Posts

Showing posts with the label #followvers

बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाई केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने, कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाब

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाई केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने, कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाब https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) बीकानेर 7 मई 2026 गुरुवार  बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाई केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने, कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाब बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई तथा सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं। यह अवसर था भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का।  गुरुवार 7 मई 2026 को हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और जनसंपर...

जुनून के पर्याय केडी हर्ष और अजातशत्रु थे दिनेश चंद्र सक्सेना, Fellow journalists ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

Image
- *खबरों में बीकानेर* - -जुनून के पर्याय केडी हर्ष और अजातशत्रु थे दिनेश चंद्र सक्सेना  Fellow journalists ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए बीकानेर। पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार के डी हर्ष कोहिनूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर इनकी स्मृति में आयोजित सभा में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी ने कहा कि सक्सेना जनसंपर्क विधा के सच्चे पैरोकार थे।  वे सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलते। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जोशी ने कहा कि हर्ष ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता का समर्पित कर दिया।  वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि सक्सेना ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच सेतु का काम किया। उनका स्वभाव मित्रवत था। वहीं कोहिनूर अपने नाम के अनुरूप थे। जिन्होंने जीवन के अंतिम क्षणों तक पत्रकारिता को जिन्दा रखा।  मोहन थानवी ने सक्सेना को अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मिलनसारिता अद्भुत थी। हर्ष के जीवन का स्मरण करते हुए थानवी ने कहा कि के डी हर्ष ने अपने जीवन में लेखनी से कभी समझौता नहीं किया। ...

वीडियो : महोत्सव में ऊँट के करतबों को देखने के लिए उमड़ा सैलानियों का हुजूम

Image
*अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव* *एनआरसीसी में कार्यक्रम आयोजित*  *ऊँट के करतबों को देखने के लिए उमड़ा सैलानियों का हुजूम* बीकानेर, 13 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव के दूसरे दिन रेगिस्तान के जहाज़ ऊंट के करतब देसी विदेशी सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शनिवार को हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में एनआरसीसी परिसर में ऊंटों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ऊंट नृत्य, ऊंट दौड़, साज सज्जा, फर कटिंग सहित अन्य रोमांचक प्रतियोगिताओं का सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। इस वर्ष पहली बार अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में घोड़ों की दौड़ भी रोमांचक का विशेष केंद्र रही। रेतीले धोरों में सरपट दौड़ते घोड़ों की दौड़ ने सैलानियों को अपनी ओर खींच लिया। *ऊंटों का नृत्य और ऊंट दौड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का मुख्य केंद्र* राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में देसी विदेशी सैलानी पहुंचे। राजस्थानी लोक धुन पर ऊंटों ने ऊंची छलांगे तो कभी नृत्य कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।...

वीडियो : हजार हवेलियों के बीच हेरिटेज वॉक के साथ अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ

Image
वीडियो : हजार हवेलियों के बीच हेरिटेज वॉक के साथ अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ देखें वीडियो  हेरिटेज वॉक के साथ अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ https://youtu.be/MiGdvP901ZU?feature=shared बीकानेर  बीकानेर को हजार हवेलियों वाला शहर भी कहा जाता है। इन्हीं हवेलियों के बीच  रामपुरिया हवेलियों से हेरिटेज वॉक के साथ अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ । जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की मौजूदगी में स्थानीय कलाकारों ने बीकानेर की रंग-बिरंगी लोक संस्कृति के बिखरे रंग।

राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया #karnisena,

Image
💃 राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया  जयपुर। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना बुधवार देर रात करीब 10 बजे खत्म हो गया।  गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे धरने को संबोधित करते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा- पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही, दृक्त मनीष, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है। गुरुवार को गोगामेड़ी में सुखदेव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इससे पहले रात करीब 8 बजे सुखदेव सिंह की पत्नी ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया था। मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर में दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी थी।  इसके बाद इन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल लाया गया, जहां मंगलवार से उनके समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी की मां...

राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले #politics

Image
💃 👉 राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले बीकानेर  राजस्थान में बम्पर जीत के बाद भाजपा की गठित हो रही सरकार में कई नवाचार दिखाई दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बात कहते हैं उसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए भी ख्यात नाम हैं। इसी के तहत राजनीतिक जानकार यह अनुमान जाता रहे हैं की निवर्तमान कांग्रेस सरकार में बीकानेर के तीन मंत्री शामिल थे। अब भाजपा की गठित हो रही सरकार में भी बीकानेर से कम से कम दो मंत्री हो सकते हैं।  इनमें प्रबल संभावना बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद और  खाजूवाला  विधायक डॉ विश्वनाथ की जताई जा रही है। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तथा लोकप्रिय भाजपा नेता महावीर रांका को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाओं के साथ बीकानेर का कद और अधिक ऊंचा होने की बातें भी की जा रही हैं।  इधर,  खाज...