Posts

Showing posts from August, 2023

रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णाहुति

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णाहुति  पंडित मन मोहन जी किराडू द्वारा स्थापितशिव शक्ति साधना पीठ में पूरे सावन माह में चले रुद्राभिषेक के आज पूर्णाहुति विशेष आयोजन किया गया सर्वप्रथम गुरु पूजन हुआ शालिग्राम भगवान का 1008 नाम से तुलसी वह गुलाब के पुष्पों से अभिषेक किया गया तत्पश्चात महादेव का 21 किलो पंचामृत केसर सहित तैयार करके अभिषेक किया गया अधिक मास होने की वजह से पंडित प्रहलादव्यास के नेतृत्व में हवन का आयोजन किया गया पंडित संदीप किराडू बसंत के नेतृत्व में पूरे सावन में ब्रह्माकालेश्वर का प्रतिदिन विशेष तरल पदार्थ से अभिषेक किया जाता रहा इस पूरे माह में शंकर चुरा प्रहलाद वशिव शक्ति साधना पीठ से जुड़े भक्तों द्वारा किया जाता रहा है  

निरन्तर दो माह बाबा नर्बदेश्वर का हुआ रुद्राभिषेक, हवन व कन्या पूजन के साथ किया अनुष्ठान

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* निरन्तर दो माह बाबा नर्बदेश्वर का हुआ रुद्राभिषेक, हवन व कन्या पूजन के साथ किया अनुष्ठान बीकानेर। देवों के देव महादेव हमेशा भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। महादेव की भक्ति हमेशा सद्बुद्धि और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। उक्त प्रवचन रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर  सरजूदासजी महाराज ने दो सावन माह से लगातार आश्रम में नर्बदेश्वर बाबा के चल रहे विशेष पूजन व रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति हवन के दौरान कहे।   सरजूदासजी महाराज ने कहा कि पूरे दो माह कभी पुष्पों, औषधि, दूध, घृत आदि अनेक पदार्थों से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता था। गुरुवार को पूजनीय गुरु श्री रामदासजी महाराज के सान्निध्य में हवन, रुद्राभिषेक व कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तम भाटी व राजेश छींपा सपत्नीक अनुष्ठान में शामिल हुए।  

कूलरों में फैक्ट्रियों को लेकर अलर्ट : हर घर अपनाए एंटी लार्वल गतिविधियाँ

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कूलरों में फैक्ट्रियों को लेकर अलर्ट : हर घर अपनाए एंटी लार्वल गतिविधियाँ शहरी क्षेत्र के घर-घर में कूलरों में चल रही मच्छरों की फैक्ट्रियां एक्टिव स्लाइड संग्रहण द्वारा मलेरिया रोगियों को ढूंढ निकालें : डॉ अबरार*   बीकानेर, 31 अगस्त। डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु अलर्ट मोड में चल रहे स्वास्थ्य विभाग को अब मिशन मोड पर लाने के लिए शहरी डिस्पेंसरी के चिकित्सकों व पब्लिक हेल्थ मैनेजर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मलेरिया के बढ़ रहे मामलों, वर्तमान परिदृश्य तथा आवश्यक प्रयासों पर गहन चर्चा हुई।  सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने कहा कि शहरी क्षेत्र के घर-घर में कूलर और पक्षियों के परिंडो में मच्छरों की फैक्ट्रियां संचालित है। इनकी सफाई के लिए आमजन की सामूहिक भागीदारी व जिम्मेदारी को जगाने के पुख्ता प्रयास करने होंगे। सभी शहरी अस्पतालों को नर्सिंग विद्यार्थियों के दल आवंटित किए हुए हैं।  आवश्यकता है कि यह दल प्रतिदिन घर-घर जाकर एंटी लारवा गतिविधियां स्वयं भी करें और परिवार जन...

अर्बन होमगार्ड : वीरेंद्र सिंह ने अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* अर्बन होमगार्ड :  वीरेंद्र सिंह ने अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया अर्बन होमगार्ड के कमांडेड पद से गजेंद्र सिंह के रिटायरमेंट होने के बाद आज बाड़मेर के उप समादेष्टा पद पर कार्यरत वीरेंद्र सिंह ने बीकानेर के अर्बन होमगार्ड पद पर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।  इस दौरान उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह होमगार्ड के जवानों की समस्या को सुनकर और दूर करें और विभाग में ज्यादा से ज्यादा जवानों की ड्यूटी कैसे लगे इसके लिए प्रयास करेंगे।  बता दे कि वीरेन्द्र सिंह 60वें ऑल इंडिया वाटर मैनशिप कोर्स बैंगलोर में वर्ष 2009 में गोल्ड मेडल,आपरेशन पराक्रम मेडल,2020 में राष्ट्रपति द्वारा गृहरक्षा पदक,2022 में महानिदेशक महा समादेष्टा राजस्थान के द्वारा डिजी डिस्क से सम्मानित भी हो चुके हैं।  

रैगिंग गतिविधियों को लेकर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक आयोजित

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* रैगिंग गतिविधियों को लेकर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक आयोजित *रैगिंग में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के चरित्र प्रमाण पत्र में होगा उल्लेख* दिनांक 31 अगस्त, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने बताया की शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान रैगिंग गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कॉलेज प्रशासन इस बार अधिक सख्ती से पेश आएगा, इस बार किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंद्ध में गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक का आयोजित हुआ। इस बैठक में कॉलेज से जुड़े कमेटी सदस्य के अतिरिक्त राजस्थान पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीओ सिटी हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे । मीटिंग के प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने मेडिकल स्टूडेंट्स की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 55 22 जारी किए है। इस टोल फ्री नंबर पर रैगिंग का शिकार होने वाले स्टूडेंट्स सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत कर सकते है, जिस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। सीओ सिट...

हिमालय के सिद्ध संत तीन दिवसीय प्रवास पर बीकानेर में, आत्म ज्ञान सत्संग करेंगे

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* हिमालय के सिद्ध संत तीन दिवसीय प्रवास पर बीकानेर में, आत्म ज्ञान सत्संग करेंगे बीकानेर । समस्त हरिशरणम परिवार के तत्वावधान में हिमालय के सिद्ध संत श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज का 1 सितंबर को बीकानेर नेर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। संतश्री 3 सितंबर 2023 तक बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां शिव मंदिर, मूर्ति सर्किल- जय नारायण व्यास कॉलोनी में आत्म ज्ञान सत्संग करेंगे।  आयोजक सुरेश सुखेजा ने बताया कि नियमित कथा समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। आत्म ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 3 सितंबर को होगी, इस दिन कथा समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा।  

रक्षा बंधन का त्यौहार गोवंश, गोचर, ओरण व वृक्ष के रक्षा सूत्र बांधकर मनाया

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* रक्षा बंधन का त्यौहार गोवंश, गोचर, ओरण व वृक्ष के रक्षा सूत्र बांधकर मनाया     राष्ट्रीय गाय आंदोलन, मां भारती सेवा प्रन्यास, सनातन परिवार के सयुंक्त तत्वदान में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय गौवंश, गोचर, ओरण, वृक्ष के रक्षा सूत्र बांधकर मनाया।       संगठन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना में बताया कि सनातन परिवार के प्रधान शंभू गिरी जी महाराज, स्वामी विमल सानंद गिरी जी महाराज, गोविंद स्वरूप जी महाराज आदि संतों व पूर्व मंत्री माननीय देवी सिंह जी भाटी के पावन सानिध्य रक्षाबंधन का पर्व गोचर, ओरन, वृक्ष वह भारतीय गोवंश के रक्षा सूत्र वह गोवंश के रक्षा """रेडियम बेल्ट""" बांधकर मनाया गया ।      संगठन के प्रेम सिंह घुमांदा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन ने गोवंश रक्षा, ओरण, गोचर, वृक्ष रक्षा व पर्यावरण सुरक्षा हेतु संकल्प पत्र भरवाये। और यह संकल्प पत्र भरवाने का अभियान निरंतर चलता रहेगा।       कार्यक्रम का उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एडवोकेट जलज सिंह ने बताया कि गोचर,ओरण...

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 8 को

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 8 को* बीकानेर, 31 अगस्त। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर को जिला रसद कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी भागू राम महला ने बताया कि तहसील नोखा (ग्रामीण क्षेत्र) के प्रातः 11 बजे, कोलायत (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 2.30 बजे, बज्जू (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 3 बजे, पूगल (ग्रामीण क्षेत्र) के दोपहर 3.30 बजे एवं नगरपालिका क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के लिए सायं 4 बजे साक्षात्कार आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान को साक्षात्कार हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।  

राजस्थानी भाषा के कीर्ति-स्तंभ थे मुरलीधर व्यास : शिवराज छंगाणी जागती जोत के ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी’ विशेषांक का लोकार्पण

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* राजस्थानी भाषा के कीर्ति-स्तंभ थे मुरलीधर व्यास : शिवराज छंगाणी जागती जोत के ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी’ विशेषांक का लोकार्पण बीकानेर, 31 अगस्त। मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ राजस्थानी भाषा-साहित्य के कीर्ति-स्तंभ थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और भेदभाव पर करारा कटाक्ष किया। यह बात राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने गुरुवार को अकादमी परिसर में अकादमी की मुखपत्रिका ‘जागती जोत’ के ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी’ विशेषांक का लोकार्पण करते हुए कही।          छंगाणी ने बताया कि मुरलीधर व्यास ने आजादी से पूर्व, राजस्थानी में कहानियां और संस्मरण लिखे। उनकी पुस्तक ‘वरसगांठ’ आधुनिक राजस्थानी कथा साहित्य की प्रथम कृति मानी जाती है। उन्होंने कहा कि जागती जोत का यह विशेषांक मुरलीधर व्यास एवं आधुनिक राजस्थानी साहित्य पर शोध करने वाले शोधार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।  अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि मुरलीधर जी ने मायड़भाषा राज...

सभी विभागों में चिंतन : मिल रहे सुझाव, राजस्थान मिशन 2030 पर हुई और होंगी बैठकें

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* सभी विभागों में चिंतन : मिल रहे सुझाव, राजस्थान मिशन 2030 पर हुई और होंगी बैठकें *आपदा प्रबंधन को और बेहतर करने के दिए सुझाव* बीकानेर, 31 अगस्त। राजस्थान मिशन 2030 के तहत आपदा प्रबंधन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग, एसडीआरएफ, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, उरमूल डेयरी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रतिनिधियों के आंवला आपदा मित्र योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अतिरिक्त कलक्टर (शहर) ने आपदा प्रबंधन विभाग की आवश्यकता, उपलब्धियों एवं योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के हितधारकों द्वारा विजन दस्तावेज-2030 तैयार करने के लिए आपदा प्रबंधन को और बेहतर करने के सुझाव लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी सुझावों और प्रस्तावों का संकलन करते हुए विभाग को भिजवाया जाएगा। *राजस्थान मिशन 2030* *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभा...

गौशालाओं की समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश दिए गए जिले की गौशालाओं व पशु चिकित्सकों की बैठक

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* गौशालाओं की समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश दिए गए  जिले की गौशालाओं व पशु चिकित्सकों की बैठक बीकानेर ।   आज पशुपालन विभाग बीकानेर के सभा भवन में राजस्थान गोपालन निदेशालय के निर्देशक सुभाष महरिया ने बीकानेर जिले की गौशालाओं व  पशु चिकित्सकों की बैठक ली।  संगठन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि मेहरिया ने गौशालयों के अनुदान ग्राम पंचायत स्तरीय पशु शाला नंदी शाला पंचायत समिति नंदी शाला गौशाला विकास योजना अन्य योजनाएं जो गौशालाओं को राज्य सरकार के द्वारा मिल रही है उनकी समीक्षा की। गौशालाओं की समस्याओं उनके समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। राज्य सरकार की योजनाओं को सफल क्रियान्वयन किस प्रकार हो इस पर विचार विमर्श किया।      इस अवसर पर संयुक्त निदेशक व अतिरिक्त संभाग्य निदेशक डॉ वीरेंद्र नेत्रा, डॉक्टर राजेंद्र स्वामी, उपनिदेशक डॉक्टर शिवप्रसाद जोशी सूचना अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत आदि ने भी अपने विचार रखें      आज की बैठक में बीकानेर श्री कोलायत जी,श्री डूंगरगढ़, नोखा ख...

भारतीय प्रशासनिक सेवा की पुष्पा सत्यानी का सिन्धी समाज ने किया स्वागत सत्कार

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* भारतीय प्रशासनिक सेवा की पुष्पा सत्यानी का सिन्धी समाज ने किया स्वागत सत्कार दिनांक 31.08.2023 गुरूवार बीकानेर भारतीय प्रशासनिक सेवा में कृषि विपणन विभाग में निदेशक के पद कार्यरत पुष्पा सत्यानी का आज दिनांक 31.08.2023 गुरूवार को बीकानेर के सिन्धी समाज द्वारा भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर पुष्पा सत्याणी ने सिन्धी समाज के समस्त सदस्यों से आहवान किया कि वे अपनी आने वाली पीढी को व्यापार के साथ-साथ षिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढने को प्रेरित करें। क्यों कि भविष्य का युग शिक्षा का युग है। सिन्धी समाज के प्रत्येक बालक-बालिका को कम से कम स्नातक स्तर की षिक्षा अवश्य ग्रहण कर राजकीय सेवा में आने का प्रयत्न करना चाहिए।  संत कंवर राम ट्रस्ट रथखाना, साधु वासवानी, झूलेलाल मंदिर पवन पुरी, सिन्धी सेन्ट्रल के पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर स्वागत किया।  भारतीय सिन्धु सभा के श्याम आहूजा, टीकम पारवानी, विजय ऐलानी, किशन सदारंगानी, मानसिंह मामनानी, हासानंद मंगवानी एवं भारतीय सिन्धु सभा की महिला ईकाई की भारती गुवालानी, सुनीता...

खाद के लिए रिवॉल्विंग फण्ड में यूरिया को भी जोड़ा जाए

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* खाद के लिए रिवॉल्विंग फण्ड में यूरिया को भी जोड़ा जाए *विकसित राजस्थान मिशन 2030* *सहकारिता विभाग की बैठक आयोजित* बीकानेर, 31 अगस्त। विकसित राजस्थान विजन डॉक्यूमेंट -2030 का प्रारूप तैयार करने के लिए सहकारिता विभाग के हितधारकों से सुझाव लिए जाने के संबंध में खण्डीय एवं जिला स्तर पर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई।   बैठक में सहकारिता से जुड़े 50 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में हितधारकों की ओर से ब्लॉक स्तर पर सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय, पीडीएस का कार्य सहकारी समितियों को देने, खाद के लिए रिवॉल्विंग फण्ड में यूरिया को भी जोड़ने तथा यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए।  इसके अतिरिक्त आरजीएचएस में शहरी क्षेत्रों में भण्डार मेडिकल को प्राथमिकता देने, मनरेगा के स्थाई कार्यों में ग्राम पंचायत के साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियों को जोड़ने, सभी समितियों में कस्टम हायरिंग सेंटर खालने, ऋण वितरण की राशि बढ़ाने तथा ऋण के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ब्याज के साथ ऋण राशि हेतु भी बजट का प्रावधान करने इत्यादि स...

