Posts

Showing posts from November, 2021

डूँगर कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए क्लस्टर कैम्प आयोजित

Image
खबरों में बीकानेर * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 डूँगर कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए क्लस्टर कैम्प आयोजित बीकानेर, 30 नवंबर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में ’क्लस्टर कैम्प’ का आयोजन किया गया। ईएलसी. नोडल अधिकारी डाॅ. नन्दिता सिंघवी, संयोजिका डाॅ. साधना भण्डारी व ब्राण्ड एम्बेसडर महेन्द्र सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड करवाकर मतदाता सूची में फार्म 6 प्रारूप भरकर नाम पंजीकृत करने के लिये प्रेरित किया। कैम्प में 157 विद्यार्थियों के नाम रजिस्टर्ड किये गये। वोटर हेल्पलाईन एप अभियान को सफल बनाने के लिये विद्यार्थी रवि कुमार, मोहनलाल, मूलाराम, विजय शर्मा व कोमल देपावत ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक का लेखन डाॅ. मैना निर्वाण ने तथा निर्देशन डाॅ. साधना भण्डारी एवं सरिता स्वामी ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक मण्डल सदस्य डाॅ. सतीश गुप्ता, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. सुनीता गोयल, डाॅ. बबीता जैन, डाॅ. स्मिता शर्म...

जिले की 76 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे सीईएलसी आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र सात दिसम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन

Image
खबरों में बीकानेर * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 जिले की 76 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे सीईएलसी आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र सात दिसम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन बीकानेर, 30 नवंबर। जिले की 76 ग्राम पंचायतों तथा बीकानेर शहरी क्षेत्र में सीईएलसी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र (शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए नामांकन आॅपरेटर के रूप में 7 दिसम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इन केन्द्रों पर सीईएलसी आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने के लिए रजिस्ट्रार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधीन नामांकन एजेंसी (राजकाॅम इंफोसिस्टम लिमिटेड) द्वारा आॅपरेटर को यूआईडीएआई नईदिल्ली से आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) विनिमय 2016 के अनुसार कार्य करने के लिए आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। राठौड़ ने बताया कि नामांकन आॅपरेटर के रूप में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र म...

ऊर्जा मंत्री ने किया पलाना में आयोजित शिविर का अवलोकन सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लोगों को पहुंचाएं लाभ-भाटी

Image
खबरों में बीकानेर * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 ऊर्जा मंत्री ने किया पलाना में आयोजित शिविर का अवलोकन सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लोगों को पहुंचाएं लाभ-भाटी बीकानेर, 30 नवंबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को पलाना में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों की स्टाॅल्स का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिकतर ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हो चुका है। इनमें ग्रामीणों के वर्षों से अटके हुए कार्य हुए हैं। आगे भी यह गति बरकरार रहे तथा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को इन शिविरों का लाभ हो। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार पूर्व में वर्ष 2012-13 में भी ऐसे शिविर आयोजित हुए। एक बार फिर अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को चाहिए कि वे भी इनका भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा ...

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुस्तैद रहें सभी व्यवस्थाएं जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

Image
खबरों में बीकानेर * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुस्तैद रहें सभी व्यवस्थाएं जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित बीकानेर, 30 नवंबर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोविड संक्रमण दर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रट सभागार में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर जांच का दायरा बढ़ाने के साथ रेंडम सैंपल भी लिए जाएं। दो दिन में देनी होगी कंसंट्रेटर संबंधी रिपोर्ट जिला कलक्टर ने कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू स्थिति में रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी कंसंट्रेटर्स की टेस्टिंग अगले दो दिनों में करवाते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। किसी भी स्तर पर कोई कमी है, तो उसे तत्काल फंक्शनल करवाना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने कह...

नोखा में डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत - बिश्नोई

Image
खबरों में बीकानेर नोखा में डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत - बिश्नोई  * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 नोखा में डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत - बिश्नोई  नोखा ।  नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने उप निदेशक कृषि विस्तार बीकानेर से दूरभाष पर बात कर बीकानेर में लगे डीएपी रैंक को वितरण को लेकर बताया की नोखा विधानसभा क्षेत्र के डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत है उप निदेशक को बताया की क्षेत्र के गांव के प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में 2 गाड़ी डीएपी और इस तरह यूरिया भी प्रत्येक समिति पर 6 गाड़ी यूरिया और पांचू व जसरासर बड़े कस्बे है तो यह 4 गाड़ी डीएपी 12 गाड़ी यूरिया के हिसाब वितरण कर दूर दराज गांव खेत में बैठे किसान को यूरिया लेने मंडी नही आना पड़े और किसान का समय और अतिरिक्त परिवहन का खर्चा बचे और किसान को गांव में ही यूरिया डीएपी मिल सके । C P MEDIA खबरों में बीकानेर पढ़ते रहें, पढ़ाते रहें  

यात्रियों की सुविधा हेतु 14 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे

Image
खबरों में बीकानेर यात्रियों की सुविधा हेतु 14 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 यात्रियों की सुविधा हेतु 14 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे  रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर मंडल की व बीकानेर मंडल से गुजरने वाली 14 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।  1. गाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.12.21 से 31.12.21 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 02.12.21 से 01.01.22 तक 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।  2. गाडी संख्या 14724/14723, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 01.12.21 से 31.12.21 तक तथा कानपुर से दिनांक 02.12.21 से 01.01.22 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 3. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.12.21 से 31.12.2...

जेसीईओ सौरभ स्वामी ने जिला अस्पताल में डेंगू मरीज को दिलाया चिरंजीवी योजना का लाभ

Image
खबरों में बीकानेर जेसीईओ सौरभ स्वामी ने जिला अस्पताल में डेंगू मरीज को दिलाया चिरंजीवी योजना का लाभ * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 जेसीईओ सौरभ स्वामी ने जिला अस्पताल में डेंगू मरीज को दिलाया चिरंजीवी योजना का लाभ *तोलियासर में चिरंजीवी शिविर का किया अवलोकन* बीकानेर, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस सौरभ स्वामी ने जिला अस्पताल बीकानेर व तोलियासर में चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। सुबह सवेरे दलबल सहित जिला अस्पताल पहुंचे जेसीईओ स्वामी ने वहां भर्ती मरीजों से मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। यहां वार्ड में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती एक बच्चे का उपचार बिना योजना के किया जा रहा था। दल में शामिल आईईसी सलाहकार नवल किशोर व्यास, कार्यक्रम अधिकारी बुद्धिवर्धन आजाद व डॉ आयुष वर्मा द्वारा पड़ताल करने पर लाभार्थी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत पाया गया। इस पर स्वामी ने मरीज को तुरंत डिस्चार्ज कर पुनः चिरंजीवी योजना में भर्ती करने के निर्...

राजस्थान : सरकार 15 हजार महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाएगी

Image
खबरों में बीकानेर राजस्थान : सरकार 15 हजार महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाएगी मुख्यमंत्री ने दी योजना को मंजूरी - पारिवारिक परिस्थितियों के चलते जॉब छोड़ने वाली महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ‘बैक टू वर्क’ योजना * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 राजस्थान : सरकार 15 हजार महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाएगी मुख्यमंत्री ने दी योजना को मंजूरी - पारिवारिक परिस्थितियों के चलते जॉब छोड़ने वाली महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ‘बैक टू वर्क’ योजना जयपुर, 30 नवम्बर। शादी के बाद घर-परिवार संभालने एवं अन्य कारणों से कामकाजी महिलाओं को कई बार जॉब छोड़ना पड़ता है। नौकरी छोड़ने वाली इन कामकाजी महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाने या वर्क फ्रॉम होम का अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ‘बैक टू वर्क’ योजना लेकर आई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना में आगामी 3 वर्षों में 15 हजार महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाने का लक...

आभार.. बीकानेर ने रखा संतों का मान : श्रीसरजूदासजी महाराज सवा लाख आहुतियों के साथ श्री नर्मदा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री नर्मदा पुराण आयोजन की हुई पूर्णाहुति 108 कन्याओं का हुआ पूजन, विशाल भंडारे के साथ संतों को दी विदाई

Image
खबरों में बीकानेर आभार.. बीकानेर ने रखा संतों का मान : श्रीसरजूदासजी महाराज सवा लाख आहुतियों के साथ श्री नर्मदा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री नर्मदा पुराण आयोजन की हुई पूर्णाहुति 108 कन्याओं का हुआ पूजन, विशाल भंडारे के साथ संतों को दी विदाई * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 आभार.. बीकानेर ने रखा संतों का मान : श्रीसरजूदासजी महाराज सवा लाख आहुतियों के साथ श्री नर्मदा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री नर्मदा पुराण आयोजन की हुई पूर्णाहुति 108 कन्याओं का हुआ पूजन, विशाल भंडारे के साथ संतों को दी विदाई बीकानेर। मंगलवार को गंगाशहर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में आयोजित पांच दिवसीय श्री नर्मदा महायज्ञ एवं संगीतमय श्री नर्मदा पुराण आयोजन की पूर्णाहुति की गई। महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज की अगुवाई में इस वृहद कार्यक्रम की पूर्णाहुति के दौरान भगवान सत्यनारायणजी की कथा, 108 कन्याओं का पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा वाचक पं. नितेश बिल्लौरे ने नर्मदा की कथा, महात्म्य व सभी तीर्थों का संक्षिप्त वर्णन किया। पूर्णाह...

बीकानेर में बिजनेसमैन और रेलवे आफिसर्स ने मिल-बैठ किया माल यातयात को बढावा देने पर विमर्श

Image
खबरों में बीकानेर * औरों से हटकर सबसे मिलकर *  ✍🏻 बीकानेर में बिजनेसमैन और रेलवे आफिसर्स ने मिल-बैठ किया माल यातयात को बढावा देने पर विमर्श  उत्तर पश्चिम  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में आज दिनांक 30.11.2021 को बिजनेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) मीटिंग का आयोजन किया गया आज दिनांक 30.11.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर श्री अनिल रैना ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बीकानेर द्वारा बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) मीटिंग का आयोजन किया गया ।इसमें फूड ग्रेन जीवन राम पवन कुमार फर्म से श्री रमेश गर्ग, फूड ग्रेन डीपी ट्रेडर्स फर्म से श्री सुरेश कुमार व एफसीआई से राजेंद्र फागना, अरावली मिनरल्स फेग मील(जिप्सम) से श्री बी.एल.नायडू सहित कुल चार व्या्पारियों ने भाग लिया । माल यातयात को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मीटिंग में उपस्थित व्यापारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सुझाव पेश किए । इस अवसर पर मीटिंग में उन समस्‍याओं पर विचार विमर्श किया गया । ...