Posts

Showing posts from January, 2019

राष्ट्रपिता को जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 राष्ट्रपिता को जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि बीकानेर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर जिले भर में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, सहित विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता को नमन किया। सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क में पुष्पांजलि और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी बीकानेर मोनिका बलारा,ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया। इसके बाद रामधुन बजाई गई तथा गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एल डी पंवार तहसीलदार सुमित्रा बिश्नोई सहित कई गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ...

पीबीएम में कलेक्टर : शुक्र है इलाज होता है, सफाई और व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हो जाएंगी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 जिला कलक्टर ने किया पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने और व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश बीकानेर, 30 जनवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे तथा यहां आने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले तथा सभी उपकरण और जांच आदि व्यवस्थित रूप से होती रहे इसके लिए चिकित्सक सकारात्मक सोच के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी संसाधन उपलब्ध है उनका पूरा उपयोग करते हुए मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएं तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले बजट और साधनों में बेहतर उपयोग करते हुए चिकित्सक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। गौतम ने बुधवार को पीबीएम अस्पताल के ओपीडी, स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न विंगों को निरीक्षण करते हुए ये निर्देश दिए।  गौतम ने पीबीएम अस्पताल के ओपीडी भवन में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य की जांच परीक्षण, रक्त जांच, सहित निःशुल्क दवा आदि देने की संपूर्ण व्यवस्थाओं को देखा। जिला कले...

कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर काटे चालान स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर काटे चालान स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशामुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत के साथ-साथ कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर चालान काटने की कार्यवाही की गई। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा के नेतृत्व में विभाग के दल ने लेडी एल्गिन स्कूल, सादुल स्कूल, फोर्ट स्कूल व सीएमएचओ कार्यालय के 100 गज के दायरे में अवैध रूप से तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर चालान काटे। दल में तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के महेंद्र जायसवाल व जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य शामिल रहे। दल द्वारा 6 दुकानों पर 50 रूपए से लेकर 200 रूपए तक के चालान काटे गए तथा शेष को समझाईश की गई। विक्रेताओं को कोटपा एक्ट की धारा, 4, 5 6 व 7 की जानकारी भी दी गई। जयसवाल ने बताया कि माह की अंतिम तारीख पर गुरूवार को पूरे जिले में सघन चालानिंग की जाएगी। 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️...

प्रसुमा अभियान : उत्कृष्ट सेवा के लिए चिकित्सक हुए सम्मानित

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 प्रधानमत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट सेवा के लिए चिकित्सक हुए सम्मानित बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को राजकीय लेडी एल्गिन बालिका विद्यालय के प्रांगण में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेन्द्र मित्तल, उपखंड अधिकारी मोनिका बलारा व सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में सर्वाधिक योगदान देकर गर्भवतियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने वाले संस्थानों व स्वेच्छा से निःशुल्क सेवा देने वाले गायनेकोलोजिस्ट को ट्रोफी प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थान स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीडूंगरगढ़ ने प्रथम, सीएचसी लूणकरणसर ने द्वितीय व पीएचसी बिग्गा ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में निजी क्षेत्र की गायनेकोलोजिस्ट डॉ. मधु आर्य को प्रथम, डॉ. नीता कपूर को द्वितीय व डॉ. दीप्ति वहल को तृतीय पुरस्कार स्वरुप ट्राफी प्रदान की गई। 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 ...

जिद करो, ठान लो और कर दो जिले को तम्बाकू मुक्त - कुमार पाल गौतम

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 जिद करो, ठान लो और कर दो जिले को तम्बाकू मुक्त: कुमार पाल गौतम जिला कलेक्टर ने शुरू किया एनीमिया और नशा मुक्ति के लिए महाअभियान दिलवाई नशा मुक्ति की शपथ और खिलाई आयरन की गोली  राष्ट्रपिता की शहीदी दिवस पर कुष्ठ रोग जागरूकता पर शुरू “स्पर्श” अभियान बीकानेर। अगर कोई ठान ले तो समझो काम हो गया, समय लगता है बस प्रोसेस में, इसलिए अगर बच्चे ठान ले कि उन्हें अपने घर में तम्बाकू का सेवन करने वाले उनके स्नेहीजनो को तम्बाकू छुड़वाना है, तो ये काम भी हो जाएगा। तो जिद करो, ठान लो और कर दो बीकानेर को तम्बाकू मुक्त। ये आह्वान करते हुए जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने छात्राओं को जोश से लबरेज कर दिया। वे बुधवार को राजकीय लेडी एल्गिन बालिका विद्यालय के प्रांगण में नशामुक्त व अनीमिया राजस्थान अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शुभारम्भ समारोह में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहीदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने उन बालिकाओं को सम्मानित करने की भी बात रखी जो अपने घर में किसी को तम...

मावे की मिठाईयों के लिए नमूने

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 मावे की मिठाईयों के लिए नमूने  रानी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही    बीकानेर। आम जन को शुद्ध मिठाइयाँ और खाद्य पदार्थ मिले और उनके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा के नेतृत्व में रानी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मावे की मिठाइयों का नमूनीकरण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली ने आरडी फूड्स, श्री हरी एलएमबी व शिव मिष्ठान से क्रमशः मावा, मावा पेड़ा और मावा बर्फी के सेम्पल लेकर जांच हेतु जयपुर की केन्द्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे। सीएमएचओ ने सभी मिष्ठान विक्रेताओं से हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हुए एफएसएसए एक्ट अनुसार शुद्ध मिठाइयाँ विक्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नमूनीकरण की कार्यवाही आगामी दिनों में जारी रहेगी।   👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ...

‘उपज पर्यन्त फल व सब्जी उत्पाद’ विषय प्रशिक्षण प्रारम्भ

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 ‘उपज पर्यन्त फल व सब्जी उत्पाद’ विषय प्रशिक्षण प्रारम्भ बीकानेर, 30 जनवरी। कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत उपज पर्यन्त फल व सब्जी उत्पाद विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. पी. एल. सरोज ने बताया कि देश में फल-सब्जी उत्पादन का 16 से 18 प्रतिशत उत्पाद परीरक्षण नहीं होने की वजह से खराब हो जाता है। इसे खराब होने से बचाया जा सकता है। जैसे ज्यादा पके हुए बेर से छुआरा व मदिरा बनाई जा सकती है। तरबूजे के खोल से आचार बनाया जा सकता है। इसी प्रकार किन्नू के छिलके से कई उपयोगी खाद्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। सब्जियों को सुखाकर बाजार में बेचना भी एक अच्छी उद्यमिता साबित हो रही है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने फल व सब्जी परीरक्षण द्वारा कृषि में उद्यमिता के अवसरों के बारे में बताया। बागवानी विभागाध्यक्ष व प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. पी. के. यादव ने बताया कि सात दि...

दो दिवसीय उद्यानिकी सेमिनार सम्पन्न

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 दो दिवसीय उद्यानिकी सेमिनार सम्पन्न बीकानेर, 30 जनवरी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि अनुसंधान केन्द्र में दो दिवसीय उद्यानिकी सेमिनार का बुधवार को समापन हुआ। सहायक निदेशक, उद्यान कार्यालय द्वारा आयोजित सेमिनार में जिले के सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। निदेशक अनुसंधान डाॅ. एस. एल. गोदारा ने उद्यानिकी के महत्व के बारे में बताया। सेमिनार संयोजक डाॅ. रेणू वर्मा, उपनिदेशक उद्यान डाॅ. राधेश्याम नारवाल, सहायक निदेशक डाॅ जयदीप दोगने ने विभिन्न विषयों पर बात रखी। केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत ने जैविक खेती, डाॅ. नरेन्द्र सिंह ने बागानी फसलों में बीमारी की रोकथाम, डाॅ. शीशराम ने उद्यान में उर्वरक प्रबंधन, डाॅ. ए. के. सिंह और डाॅ. चित्रा हेनरी ने उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। इस दौरान कृषकों को कृषि अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण करवाया गाय। सेमिनार में आयोजित प्रश्नोत्तरी में पलाना के ईमरता राम प्रथम, पेमासर के मुश्ताक अहदम द्वितीय तथा झंझेउ के शिव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान जया श्रीमाली, सोमेश कुमार, र...