बीकानेर में टूरिज्म को बढ़ावा देने आटो यूनियन ने भी दिए सुझाव

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बीकानेर में टूरिज्म को बढ़ावा देने आटो यूनियन ने भी दिए सुझाव  राजस्थान मिशन 2030 पर्यटन विभाग का संवाद कार्यक्रम आयोजित बीकानेर, 30 अगस्त। प्रदेश के चहुंमुखी विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के विजन दस्तावेज 2030 तैयार किया जा रहा है।अभियान के संबंध में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित होटल संचालकों, प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, टूरिस्ट गाइड प्रतिनिधियों, युवाओं, ऑटो टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों एवं धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों से परामर्श एवं सुझाव के लिए पर्यटक स्वागत केन्द्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विचार विमर्श किया गया और प्रतिभागियों द्वारा सुझाव प्राप्त किए गए। उपनिदेशक (पर्यटन) अनिल राठौड़ ने स्टेकहोल्डर्स को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान प्राप्त सुझाव विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग स्तर पर इन सुझावों का समावेश विभाग के विजन डॉक्यूमें...

महिलाएं जिप में पाक कला और रसोई संचालन सीखने पहुंचेंगी शुक्रवार को

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* महिलाएं जिप में पाक कला और रसोई संचालन सीखने पहुंचेंगी शुक्रवार को,  आमुखीकरण कार्यशाला 1 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से जिला परिषद सभागार में आयेाजित हेागी। इसमें रसोई संचालन की गाइडलाइन से रूबरू करवाया जाएगा। इसके बाद शहर में संचालित रसोईयों का विजिट करवाया जाएगा, जिससे इन्हें रसोई संचालन का व्यावहारिक ज्ञान हो सके।   जिले के 64 ग्रामीण कस्बों में शुरू होंगी इंदिरा रसोईयां राजीविका की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा संचालन बीकानेर, 31 अगस्त। जिले के 64 ग्रामीण कस्बों में 74 स्थानों पर इंदिरा रसोइयां प्रारम्भ की जाएंगी। इनकी शुरूआत सितम्बर के पहले सप्ताह में होना प्रस्तावित है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ‘कोई भूखा न सोए’ की संकल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पांच हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण) प्रारम्भ करने की घोषणा की गई थी। इनके माध्यम से आमजन को 8 रुपये की दर से पोष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा।  उन्होंने बताया...

सीएडी-आईजीएनपी का कंसलटेशन कार्यक्रम शुक्रवार को

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* *राजस्थान मिशन 2030ः सीएडी-आईजीएनपी का कंसलटेशन कार्यक्रम शुक्रवार को* बीकानेर, 31 अगस्त। राजस्थान मिशन 2030 के तहत सिंचित क्षेत्र विकास विभाग और इंदिरा गांधी नहर परियोजना के संयुक्त तत्वावधान् में दोनों विभागों के हितधारकों, विषय विशेषज्ञों, प्रबुद्धजनों एवं इस क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों का कंसलटेशन कार्यक्रम शुक्रवार प्रातः 11 बजे श्रीगंगानगर रोड स्थित इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सभागार में आयोजित होगा। सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता ओएफडी वृत्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार वर्ष 2030 तक राजस्थान को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में लाने के लिए राजस्थान मिशन 2030 के तहत विजन डाॅक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में यह कार्यक्रम आयोजित होगा तथा सभी प्रतिभागियों के सुझावों को संकलित करते हुए विभाग को भिजवाया जाएगा।  

हजारों खिलाड़ियों से गुलजार होगा शुक्रवार को डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* हजारों खिलाड़ियों से गुलजार होगा शुक्रवार को डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम  राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल : मुख्य शुभारंभ समारोह राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल *जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुक्रवार से, 2 हजार 661 खिलाड़ी लेंगे भाग डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में होगा मुख्य शुभारंभ समारोह बीकानेर, 31 अगस्त। राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 6 सितंबर तक आयोजित होंगी। मुख्य समारोह डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। इस दौरान 9 खेलों की स्पर्धाओं में 2 हजार 661 खिलाड़ी भाग लेंगे।  इसके लिए 369 टीमों का गठन किया गया है।   जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिला स्तर पर खोखो, रस्साकस्सी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल और फुटबॉल की स्पर्धाएं होंगी।  इसके लिए राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, राजकीय महारानी स्कूल और वेटरनरी विश्वविद्यालय के खेल मैदान का चयन किया गया। इन मुकाबलों में शहरी क्षेत्र की 282...