Posts

Showing posts from October, 2024

विधायक ने फुटकर विक्रेताओं से खरीदी पूजा की सामग्री, मिट्टी के दीपक कहा-प्रधानमंत्री ने दिया 'वोकल फोर लोकल' का संदेश, मुख्यमंत्री भी जयपुर में पहुंचे इनके बीच

Image
-विधायक ने फुटकर विक्रेताओं से खरीदी पूजा की सामग्री, मिट्टी के दीपक *खबरों में बीकानेर* - -विधायक ने फुटकर विक्रेताओं से खरीदी पूजा की सामग्री, मिट्टी के दीपक विधायक ने फुटकर विक्रेताओं से खरीदी पूजा की सामग्री, मिट्टी के दीपक कहा-प्रधानमंत्री ने दिया 'वोकल फोर लोकल' का संदेश, मुख्यमंत्री भी जयपुर में पहुंचे इनके बीच बीकानेर, 31 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को स्थानीय फुटकर विक्रेताओं और मिट्टी के दीपक बनाने वाले कारीगरों से दीपावली की पूजा का सामान, दीपक, मिठाई और फल खरीदे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वोकल फोर लोकल' का आह्वान करते हुए ऐसे छोटे-छोटे उद्यम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी जयपुर में बुधवार को इन स्थानीय उद्यमियों के बीच पहुंचे और यह सामग्री खरीदी। इसी श्रृंखला में विधायक भी सब्जी बाजार में फुटकर दुकानदारों के बीच पहुंचे और दीपक, पूजन का सामान और फल आदि खरीदे।  उन्होंने दुकानदारों से विक्रय की स्थिति के बारे में जाना और उन्हे...

बीएसएफ : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली

Image
-बीएसएफ : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली *खबरों में बीकानेर* - - बीएसएफ : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली बीकानेर, 31 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को जयपुर रोड स्थित बीएसएफ कैंपस में बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री मेघवाल ने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पश्चिमी राजस्थान के सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश के तहत सहित सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, ...

फर्मों पर कार्यवाही, 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया

Image
-फर्मों पर कार्यवाही, 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया *खबरों में बीकानेर* - - फर्मों पर कार्यवाही, 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया जयपुर 30 अक्टूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि विभाग द्वारा 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक चलाये गए कंज्यूमर केयर अभियान के तहत कुल 803 फर्मो पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। जिनमे डिब्बा बंद वस्तुएं नियम के तहत 85 तथा 451 फर्मो पर सत्यापन प्रमाण पत्र एवं सत्यापित बाट माप नही पाये जाने पर विभाग द्वारा गठित टीमों ने फर्मो के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस जारी कर 12,35,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि कंज्यूमर केयर अभियान 21 से 30 अक्टूबर तक नियमित रूप से चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में सूचित किये जाने तथा उपभोक्ता शिक्षा का प्रसार करना है। किसी भी प्रकार की सेवा एवं वस्तुएं जो राशि द...

बीकानेर : मासिक आय 22,500 से कम है तो इन पात्रों को पेंशन के लिए इन-इन तारीखों यहां-यहां लगेंगे एसेसमेंट शिविर 18 को कोलायत से कैंपों की शुरुआत

Image
-बीकानेर : मासिक आय 22,500 से कम है तो इन पात्रों को पेंशन के लिए इन-इन तारीखों यहां-यहां लगेंगे एसेसमेंट शिविर  18 को कोलायत से कैंपों की शुरुआत  *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर : मासिक आय 22,500 से कम है तो इन पात्रों को पेंशन के लिए इन-इन तारीखों यहां-यहां लगेंगे एसेसमेंट शिविर  18 को कोलायत से कैंपों की शुरुआत  राष्ट्रीय वयोश्री तथा एडिप योजना के तहत एसेसमेंट शिविर 18 से 28 नवंबर तक बीकानेर, 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत 18 से 28 नवंबर तक पंचायत समिति वार एसेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।  जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि एडिप योजनान्तर्गत पात्र विशेष योग्यजनों को आधार, यूडीआईडी कार्ड अथवा पंजीकरण संख्या (न्यूनतम 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता) सहित आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500 रुपए प्रति माह से कम) दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों को आवेदन के लिए आधार कार्ड (आयु 60 वर्ष या अधिक) एवं बीपीएल कार्ड की आवश्यकता होगी।  उन्होंने कहा कि पात्र वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों क...

बीकानेर : मेला लगेगा, फैशन शो होगा, आकर्षक स्टॉल लगेंगी 4 से लगने वाले मेले में 10 नवंबर को होंगे पुरस्कार वितरण

Image
-बीकानेर : मेला लगेगा, फैशन शो होगा, आकर्षक स्टॉल लगेंगी  4 से लगने वाले मेले में 10 नवंबर को होंगे पुरस्कार वितरण  *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर : मेला लगेगा, फैशन शो होगा, आकर्षक स्टॉल लगेंगी  4 से लगने वाले मेले में 10 नवंबर को होंगे पुरस्कार वितरण  विभिन्न जिलों के महिला एसएचजी निभाएंगे भागीदारी बीकानेर, 29 अक्टूबर। संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला 4 से 10 नवंबर तक जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन चार नवंबर, सोमवार को सायं 4 बजे किया जाएगा।   मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सौ से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न उत्पाद लेकर भागीदारी निभाएंगी।  महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया कि विभाग द्वारा मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है । होर्डिंग , बैनर, पंपलेट, आमंत्रण पत्र, जिंगल तथा एफएम आदि के माध्यम से मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा ...

होटल में खेल रहे थे जुआ, पहुंची गई पुलिस, ये लोग हुए गिरफ्तार ताश सहित हजारों बरामद

Image
-होटल में खेल रहे थे जुआ, पहुंची गई पुलिस, ये लोग हुए गिरफ्तार  ताश सहित हजारों बरामद *खबरों में बीकानेर* - - होटल में खेल रहे थे जुआ, पहुंची गई पुलिस, ये लोग हुए गिरफ्तार  ताश सहित हजारों बरामद बीकानेर  एक होटल में जुआ खेल रहे कुल 9 लोगों को कोटगेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उनके कब्‍जे से तिरेसठ हजार रुपए और ताश बरामद की गई । पुलिस के अनुसार, कोहिनूर प्लाजा होटल में इस कार्रवाई में बद्री नारायण माली निवासी शीतला माता मंदिर के पास भीनासर, दीनदयाल कुम्हार निवासी रोड नम्बर 01 रानी बाजार रिको भगवानपुरा बस्ती, धर्माबन गौस्वामी निवासी सिने मैजिक के पीछे विश्नोई हॉस्पीटल वाली गली रोड नम्बर, जितेन्द्र माली निवासी रामदेवजी मंदिर के पास सुजानदेसर पुलिस थाना गंगाशहर, गुमान सिंह राजपूत निवासी रानी बाजार रिको रोड नम्बर 03, प्रवीण माली निवासी मालियों का मोहल्ला भीनासर, पंकज गोस्वामी निवासी माईको कम्पनी के पास गंगाशहर रोड, रवि माली निवासी बाबा रामदेव मंदिर के पीछे सुजानदेसर, किशन भाटी निवासी चांदमल जी बाग के पास गंगाशहर को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह गं...

बीकानेर में नीलामी में खरीदें आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड अशोक नगर, स्वर्ण जयंती विस्तार एवं व्यापार नगर क्षेत्र, करणी नगर, मुरलीधर व्यास नगर और पुरानी जेल योजना 4 से 25 नवम्बर तक होगी नीलामी

Image
-बीकानेर में नीलामी में खरीदें आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड अशोक नगर, स्वर्ण जयंती विस्तार एवं व्यापार नगर क्षेत्र, करणी नगर, मुरलीधर व्यास नगर और पुरानी जेल योजना 4 से 25 नवम्बर तक होगी नीलामी *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर में नीलामी में खरीदें आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड अशोक नगर, स्वर्ण जयंती विस्तार एवं व्यापार नगर क्षेत्र, करणी नगर, मुरलीधर व्यास नगर और पुरानी जेल योजना 4 से 25 नवम्बर तक होगी नीलामी  *पुरानी जेल सहित विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों की होगी नीलामी* बीकानेर में ई-ऑक्शन से संबंधित समूची जानकारी न्यास की वेबसाइट  https://udhonline.rajasthan.gov.in/portal/AuctionListNew  एवं  https://udhonline.rajasthan.gov.in/ Uploads/UDHe-auction.pdf  पर उपलब्ध करवाई गई है। अधिक जानकारी के लिए नगर विकास न्यास के नए भवन के कमरा नं. 4 में कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। https://bahubhashi.blogspot.com/ बीकानेर। नगर विकास न्यास की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में दीपावली के अवसर पर आवासीय एवं व्यावसायिक कम आवासीय भूखंडों की न...

दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक : पीबीएम द्वार पर श्रीकृष्ण मुस्कुराए

Image
-दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक : पीबीएम द्वार पर श्रीकृष्ण मुस्कुराए *खबरों में बीकानेर* - - दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक : पीबीएम द्वार पर श्रीकृष्ण मुस्कुराए बीकानेर। धन धान्य और सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत को लेकर धर्मनगरी में उत्साह है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज धनतेरस को हो गया। दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से की गई सजावट से क ोटगेट सहित प्रमुख स्मारक रोशनी से झिलमिला रहे है।  रंग बिंरगी लाईटों से कलक्टरी भी दमक रही है। बाजारों में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों में सजावट की है तो होटल,मॉल,मिठाई-नमकीन की दुकानों के साथ साथ घरों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं तेलीवाड़ा में सड़क पर कारपेट लगाकर रंग बिरंगे स्वागत द्वार तैयार किये गये है।  पहली बार पीबीएम अस्पताल में जबरदस्त सजावट उधर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में भी जमकर सजावट की गई है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से की गई सजावट में पीबीएम अस्पताल के मुख्य भवन के साथ साथ ट्रोमा सेन्टर,सुपर स्पेशल...

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने भामटसर में एग्रो इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन

Image
-केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने भामटसर में एग्रो इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन *खबरों में बीकानेर* - - केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने भामटसर में एग्रो इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन बीकानेर, 30 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भामटसर में सिंवर एग्रो इंडस्ट्रीज का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि यह प्रतिष्ठान कृषि क्षेत्र में होने वाले नवाचारों और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगा। साथ ही स्थानीय रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने और मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रोत्साहन का आह्वान किया। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने केंद्र और राज्य सरकार की कृषि कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया और इनका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि से जुड़े अत्याधुनिक उद्यम स्थापित होने से भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इससे पहले मेघवाल और गोदारा सहित अन्य अतिथि...

पैदल मार्च निकाल लिया कानून व्यवस्था का जायजा

Image
-पैदल मार्च निकाल लिया कानून व्यवस्था का जायजा *खबरों में बीकानेर* - - पैदल मार्च निकाल लिया कानून व्यवस्था का जायजा जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी और शांति समिति सदस्यों के साथ की बैठक बीकानेर, 30 अक्टूबर।  जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने यहां से कोटगेट, केईएम रोड होते हुए सादुल सिंह सर्किल तक पैदल मार्च किया और कानून व्यवस्था की स्थिति जानी। उन्होंने अगले दो दिनों तक नो व्हीकल जोन की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  दीपावली के अवसर पर बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने कोतवाली थाने में सीएलजी और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पांच दिवसीय दीपोत्सव को पूर्ण उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।  जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति पूरे देश में विख्यात है। यहां की परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी यह उत्सव मनाएं। उन्होंने दीपावली के मद्देनजर जारी आदेशों और यातायात नियमों की पालना करने के साथ पटाखे फोड़ते समय पूरी सावधानी रखने की बात कही।  पुलिस अध...

दीपावली पर रोशनी से जगमग हुए मंदिर, मंदिरों में की गई विशेष सजावट

Image
-दीपावली पर रोशनी से जगमग हुए मंदिर, मंदिरों में की गई विशेष सजावट *खबरों में बीकानेर* -  - *देवस्थान विभाग ने राजकीय मंदिरों में की विशेष सजावट* बीकानेर, 30 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा बीकानेर और चूरू के 110 राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट, श्रृंगार, आरती तथा भोग एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभाग के मंदिरों के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान प्रत्येक मंदिर में रंग बिरंगी लाइटों का डेकोरेशन, पुष्प सजावट, रंगोली और साज-सज्जा का कार्य करवाया गया है। वहीं देव प्रतिमाओं के विशेष श्रृंगार और प्रसाद वितरण के साथ विशेष आरती और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर, शिवबाड़ी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, सूरसागर स्थित करणी माता मंदिर, धुनीनाथ स्थित पंच मंदिर और नागणेची मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा में भागीदारी निभाई।

शहीद स्मारक पर प्रज्वलित किया सद्भाव का 🪔 दिया

Image
-शहीद स्मारक पर प्रज्वलित किया सद्भाव का 🪔 दिया *खबरों में बीकानेर* - - शहीद स्मारक पर प्रज्वलित किया सद्भाव का 🪔 दिया बीकानेर। बुधवार की शाम को मित्र एकता सेवा समिति द्वारा दिपावली पर्व पर पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर एक दिया सद्भाव का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया की राष्ट्र भक्ति और शांति भाईचारे का संदेश देते लोगों ने एक दिया सद्भाव का प्रज्वलित किया ।  कार्यक्रम में मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक पूर्व पार्षद सुनील बांठिया,  समिति के जिला उपाध्यक्ष   अनिल पाहुजा, पूर्व सरपंच खींव सिंह भाटी, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, राजकुमार जीनगर, खेमेन्द्र जीनगर, आरसी सिरोही, गुरूप्रीत सिंह अमिषा सिंह, शाकिर हुसैन चौपदार, एनडी कादरी सहित सभी ने अपने हाथों पर प्रज्वलित दीपक आसीन कर शहीदों को याद किया ।  इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने बताया कि बीकानेर की एकता को मजबूत करने एवं शांति भाईचारे की अलख जगाने वाले ऐसे कार्यक्रम हर साल दीपावली पर भी होने चाहिए। अनिल पाहुजा ने आह्वान किया कि आइए  और एक...

Rail-News : लगभग ट्रेनों का हर डब्बा फुल, 50 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 148 अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी

Image
-Rail-News : लगभग ट्रेनों का हर डब्बा फुल, 50 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 148 अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी   *खबरों में बीकानेर* - - Rail-News : लगभग ट्रेनों का हर डब्बा फुल, 50 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 148 अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी   उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्यौहारों के दौरान विशेष स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 50 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन एवं 148 अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। दीपावली व छठ के त्यौहार पर अत्यधिक यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा 50 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन और विभिन्न ट्रेनों में 148 कोचों की अस्थाई बढोतरी की गई है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के साथ सिविल डिफेंस इत्यादि के जवानों को भी इस कार्य के लिए तैनात किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दीपावली, छठ पूजा इत्यादि त्योहारों पर अत्यधिक यात्री भार को देखते हुए 50 जोडी स्...

Rail-News : दिवाली 2024 यात्रा की भीड़ के लिए रे सु ब ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाया – रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सुरक्षा सुझाव साझा किए

Image
-Rail-News : दिवाली 2024 यात्रा की भीड़ के लिए रे सु ब ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाया  – रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सुरक्षा सुझाव साझा किए *खबरों में बीकानेर* - - Rail-News : दिवाली 2024 यात्रा की भीड़ के लिए रे सु ब ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाया  – रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सुरक्षा सुझाव साझा किए दिवाली और छठ पूजा की भीड़ के साथ दैनिक यात्री यातायात में वृद्धि होने पर, रे सु ब भारत के विशाल रेल नेटवर्क में यात्रियों को सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली, 30 अक्टूबर:  जैसे ही दिवाली नजदीक आ रही है, जो अपने साथ खुशियाँ और यात्रा में वृद्धि लेकर आ रही है, रेलवे सुरक्षा बल (रे सु ब) ने लाखों यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।  त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, रे सु ब ने रेलवे नेटवर्क पर अग्नि सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक समग्र सुरक्षा अभियान शुरू किया है। रेलवे के विभिन्न हितधारकों के सहयोग से, रे सु ब का जागरूकता ...