Posts

Showing posts from October, 2022

लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया  बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के जन्मदिवस पर सोमवार को पार्टी की बीकानेर इकाई के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और गौवंश को गुड़ चारा खिलाफ उनके दीर्घायू होने की कामना की।  लोजपा के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन की बधाईयां दी और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता के लिये जन जागरूकता का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने अपने संदेश में कहा कि हमें लोजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाना है।  कार्यक्रम में लोजपा के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान अली,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मणङ्क्षसह,जिला सचिव कुलदीप तंवर, मोहम्मद आरिफ, राजकुमार खडग़ावत, भंवर सिंह, अशोक चौहान, सौकत अली, सरदार जोगेन्दर सिंह, शाहरूख खान, मोहम्मद अयुब, मुनासिब...

बजट पूर्व संभाग स्तरीय विचार विमर्श कार्यक्रम प्रारंभ

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ *बजट पूर्व संभाग स्तरीय विचार विमर्श कार्यक्रम प्रारंभ* बीकानेर, 31 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के संबंध में बजट पूर्व संभाग स्तरीय विचार विमर्श कार्यक्रम सोमवार को रविंद्र रंगमंच पर प्रारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल, कॉलेज और तकनीकी शिक्षा और युवा विभाग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संबंधित स्टॉकहोल्डर्स ने सुझाव दिए। कार्यक्रम संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) अशोक सांगवा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ राकेश हर्ष शामिल हुए। नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान संभाग के चारों जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। संभाग स्तरीय विचार-विमर्श 3 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा -त्रिलोक सिंह चौहान

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा -त्रिलोक सिंह चौहान  बीकानेर। पूर्व देश के गृहमंत्री और लोहपुरुष रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती सोमवार को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। बीकानेर के मेडिकल कॉलेज स्थित उनकी लगी प्रतिमा पर बीकानेर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धा भावना के साथ उनके चित्र पर माला पहनाकर उनके महान कार्यों को याद किया । इस अवसर पर भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान ने पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया अगर वह न होते तो देश आज छोटी छोटी रियासतों में बंटा होता। बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने वल्लभ भाई को पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि आईएएस जैसी सर्विस की नींव सरदार पटेल ने रखी थी, उनका मानना था कि इससे भाषा, संस्कृति में बंटा देश एक सूत्र में बंधकर और भी मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रमिला, सुनीता, अशोक पुरोहित, भवानी सिंह, प्रहलाद देवड़ा सहित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर स्टाफ , अधिकारियों और कर्मचारियों ने साथ-साथ जयंती मनाई।

राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को करें लाभान्वित - जिला प्रमुख

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को करें लाभान्वित - जिला प्रमुख जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न  बीकानेर, 31 अक्टूबर। महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने वाले नरेगा कार्ड धारक श्रमिक को मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिल सकेगा। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में मनरेगा पर आयोजित कार्यशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए कार्मिक और अधिकारी गंभीरता व समन्वय से कार्य करें।  जिला स्तरीय विकास अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एमआईएस मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशाला में अधिशासी अभियंता धीरसिंह गोदारा ने योजना की जानकारी दी व सामुदायिक व व्यक्तिगत लाभ के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने किसी भी पंचायत में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वाले नरेगा कार्ड धारक श्रमिक को 25 दिन का अलग से रोजगार देने की बजट घोषणा की थी। यह 25 दिन का रोजगार मुख्यमंत...

अजाजजा व बीपीएल वर्ग के लिए भारत सरकार का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरू

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ अजाजजा व बीपीएल वर्ग के लिए भारत सरकार का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरू अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व बीपीएल वर्ग के लिए भारत सरकार का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरू बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर, कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अस्सिटेंट कंप्यूटर आॅपरेटर प्रशिक्षण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व बीपीएल वर्ग के लिए प्रशिक्षण निःशुल्क आरंभ किया जा रहा है। संस्था के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि इस प्रशिक्षण की अवधि 5 माह होगी तथा प्रशिक्षण में डाटा एंट्री, कंप्यूटर बेसिक ज्ञान, हिन्दी-अंग्रेजी टाइप भी करवाई जायेगी। सफल प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।

पीपा क्षत्रिय समाज का छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन ४ को श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट में हुई तैयारी बैठक

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ पीपा क्षत्रिय समाज का छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन ४ को श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट में हुई तैयारी बैठक १३ जोड़े बंधेगें वैवाहिक बंधन में बीकानेर। पीपा क्षत्रिय समाज का छठा सामूहिक विवाह स6मेलन-२०२२ कार्तिक सुदी ग्यारस, शुक्रवार ४ नवंबर को शिव वैली स्थित ज्योतिबा फूले भवन में आयोजित होगा।  इस संबंध में सोमवार को पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर के तत्वावधान में नोखा रोड, गंगाशहर स्थित श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट की एक तैयारी बैठक की गई। बैठक विवाह समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल बडग़ुजर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया एवं अपने सुझाव दिए।  समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बडग़ुजर ने बताया कि पीपा क्षत्रिय समाज का यह छठा सामूूहिक विवाह स6मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें तुलसीजी एवं शालिग्रामजी सहित कुल १३ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेगें। अध्यक्ष बडग़ुजर ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित संपूर्ण पीपा क्षत्रिय समाज में उत्साह का...

वॉइस ऑफ आरएसवी का आयोजन

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ 31 अक्टूबर 2022    *वॉइस ऑफ आरएसवी का आयोजन बीकानेर  आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत आने वाले जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल, करणी नगर स्थित स्वामी रामनारायण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मरुधर नगर स्थित एन एन आर एस वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल तथा रानी बाजार स्थित बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर विजेता विद्यार्थियों ने वॉइस ऑफ आर एस वी कंपटीशन में भाग लिया। व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी के ऑडिटोरियम में आयोजित वॉइस ऑफ आरएसवी कंपटीशन में इन विद्यालयों के आरजे ने अपनी खनकदार आवाज में प्रतियोगिता में भाग लिया तथा मनमोहक अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में आरजे रोहित ने आरएसवी सीनियर विंग के कोऑर्डिनेटर रविंद्र भटनागर के साथ प्रतियोगियों की प्रस्तुति को देखा तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रथम स्थान पर एनएनआरएसवी की छात्रा आरजे सिद्धि ने द्वितीय स्थान आरएसवी के छा...

निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए नियमित समीक्षा करें विभाग- भगवती प्रसाद

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ *जिला कलक्टर ने की 15 सूत्री व 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा* *निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए नियमित समीक्षा करें विभाग- भगवती प्रसाद*  बीकानेर, 31 अक्टूबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि 15 सूत्री तथा 20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए समयबद्ध रूप से काम करें। जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15 सूत्री और 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इन कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्यों के संबंध में नियमित रूप से समीक्षा बैठक लें और आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें। यह सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिससे कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। इस पर गंभीरता से काम किया जाए। जिला कलक्टर ने 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की भी विकास में भागीदारी सुनिश्चित हों सकें, इसके लिए सभी विभाग समन्वय करते हुए कार्य करें। उन्होंने मदरसों में मिड डे मील प्...

मोटिवेशनल सेमिनार में बताया - सफलता के लिए ऐसे करें तैयारी

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ मोटिवेशनल सेमिनार में बताया - सफलता के लिए ऐसे करें तैयारी  द मास्टर क्लासेस में मोटिवेशनल सेमिनार।  द मास्टर क्लासेस, तिलक नगर, बीकानेर मे मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान इतिहास के प्रख्यात शिक्षक राजवीर सिंह चलकोई ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस सेमिनार में विधि विद्यार्थियों के साथ सभी वर्ग के विद्यार्थियों से विचार साझा करते हुए बताया कि एकेडमी में आपका प्रदर्शन जैसा भी रहा हो प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का वही प्राप्त करते है जो लगन,मेहनत और निरंतरता के साथ तैयारी करते है। अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार किया।

होमगार्ड के जवानों ने निकाली प्रभातफेरी

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ होमगार्ड के जवानों ने निकाली प्रभातफेरी बीकानेर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर होमगार्ड के जवानों ने निकाली प्रभातफेरी  निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।  सोमवार को  देशभर मेंं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे बीकानेर में भी होमगार्ड  के जवानों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई7 इस दौरान होमगार्ड कमांडेंट गजेंद्र सिंह ने होमगार्ड के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई दौरान होमगार्ड के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।