलेगा जादू फुटबॉल का : तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से ट्रॉफियों का हुआ अनावरण

Image
खबरों में बीकानेर  चलेगा जादू फुटबॉल का : तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से ट्रॉफियों का हुआ अनावरण 5 दिन चलेगा जादू फुटबॉल का : तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से ट्रॉफियों का हुआ अनावरण मैच के दौरान राजस्थानी संदेश देंगे रंगकर्मी  अनावरण वीडियो  बीकानेर, 15 दिसंबर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से 29 दिसंबर तक पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नॉक आउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में प्रदेश की आठ टीमें भाग लेंगी। आयोजन सचिव भरत पुरोहित ने किया बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से यह मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। टूर्नामेंट में पहली बार फेयर प्ले अवार्ड दिया जाएगा। वहीं राजस्थानी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष की विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी ...

बीकानेर : एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल हुए ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Image
खबरों में बीकानेर  बीकानेर : एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल हुए ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  बीकानेर : एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल हुए ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  बीकानेर, 10 दिसंबर 2024 मंगलवार  बीकानेर में दो और स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफाई कर दिया गया है। ये हैं -  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसरदेसर जाटान और पलाना । ये केंद्र अब एनक्यूएएस सर्टिफाइड अस्पताल की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।  इसके लिए अस्पतालों को 3 साल तक 3-3 लाख रुपए इंसेंटिव प्राप्त होगा जिसका उपयोग अस्पताल के उन्नयन में किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस आशय का पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान की मिशन निदेशक डॉ भारती दीक्षित को भेजकर बधाई प्रेषित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र तनेजा व जिला गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के नर्सिंग अधिकारी महिपाल सिंह चौधरी, किशोर सिंह, डॉ रोचक सोनी व पीएचएम रितेश गहलोत को इस उपलब्धि के लिए बधा...

मरणों कैंसिल : 12 दिसम्बर को मुहूर्त फिल्म 3 कथा-पात्रों को प्रेरणा देगी आत्मविश्वास जगाने की

Image
खबरों में बीकानेर  मरणों कैंसिल : 12 दिसम्बर को मुहूर्त  फिल्म 3 कथा-पात्रों को प्रेरणा देगी आत्मविश्वास जगाने की मरणों कैंसिल : 12 दिसम्बर को मुहूर्त  फिल्म 3 कथा-पात्रों को प्रेरणा देगी आत्मविश्वास जगाने की बीकानेर। जिन्दगी से निराश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने जा रहे तीन जनों में आत्म विश्वास जगाने की प्रेरणा देने वाली राजस्थानी फिल्म मरणो कैंसिल का मुहूर्त 12 दिसम्बर को होगा। ऑडी प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर सहित राजस्थान के अन्य शहरों में की जाएगी।  डायरेक्टर इस्माइल आजाद ने बताया कि फिल्म कॉमेडी,इंटरटेन्टमेंट,एक्शन से भरपूर है। फि ल्म में गीत रफीक राजस्थानी व इस्माइल आजाद के है। जबकि निर्माता अब्दुल हसन गौरी है।  लेखन अनिल भूप का है। आजाद ने बताया कि इस फिल्म में बीकानेर के विजय सिंह राठौड, विजय शर्मा, दीपक अरोड़ा ने भी किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि आठ महीनों में फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी।

वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला

Image
- वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला *खबरों में बीकानेर* - - वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला बीकानेर 12 अक्टूबर 2024  आज बीकानेर के व्यापारियों कर्मचारी मजदूर व आमजन ने रेलवे फाटक की समस्या को लेकर kotagate पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आज दशहरे के दिन प्रतीकात्मक रूप से रावण रूपी रेलवे फाटक का पुतला दहन किया गया।  वीडियो सोशल मीडिया  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार शर्मा योगी ने कहा कि 70 वर्ष में बीकानेर का प्रतिनिधित्व विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों में विधायकों ने किया। राज्य सरकार में मंत्री रहे। केंद्र सरकार में मंत्री हैं। किंतु बीकानेर के नासूर रेलवे फाटक का समाधान नहीं हो सकता।  योगी ने कहा कि अंडरपास सांखला फाटक पर किसी भी तरह से सफल नहीं हो सकता। हॉस्पिटल रोड का अंडरपास इसका ज्वलंत उदाहरण है। किसी भी नागरिक की दुकान या मकान की तोड़फोड़ के बिना यदि कोई समाधान है तो वह एकमात्र एलिवेटेड ट्रैक का ही है।  प्रदर्शनकारियों ने रेलवे फाटक हटाओ बीकानेर बचाओ, बीकानेर का रावण कौन रेलवे फाटक रेलवे फाटक, ...

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान चालिया महोत्सव में

Image
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना *खबरों में बीकानेर* सिंधी समाज (चालिया महोत्सव) विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान चालिया महोत्सव में  दिनांक 21.08.2024 बुधवार संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चालिया महोत्सव के सैंतीसवें दिन भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी बताया कि वर्तमान में आधुनिकता की होड़ में विभिन्न प्रकार के दिवस मनाये जाते हैं, लेकिन समाज के जिस वर्ग को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है वह है हमारे वरिष्ठ नागरिक या वे जो समाज के वरिष्ठ सदस्य है। इसी कड़ी में आज विश्व वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर चालिया महोत्सव के कार्यक्रमों की कडी में समाज की वरिष्ठ महिलाओं भारती गुवालानी, कविता वाधवानी, कमला सदारंगानी, निर्मला हरवानी, दुर्गा धिरानी, देवी नवानी व दादी कलावती का झूलेलाल जी का दुप्पटा पहनाकर सम्मान वर्षा लखानी, कान्ता हेमनानी, लता सदारंगानी, रेखा हरवानी व पूनम टिकयानी द्वारा किया गया। मधु, शालू जया, गुंजन, ग...

कुत्ते के काटे जख्म को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं : डॉ अबरार

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कुत्ते के काटे जख्म को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं : डॉ अबरार विश्व रेबीज दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया वेबीनार बीकानेर 28 सितंबर। कुत्ते-बिल्ली-बंदर आदि जानवरों के काटने या खरोचने पर हुए घाव को तुरंत साफ पानी व साबुन के साथ 15 मिनट तक धोना चाहिए।  फिर एंटीसेप्टिक लगाकर एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए अस्पताल ले जाना चाहिए। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन वेबीनार में उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।  उन्होंने बताया कि रेबीज एक शत प्रतिशत जानलेवा बीमारी है। जिसे रेबीज हो गया उसके लिए कोई ईलाज नहीं है। संक्रमित व्यक्ति विभिन्न लक्षणों के साथ हाइड्रोफोबिया का शिकार हो जाता है। उसे पानी देखकर ही डर लगने लगता है। दिमाग में संक्रमण बढ़ने के साथ ही मरीज की मृत्यु हो जाती है। लेकिन पशु के काटने पर यदि एंटी रेबीज वैक्सीन की समस्त डोज तय समय अनुसार लगवा ली जाए तो उसका बचना भी सुनिश्चित है।  पश...

रेलयात्रा से पहले जान लें, 24 ट्रेनें रद्द, जम्मूतवी - अहमदाबाद सहित कई ट्रेनें आज आंशिक रद्द रहेगी, ये हैं प्रभावित रेलसेवाएं... परी लिस्ट देखें

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* रेलयात्रा से पहले जान लें, 24 ट्रेनें रद्द, जम्मूतवी - अहमदाबाद सहित कई ट्रेनें आज आंशिक रद्द रहेगी, ये हैं प्रभावित रेलसेवाएं... परी लिस्ट देखें किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी- आंशिक रद्द रेल सेवाएं 1. गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी - अहमदाबाद दिनांक 29.09.2023 को बठिंडा से प्रारंभ होगी और जम्मूतवी - बठिंडा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी ।  2. गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी - भगत-की-कोठी दिनांक 28.09.2023 को बठिंडा से प्रारंभ होगी और जम्मूतवी - बठिंडा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी । उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।  निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी- *रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)* 1. गाड़ी संख्या 04572, धूरी-सिरसा रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को रद्द। 2. गाड़ी संख्या 04574, ल...

कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो !

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो ! बीकानेर राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच राजस्थान सरकार के एक मंत्री का ताजा कथित वीडियो चर्चा में आ गया है। वायरल हुआ यह वीडियो आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल का बताया जा रहा है। जिसमें वे जनसुनवाई के दौरान कुर्सी पर आराम की मुद्रा में टांग पर टांग रखे बैठे दिखाई दे रहे हैं। और फरियाद लगा रहे एक व्यक्ति की किसी बात पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं की ठीक है नाराज हो जो वोट बीजेपी को दे देना।  बीकानेर क्षेत्र के इन मंत्री की कुछ वायरल ऑडियो और वीडियो पहले भी राजनीतिक हलकों और आम जन में चर्चा का बायस बन चुकी है।  हालांकि ताजा ताजा वायरल हो रही इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते लेकिन यह सोशल मीडिया पर चटकारे लेते हुए और अधिक वायरल होता जा रहा है। कुछ लोग तो मंत्री को अब कांग्रेस का वायरल मैन कहने से चूक नहीं रहे।  इस कथित वायरल वीडियो को लेकर मेघवाल की ओर से कोई वक्तव्य अभी तक सामने नहीं आया है।   

अब यह क्षेत्र विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान बन चुका - ऊर्जा मंत्री भाटी

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* अब यह क्षेत्र विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान बन चुका - ऊर्जा मंत्री भाटी   ग्राम पंचायत बच्छासर में एक करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण 95 लाख रुपए विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास बीकानेर 27 सितंबर  ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत बच्छासर में 1 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 95 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एक ही गांव में तीन-तीन सामुदायिक भवन बनना बहुत बड़ी बात है। इनके भवन आगामी तीन माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। अब यह क्षेत्र विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान बन चुका है। ऊर्जा मंत्री ने इसके बाद राजकीय पशु उप केंद्र कोलासर का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मेघासर में मेघवालों के मोहल्ले में विधायक निधि कोष से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य शिव ओमप्रकाश गोदारा, डिस्काॅम के अधिशासी ...

कोडमदेसर मेला : महावीर रांका ने की पदयात्रियों की सेवा

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कोडमदेसर मेला : महावीर रांका ने की पदयात्रियों की सेवा बीकानेर। छोटी काशी बीकानेर में अभी मेले-मगरियों का दौर चल रहा है। कोडमदेसर मेला 27 व 28 सितम्बर को रहेगा। मेले में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।  जल व अल्पाहार सेवा के साथ कार्यकर्ताओं का जोश श्रद्धालुओं में भी उत्साह का संचार कर रहा था। इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत का भी सान्निध्य रहा।  सेवा शिविर में समाजसेवी गणेश बोथरा, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, टेकचंद यादव, शंभु गहलोत, भवानी जीनगर, रामकुमार व्यास, गणेशमल जाजड़ा, मोहित बोथरा, विकास रामपुरिया, अशोक रांका, भगवतीप्रसाद गौड़ की सहभागिता रही।  

कृपाल भैंरवनाथ मन्दिर में भरा वार्षिक मेला

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कृपाल भैंरवनाथ मन्दिर में भरा वार्षिक मेला   बीकानेर/ 27 सितम्बर/ रामपुरिया कॉलेज के पीछे , मोहता कुंआ स्थित श्री कृपाल भैंरवनाथ मन्दिर के वार्षिक मेले के अवसर पर कृपाल भैरव का अभिषेक, तांडव-स्त्रोत, हवन, पूजन, ज्योत, विशेष आरती का आयोजन बुधवार को किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सिंह पंवार ने बताया कि मुख्य आरती में अतिथि एवं गणमान्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  तांडव स्त्रोत हवन पूजन, अभिषेक दूध दही घृत पंचामृत आदि से मंत्र जाप हुआ। मन्दिर को मूर्ती का श्रृंगार व ध्वजारोहण किया गया।  मन्दिर व जागरण परिसर में सजावट, स्टैग शेट फरियाँ सजाई व छप्पन भोग व प्रसाद में भंडारे का आयोजन किया गया है।   

रेबीज जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* विश्व रेबीज दिवस रेबीज जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन 2030 तक रेबीज मुक्त भारत के लिए होगा वेबीनार का आयोजन बीकानेर, 27 सितंबर। विश्व रेबीज दिवस 28 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेबीज सप्ताह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में बुधवार को रेबीज जागरूकता से संबंधित पोस्टर तथा पंपलेट का विमोचन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार द्वारा किया गया। पोस्टर द्वारा समुदाय में रेबीज के प्रति भ्रांतियां को दूर करते हुए बचाव तथा सावधानियां को लेकर शिक्षित किया जाएगा। डॉ अबरार ने बताया कि इस वर्ष वर्ल्ड रैबीज डे के आयोजन हेतु ‘रैबीज : ऑल फोर वन, वन हैल्थ फोर ऑल’ की थीम रखी गई है, जिसमें वन हेल्थ अप्रोच के द्वारा रेबीज को 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुरोध तिवारी, जिला सलाहकार महेंद्र जायसवाल, मालकोश आचार्य, मनीष गोस्वामी, प्रदीप चौहान व दिनेश श्रीमाली मौजूद रहे।  उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बत...

पर्यटन दिवस के अवसर पर रोबिलों और लोक कलाकारों ने दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *पर्यटन दिवस के अवसर पर रोबिलों और लोक कलाकारों ने दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश* बीकानेर, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान लोक कलाकारों और रोबिलों ने अधिक से अधिक मतदान का संदेश भी दिया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन इकाइयों में पौधारोपण किया गया। वहीं देशी और विदेशी पर्यटकों का जूनागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठियां भी आयोजित हुई। वहीं मशक वादक तथा कच्ची घोड़ी नृत्य के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। लोक कलाकारों के साथ विदेशी और विदेशी पर्यटक झूम उठे और राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश राय, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी, सुधीर मिश्रा, एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित मौजूद रहे। कार्यक्र...