Posts

Showing posts with the label #Fellow

जुनून के पर्याय केडी हर्ष और अजातशत्रु थे दिनेश चंद्र सक्सेना, Fellow journalists ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

Image
- *खबरों में बीकानेर* - -जुनून के पर्याय केडी हर्ष और अजातशत्रु थे दिनेश चंद्र सक्सेना  Fellow journalists ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए बीकानेर। पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार के डी हर्ष कोहिनूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर इनकी स्मृति में आयोजित सभा में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी ने कहा कि सक्सेना जनसंपर्क विधा के सच्चे पैरोकार थे।  वे सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलते। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जोशी ने कहा कि हर्ष ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता का समर्पित कर दिया।  वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि सक्सेना ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच सेतु का काम किया। उनका स्वभाव मित्रवत था। वहीं कोहिनूर अपने नाम के अनुरूप थे। जिन्होंने जीवन के अंतिम क्षणों तक पत्रकारिता को जिन्दा रखा।  मोहन थानवी ने सक्सेना को अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मिलनसारिता अद्भुत थी। हर्ष के जीवन का स्मरण करते हुए थानवी ने कहा कि के डी हर्ष ने अपने जीवन में लेखनी से कभी समझौता नहीं किया। ...