एसकेआरएयूः सम्बद्ध-संगठक महाविद्यालयों की सेमिनार सम्पन्न

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 एसकेआरएयूः सम्बद्ध-संगठक महाविद्यालयों की सेमिनार सम्पन्न बीकानेर, 30 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सम्बद्ध एवं संगठक काॅलेजों का तीन दिवसीय सेमिनार बुधवार को सम्पन्न हुआ।  कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा थे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी तीन दिनो में प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपनी संस्थाओं में करें। परीक्षा से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को गोपनीय तथा पारदर्षी रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी के लिए संस्था सर्वोपरि है। इसकी साख बरकरार रहे, इसके लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखें। प्रत्येक कार्मिक को नियमों की जानकारी हो तथा इसके अनुसार कार्यवाही की जाए।  महाविद्यालय के अधिष्ठाता तथा सेमिनार प्रभारी डाॅ. आई. पी. सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान काॅलेजों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उन...

एसकेआरएयू के स्मार्ट इनिशिएटिव विलेज गुसांईसर में ‘मेरा गौरव मेरा प्रतिष्ठालय’ अभियान प्रारम्भ

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 एसकेआरएयू के स्मार्ट इनिशिएटिव विलेज गुसांईसर में ‘मेरा गौरव मेरा प्रतिष्ठालय’ अभियान प्रारम्भ जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने स्लोगन लिख की शुरूआत बीकानेर, 30 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्मार्ट इनिशिएटिव विलेज गुसांईसर में ‘मेरा गौरव मेरा प्रतिष्ठालय’ अभियान बुधवार को शुरू हुआ। जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रमुख सुशीला सींवर, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा देवठिया और सरपंच सरोज जाखड़ ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कृषि और गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं के साथ स्कूली विद्यार्थियांे ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को खुले में शौच न त्यागने के लिए जागरुक किया। साथ ही प्रत्येक शौचालय के आगे ‘मेरा गौरव मेरा प्रतिष्ठालय’ लिखा और इस पर फूल-पत्तियां उकेरीं। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने कहा कि खुले में शौच त्यागना किसी अभिशाप से कम नहीं है। इस प्रवृति का तत्काल त्याग करना चाहिए। यह हमारी प्रतिष्ठा से जु...

कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं: पं. चन्द्रशेखर

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं: पं. चन्द्रशेखर संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन बीकानेर। बागड़ी मौहल्ला स्थित दधिमती भवन में संगीतमयी भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन की कथा प्रवक्ता पंडित चन्द्रशेखर वैष्णव ने भगवान शिव एवं पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि किसी-किसी भाग्यशाली पिता के जीवन में ही कन्या रत्न की प्राप्ति होती है। कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। कथा आयोजक श्रीमती शकुंतला देवी दाधीच ने बताया कि कथा के सायंकालीन सत्र के पश्चात पंडित विनीत शर्मा के मुखारविंद से प्रवचन सुधा का नित्य प्रति रसास्वादन करवाया जाता है। कथा के पश्चात आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कथा का समय मध्यान्ह 12ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक रहता है। 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

समाज सेवी सुरेन्द्र हटीला ने सामुहिक विवाह समारोह में की शादी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 समाज सेवी सुरेन्द्र हटीला ने सामुहिक विवाह समारोह में की शादी बीकानेर, 30 जनवरी 2019। समाजसेवी सुरेन्द्र हटीला ने 28 जनवरी 2019 को सम्पन्न हुए मेघवाल समाज के सामुहिक विवाह समारोह में विवाह सूत्र में बंधकर समाज हित में मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने। सुरेन्द्र हटीला ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने मामा केन्द्रीय राज्य राज्य मंत्री अर्जूनराम मेघवाल से मिली उनका मानना है कि सक्षम व्यक्तियों को ऐसे अवसर पर आगे बढकर समाज सुधार की दिशा पहल करनी चाहिए। 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

पुष्करणा सावा : पौराणिक विष्णु गणवेश में विवाह करेंगे बीन्द, गृहलक्ष्मी संग निशुल्क जाएंगे श्री नाथद्वारा

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 पुष्करणा सावा :  पौराणिक  विष्णु गणवेश में विवाह करेंगे बीन्द, गृहलक्ष्मी संग निशुल्क जाएंगे श्री नाथद्वारा  👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇 पुष्करणा सावा :  पौराणिक  विष्णु गणवेश में विवाह करेंगे बीन्द, गृहलक्ष्मी संग निशुल्क जाएंगे श्री नाथद्वारा  बीकानेर ।  बीकानेर में 21 फरवरी को होने वाला पुष्करणा सावा में रमक झमक संस्था द्वारा प्रथम दो दूल्हों को श्रीनाथजी के दर्शनार्थ श्री नाथद्वारा भेजा जाएगा।  रमक झमक संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा'भैरु' ने प्रेसवार्ता में बताया कि 21 फरवरी को बारह गुवाड़ चौक में  विष्णु रूपी दूल्हों का सम्मान के साथ साथ बारातियो व आगन्तुको का स्वागत भी होगा । ओझा ने बताया कि  पौराणिक  विष्णु गणवेश में विवाह करने जाने वाले व निर्धारित समय में व सबसे पहले बारह गुवाड़ चौक में रमक झमक मंच...

मेजर जेम्स थॉमस की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर किया याद

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 मेजर जेम्स थॉमस की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर किया याद 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇 मेजर जेम्स थॉमस की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर किया याद                     बीकानेर  28 जनवरी 2019 शहीद मेजर जेम्स थॉमस की 13वी पुण्यतिथी पर सोमवार को वार मेमोरियल प्रांगण में शहीद परिवार पुर्व सैनिको एन सी सी केडेट  सेना के जवानों व अन्य ने उन्हे श्रद्धांजली दी  1 सिख लाइट  इन्फेट्री बटालियन के जवानो ने शहीद को सेरेमोनियल गार्ड दिया ।  पूरे गौरव व सम्मान के साथ श्रद्धांजली में मेजर जेम्स की माता मेरीकुटटी एवं परिवार के द्वारा शहीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पितकर श्रद्धाजली दी । मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता, ने कहा कि आज की युवा पीढी को अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिए। और देश का नाम रोश...

कांग्रेस की वादा खिलाफ़ी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन।

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇 कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन। - मौजूदा कांग्रेस शासित राज्य सरकार द्वारा किसानों की समग्र कर्जमाफी,10 प्रतिशत स्वर्ण आरक्षण एवं बेरोज़गारी भत्तों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में आज भाजपा पदाधिकारियो ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने गये पर मौके पर ज्ञापन लेने के कोई भी अधिकारी जिला कलेक्टर, एडीएम, एडीएम सिटी कार्यालय में उपस्थित नही थे ना ही दूरभाष पर कोई संतोषजनक जवाब उनके द्वारा दिया गया उसके पश्चात जिला परिषद की सीओ को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कोंग्रेस पार्...

बीकानेर को मिलेंगे तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग गडकरी ने किया छब्बीस सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇 बीकानेर को मिलेंगे तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग गडकरी ने किया छब्बीस सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇 ...... ...... ..... ... ..... . ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇 बीकानेर को मिलेंगे तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग गडकरी ने किया छब्बीस सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बीकानेर, 28 जनवरी। बीकानेर को तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे।  इन में प्रथम बीकानेर से सत्तासर तक दूसरा एनएच कोलायत बज्जू से बांसुरी तक तथा तीसरा राष्ट्रीय राजमार्ग सांखला फांटा से बज्जू होकर निकलेगा। यह घोषणा सोमवार को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग परिवहन व जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने की।  इस अवसर पर गडकरी ने 26 सौ करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 534 किलोमीटर लम्बी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा ...