प्रधानाचार्य निलंबित : स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित
शुभ नवरात्रि नवरात्र उत्सव की मंगलकामनाएं / औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 सितम्बर 2025 मंगलवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi प्रधानाचार्य निलंबित : स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित https://bahubhashi.blogspot.com प्रधानाचार्य निलंबित : स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित बीकानेर, 30 सितंबर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने आदेश जारी करते हुए एक प्रधानाचार्य को निलंबित किया है। निलंबन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा। आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़, जयपुर के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा का स्थानांतरण 22 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी साबला डूंगरपुर किया गया था। श्री मीणा ने अपना स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों द्वारा, जो ना ही अभिभावक थे ना ही स्थानीय ग्राम के निवासी थे, के द्वारा 24 और 25 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़ की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई...