Posts

Showing posts from November, 2018

खबरों में बीकानेर 🎤 : जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

Image
जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन बीकानेर। जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लायनेस क्लब की ओर से सिलाई मशीन का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि जरूरतमंद 3 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। खत्री ने कहा कि मशीन मिल जाने से अब वह घर से भी अपना आय का साधन बढ़ा सकती हैं। निराश्रितों को आर्थिक मदद देने के बजाय आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश का एक प्रयास संस्था की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर रीता माथुर, सीमा माथुर, शीलू शर्मा, वंदना शर्मा, उषा बंसल, कविता कटारिया, कनिका, शैली दुग्गल, यशी शर्मा, सुजाता खत्री, कविता, मंजूषा राय, शीला माथुर, रमा माथुर, रीना अग्रवाल और श्वेता शर्मा रही।

खबरों में बीकानेर 🎤 : जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है : बसपा

Image
भीम सेना के पदाधिकारी हुए बसपा में शामिल बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रफीक शाह ने कहा कि वे चुनाव  जीतने के बाद प्राथमिकता से क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे। शाह ने अपने कार्यालय में  आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वे जनता से जुड़े हुए जमीनी कार्यकर्ता है और आमजन की  पीड़ा को भली भांति समझते है। आज भी जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। हालात ये है  कि भाजपा की कड़ी से कड़ी जुडऩे के बाद बीकानेर पूर्व क्षेत्र की समस्या जस की तस है। रफ ीक शाह ने कहा कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल जनता से छलावा कर रहे है। भाजपा की  निर्वतमान विधायक ने दस वर्षों से क्षेत्र की जो उपेक्षा की है,उससे आज क्षेत्र काफी पिछड़ गया  है। बसपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सशक्त विपक्ष की  भूमिका निभाने की बजाय महज दिखावा किया। यहां की परेशानियों को विधानसभा में उठाने में  कांग्रेसी विधायक नाकाम साबित हुए। शाह ने कहा कि उन्होनें वार्डवार समस्याओं को चिन्हित  किया है और चुनाव जीतने के बाद वे क्रमवार इन समस्य...

"चुनावी बारात" में गूंजा गीत "वोट अवश्य दें"

Image
"चुनावी बारात" में गूंजा गीत "वोट अवश्य दें"  सरगम सप्ताह के तीसरे दिन निकली ‘वोट बारात’ नाचते-झूमते ग्रामीणों ने दिया ‘शत-प्रतिशत’ मतदान का संदेश बीकानेर, 27 नवंबर। सरगम सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ‘वोट बारात’ निकली। सजे-धजे ऊंट-घोड़ों, बैंड की सुमधुर स्वरलहरियों के बीच थिरकते ग्रामीणों और ‘गाएंगे-बजाएंगे, वोट डालने जाएंगे’ का संदेश देते दूल्हे-दुल्हन के साथ उनके परिजनों ने 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में मताधिकार के उपयोग का आह्वान किया।  ‘वोट बारात’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, नालबड़ी में हुआ। जहां उत्सव सा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीण एकत्रित हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक बाराती का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सरगम के तीसरे सुर ‘गा’ पर आधारित कार्यक्रम का कलर कोड ‘ब्ल्यू’ रखा गया। स्कूल से रवाना होकर बारात ग्राम पंचायत पहुंची। जहां ग्राम पंचायत के कार्मिकों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्...

बेरोजगारी से परेशान युवा अवसाद में - पूर्व मंत्री बेनीवाल

Image
बेरोजगारी से परेशान युवा अवसाद में - पूर्व मंत्री बेनीवाल बीकानेर,26 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने सोमवार को एक दर्जन से अघिक गांव-ढ़ाणी में अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से सम्पर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।  इस मौके पर उन्होंने,पीरेरा,मलकीसर, 18 एमकेडी,मलकीसर बडा,गोपल्यान,शेखसर,खोडाला, अमरपुरा, ढाणी पाण्डूसर,करणीसर ,मनाफरसर,धीरदान,राजपुरा,किशना सर व नाथवाणा क्षेत्र की समस्याओं को जाना और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र की जन समस्याओं को हल कराने में प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि लूणकरनसर क्षेत्र में गत् पांच सालों में बिजली-पानी,सड़क,चिकित्सा जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनी और ना ही इस दिशा में सार्थक प्रयास हुए। उन्होंने राज्य में कांगे्रस काल में लागू मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना,पशुधन निःशुल्क दवा योजना,खाद्य सुरक्षा योजना सहित सामाजिक सुरक्षा योजना की पंेशन योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया और कहा कि उक्त योजनाओं में क...

शहीद कंवरराम के आदर्श अपनाने का आह्वान किया

Image
*शहीद संत कंवर राम बरसी उत्सव*  बीकानेर । रविवार 25 नवम्बर को सूफी सिन्धी शहीद सन्त  कंवरराम जी की 79 वीं बरसी उत्सव रथखाना कंवर राम मन्दिर में परम्परागत रूप से भजन, कीर्तन और सत्संग व भंडारा की सेवा कर मनाया गया। संस्था सचिव सतीश रिझवानी ने  बताया  सुबह 9 बजे झंडारोहण, तत्पश्चात आरती व अखो- पल्लव का आयोजन समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया गया। समाज सेवी खेमचन्द मूलचंदानी, विजय एलानी, कमलेश सत्यानी, श्याम मूलचंदानी  मानसिंह मामनानी, दीपक आहूजा, दौलत हरवानी, अशोक वाधवानी,  चन्दप्रकाश रमानी, मोहनलाल सत्यानी ,धनपत गोरवानी, दयाल खेसवानी, राधेश्याम मोदी, भरत बालानी,  मोहन लाल तुलसियानी ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से शहीद संत कंवरराम के आदर्श अपनाने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष सुंदर मामनानी ने बताया हीरालाल रिझवानी, ओम गंगवानी, हेमन्त मूलचंदानी, सुगनचंद तुलसानी, देवानन्द खेसवानी , ढालूराम खेसवानी, की संगीत पार्टी द्वारा भजनों, पंजड़ों की संगीतमय प्रस्तुति पर संगत झूम उठी। सिंधी साहित्यकार मोहन थानवी ने बताया कि संत शहीद कंवरराम अपनी मधुर वाणी ...

पूर्व मंत्री बेनीवाल ने लूणकरणसर में पेयजल समस्या का करवाया समाधान

Image
पूर्व मंत्री बेनीवाल विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर के मतदाताओं से हुए रूब-रू पेयजल समस्या का करवाया समाधान पूर्व मंत्री बेनीवाल विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर के मतदाताओं से हुए रूब-रू पेयजल समस्या का करवाया समाधान बीकानेर,24 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन में लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव-गांव में शुद्धपेयजल की सुविधाएं दी गई। पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए उनके कार्यकाल में बहुत से काम हुए।        पूर्व मंत्री बेनीवाल शनिवार को अपने समर्थकों  के साथ खारडा,राजेरा,हेमेरा,शेरेरा,रू पेरा,रूणीया बड़ा बास, आसेरा,भोजेरा व नापासर में नुक्कड़ सभाओं में मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लूणकरनसर के विकास के लिए बहुत से कार्य हुए। उन्होंने कहा कि नापासर,सुरतसिंहपुरा,मूण्डसर,सीं थल,महाजन,शेरपुरा,मेघाना,सुलेरा ,भीखनेरा,नोरंगदेसर,कालू,               गारबदेसर,खिलेरिया,खोखराना,ना थवान...

राज्य स्तरीय कला उत्सव में बीकानेर की शानदार उपलब्धि

Image
राज्य स्तरीय कला उत्सव में बीकानेर की शानदार उपलब्धि   बीकानेर।  जयपुर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी केंद्र भांकरोटा जयपुर में आयोजित  कला उत्सव  में बीकानेर जिले की शानदार उपलब्धि रही है । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर महावीर सिंह पूनिया ने बताया कि  राज्य स्तरीय कला उत्सव स्पर्धाओं में बीकानेर के सात बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया  और  पांच पदक जीते। जिला शिक्षा अधिकारी  माध्यमिक मुख्यालय उमाशंकर ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में सादुल स्कूल नितिन भाटी और एकल गायन बालिका वर्ग  में बालिका स्कूल बारहगुवाड़ में निकिता हर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया । एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सादुल स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक बोर्ड गुरुद्वारा  की  प्रिया  जनागल और मोहित छिंपा। वही सादुल स्कूल के जाकिर हुसैन ने एकल वाद्ययंत्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला उत्सव संयोजक एवं सादुल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर सोनिया शर्मा ने बताया कि पूरे राजस्थान में एकमात्र बीकानेर जिला ऐसा रहा जिस को...

"वार्ड और बूथ स्तर पर मतदान करवाना है" ये किस महिला नेता ने कहा, जानिए

Image
बीकानेर 22 नवंबर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला के नेतृत्व में गुरुवार को डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में अग्रिम संगठन के अध्यक्षो एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यूथ कांग्रेस पश्चिम के आब्जर्वर संजय ठाकुर ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पूरे राजस्थान की निगाहें टिकी हुयी है।इन चुनाव से ही आगामी लोकसभा चुनाव की भूमिका तैयार की जानी है। डॉ. बी.डी कल्ला ने कहा कि गत 10 वर्षों में बीकानेर में विकास ठप हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में वार्ड और बूथ स्तर पर पक्ष में मतदान करवाना हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बल्लभ कोचर,हेमंत किराडू,हीरालाल हर्ष,अरुण व्यास,हसन अली गौरी सहित अग्रिम संगठन के पदाधिकारि उपस्थित रहे।

जानिए पूर्व मंत्री बेनीवाल ने किसको कहा - मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान

Image
मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान-पूर्व मंत्री बेनीवाल   बीकानेर,22 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐसा वातावरण बना दिया गया है,जिससे जनता परेशान है। प्रदेश की जनता को इस सरकार से निराशा,नाराजगी और धोखा हुआ है।    बेनीवाल गुरूवार को लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव घेसुरा,रामबाग,राणीसर,मिठड़िया, साबनिया,ढ़ाणी छिपलाई,जैतपुर,टालीवाला, चक राइका व चक नोहडा में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में रोजगार घटा है। गांवों में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाया था,वो पूरा नहीं किया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी के वायदे कर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ने  झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया है। किसानों के पूरे ऋण माफ नहीं हुए हैं।    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल तक ...

डूंगर कॉलेज में श्री अम्बेडकर विषयक निबन्ध प्रतियोगिता 26 को

Image
डूंगर कॉलेज में श्री अम्बेडकर विषयक निबन्ध प्रतियोगिता 26 को बीकानेर 21 नवम्बर।  सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 26 नवम्बर को ”संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर“ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित होगी।  प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि आयुक्तालय से प्राप्त निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन (अम्बेडकर पीठ) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सभी जिला मुख्यालयों के नोडल महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  इसी क्रम में बीकानेर के नोडल महाविद्यालय, डूंगर कॉलेज में जिला मुख्यालय के महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय विधि महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिये यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की प्रभारी अधिकारी डॉ. उषा कंवर ने बताया कि यह निबंध प्रतियोगिता 26 नवम्बर को प्रातः बारह से एक बजे तक कक्ष संख्या 39 में आयोजित की जावेगी।  इस हेतु शब्द सीमा 1000 शब्द निर्धारित की गयी है तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थी संदर्भ सामग्री साथ ला सकते हैं। डॉ. उषा ने बताया कि इस निबंध प...

हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिलाया फूलनाथ तालाब शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Image
हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिलाया फूलनाथ तालाब शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश बीकानेर, 20 नवंबर। फूलनाथ तालाब मंगलवार को हजारों दीपों की रोशनी से झिलमिला उठा। महादेव भक्त मंडल कमेटी की ओर से लगातार चैथे वर्ष आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया गया। कमेटी के प्रेम कुमार व्यास ने बताया कि फूलनाथ तालाब के चारों ओर लगभग 11 हजार दीप जलाए गए। केदारनाथ व्यास ने कहा कि ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी निभाएं, इसे ध्यान रखते हुए पारम्परिक कार्यक्रम के साथ यह संदेश दिया गया है। इस दौरान गिरधर रंगा, गोपाल महाराज, शिवकुमार हर्ष, बालमुकंुद व्यास, अभिषेक पुरोहित, राजकुमार किराड़ू, मुकेश छींपा, सोहन लाल सेवग तथा मोडाराम चूरा आदि ने भागीदारी निभाई। -✍️ मोहन थानवी

‘जासूं रै जासूं म्हैं तो वोट देवण नैं जासूं’ मतदाता जागरुकता राजस्थानी गीतों की सीडी का विमोचन

Image
‘जासूं रै जासूं म्हैं तो वोट देवण नैं जासूं’ जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदाता जागरुकता राजस्थानी गीत का विमोचन बीकानेर, 20 नवंबर। मतदाता जागरुकता के लिए तैयार राजस्थानी गीत ‘जासूं रै जासूं म्हैं तो वोट देवण नैं जासूं’ का विमोचन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन. के. गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कलक्ट्रेट सभागार में किया।  इस अवसर पर डाॅ. गुप्ता ने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा यह पहल की गई है। इस गीत के माध्यम से जिले के दूरदराज इलाकों में मतदाता जागरुकता के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट तथा जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भी मतदाता जागरुकता से संबंधित जानकारी प्रसारित की जा रही है। सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदाता, अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।  पुलिस अधीक्षक गोदारा ने कहा कि गीत, कार्टूंस जैसे माध्यमों से अधिक से अधिक मतदाताओं को प्रेरित किया जा सकता है। स...

भयमुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव में माइक्रोऑब्जर्वर की अहम भूमिका-डॉ गुप्ता

Image
भयमुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव में माइक्रोऑब्जर्वर की अहम भूमिका-डॉ गुप्ता बीकानेर, 20 नवम्बर। विधानसभा चुनाव 2018 के तहत माइक्रोऑब्जर्वर को मंगलवार को राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञापन विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एन के गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भयमुक्त व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने में माइक्रोऑब्जर्वर की अहम भूमिका है। चुनाव के दौरान आम मतदाताओं में भरोसा पैदा करने के लिए माइक्रोऑब्जर्वर अपने कत्तव्यों का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान वे अपने आचरण का विशेष ध्यान दें और किसी भी व्यक्ति से आतिथ्य स्वीकार न करें, राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से ना मिलें।  प्रशिक्षण से आती है दक्षता  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि माइक्रोऑब्जर्वर गंभीरता से प्रशिक्षण लें और अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं को समाधान करें। प्रशिक्षण से कार्य में दक्षता आती है। विधानसभा चुनाव में वीवीपैट का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थी इसके बारे में पूर्ण जानकारी लें।  ड...

‘मैराथन फाॅर वोट’ का हुआ आयोजन, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Image
‘मैराथन फाॅर वोट’ का हुआ आयोजन, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश बीकानेर, 20 नवंबर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को ‘मैराथन फाॅर वोट’ का आयोजन हुआ। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ बिजारणिया ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए जागरुकता के सतत प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत वृद्धि मामले में जिले को पहले पायदान पर पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता स्वयं मतदान करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी अजित सिंह ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत अगले दस दिनों में बड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें अधिक से अधिक भागीदारी हो तथा मतदाता जागरुकता का संदेश घर-घर तक पहुंचे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी ने कहा कि स्कूल और काॅलेज विद्यार्थी अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करें...

खबरों में बीकानेर : बी डी कल्ला को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने से बीकानेर... ( Photo & Video साभार :- वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट B G Bissa)

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 : बी डी कल्ला को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने से बीकानेर...  चुनावी समर : बीडी कल्ला को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने से बीकानेर में चुनावी रंग गहराए -✍️ मोहन थानवी  बीकानेर।  बीकानेर मे काॅग्रेस के टिकट वितरण में परिवर्तन से जीत हार के राजनीतिक रंग गहरा गये हैं। इनमें एक रंग यह भी है कि राजनीतिक जानकार अब डॉक्टर बीडी कल्ला की जीत को पक्का मान रहे हैं।  साथ ही बीकानेर के उन क्षेत्रों में जहां  बीडी कल्ला को सर्वाधिक मत मिलते हैं खुशी का ऐसा रंग जमा कि देखते ही बना । देर तक बी डी कल्लो फेर आयग्यो की गूंज अनवरत बनी रही। खुशी के  माहौल को देखने के लिए भी शहर जुट गया और खुशी में शामिल भी हुआ । पलटे राजनैतिक पासे से डागा चौक, गोपीनाथ भवन, सोनगिरि कुंआ, बिस्सों का चौक , बिन्नाणी चौक , दम्माणी चौक , व्यासों के चौक, बीके स्कूल, डागा मोहल्ला, पारीक चौक, जस्सूसर गेट के साथ साथ पूरे पश्चिम क्षेत्र में भारी भीड़ के साथ आतिश बाजी, रंग गुलाल और ढोल नगाड़े पर नाच गाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।  गौरतबल है कि काॅग्रेस के कद्दावर नेता का टिकट कटने के बाद त...

संत कंवर राम की बरसी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

Image
संत कंवर राम की बरसी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया शहीद संत कंवर राम का  बलिदान दिवस  25 को, कई आयोजन होंगे बीकानेर । शहीद संत कंवर राम सेवा संस्थान की ओर से रविवार को  गोष्ठी का आयोजन संत कंवर राम मंदिर रथ खाना में  समाज के वरिष्ठ  नागरिक  खेमचंद मूलचंदानी की अध्यक्षता में किया । मुख्य अतिथि  मानसिंह मामनानी और विजय ऐलानी थे । अतिथियों ने फ्लेक्स बैनर पोस्टर का लोकार्पण किया। गोष्ठी में ओम प्रकाश गंगवानी हरीश रूपानी टिल्लुमल खत्री महेश खेसवानी हेमंत मूलचंदानी हरीश तलरेजा राजा राजवाणी अशोक वाधवानी आदि ने संत कंवर राम के गाए गीतों की अनु कृतियां प्रस्तुत की।  संस्था अध्यक्ष सुंदर मामनानी ने संत के जीवनी पर प्रकाश डाला।  व बताया कि शहीद संत कंवर राम का 79बलिदान दिवस (वर्षी )का आयोजन 25 नवंबर को रविवार को संत कंवर राम मंदिर रथखाना में किया जयेगा। संचालन प्रेम मामला नहीं नहीं किया । संस्था क़े सचिव सतीश रीझवानी ने बताया कि संत शहीद कंवर राम जी की बरसी को मनाने के लिए लक्की चंदानी रामकुमार धनपत गोरवानी जगदीश गंगवानी दयाल खेसवानी ढालूराम खेसवान...

कर्मचारी भ्रमित न हों : मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना’ के बारे में स्पष्टीकरण

Image
‘मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना’ के बारे में स्पष्टीकरण मीडिया के एक वर्ग में    ‘ मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना ’  से जुड़ी कुछ रिपोर्ट आई हैं। इस संबंध में    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने निम्नलिखित स्पष्टीकरण दिया है –   पृष्ठभूमि-  ( i)  मातृत्व लाभ अधिनियम ,  1961 के दायरे में वे कारखाने, खदानें, बागान, दुकानें एवं प्रतिष्ठान और अन्य निकाय आते हैं, जहां 10 अथवा उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कुछ विशेष प्रतिष्ठानों में शिशु के जन्म से पहले और उसके बाद की कुछ विशेष अवधि के लिए वहां कार्यरत महिलाओं के रोजगार का नियमन करना और उन्हें मातृत्व लाभ के साथ-साथ कुछ अन्य फायदे भी मुहैया कराना है। मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के जरिए इस अधिनियम में संशोधन किया गया, जिसके तहत अन्य बातों के अलावा महिला कर्मचारियों के लिए सवेतन मातृत्व अवकाश की अवधि 12 हफ्तों से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दी गई है। ( ii)  वैसे तो इस प्रावधान पर अमल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए अच्छा है, लेकिन इस आशय की रिपोर्ट आई हैं कि यह निजी क्षे...

सुरेंद्र कुमार व्यास बने दूसरी बार निर्विरोध अध्य्क्ष

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  सुरेंद्र कुमार  व्यास बने दूसरी बार निर्विरोध अध्य्क्ष अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश छंगाणी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया । कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में श्री सुरेंद्र कुमार व्यास लालानी को अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।                     महामंत्री एस एन हर्ष ने बताया कि श्री सुरेंद्र व्यास शाखा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल कर पूर्ण निष्ठा के साथ  समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। इसी के साथ व्यास के दूसरी बार लगातार अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर में सुरेंद्र व्यास लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्य्क्ष चूने जाने पर समाज के युवाओ में खुशी की लहर इसी के साथ व्यास के अध्यक्ष बनने पर पूर्व छात्र नेता भवानी आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित भाजपा नेता मुकेश रंगा अशोक बोहरा राजकुमार बोहरा महाजन छात्र नेता एन एस पी जयप्रकाश रंगा पवन कुमार आचार्य अशोक पुरोहित भाटी पुरोहित एव शहर एव ग्रामीण एरियो म...

Oh... Wah Dance ho to aisa ho देखा क्या? क्या देखा?

Image

मतदान के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी से ही लोकतंत्र की मजबूती होगी – गुप्ता

Image
मतदान के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी से ही लोकतंत्र की मजबूती होगी – गुप्ता -    मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का कलक्टर ने किया उदघाटन -    जार की ओर से आयोजित की गई है तीन दिवसीय प्रदर्शनी बीकानेर । जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि मतदान के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी और सजगता से ही लोकतंत्र की मजबूती होगी। डॉ. गुप्ता गुरुवार सुबह सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की बीकानेर इकाई की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी चुनाव है और सही चुनाव के लिए हर नागरिक की मतदान के प्रति सजगता जरूरी है। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक देशों में जब जब भी कोई बड़ा संकट आया है तो उसका निदान उस देश के नागरिकों ने मतदान से ही निकाला है। यह आम आदमी की ताकत का अनुपम उदाहरण है।  डॉ. गुप्ता ने कहा फोटो की संप्रेषणीयता सबसे तेज होती है जो बिना बोले बहुत कुछ बोलने की क्षमता रखता है। फोटो जर्न...

खबरों में बीकानेर 🎤 : रौबीलों की 24 फीट लंबी मूंछें देखने के साथ मिला 💯 percent मतदान का संदेश

Image
रौबीलों ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश चैबीस फीट लम्बी मूंछे रहीं आकर्षण का केन्द्र बीकानेर, 15 नवंबर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को पारम्परिक वेशभूषा में सजे-धजे रौबीलों ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान गिरधर व्यास की चैबीस फीट लम्बी मूंछे आकर्षण का केन्द्र रहीं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी, बीकानेर पश्चिम के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, पूर्व की रिटर्निंग अधिकारी मोनिका बलारा, स्वीप सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत वृद्धि के मामले में बीकानेर पहले पायदान पर पहुंचे, इसके लिए जनजागरण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी श्रृंखला में रौबीलों के माध्यम से मताधिकार के उपयोग का संदेश दिया जा रहा है। संदेश देने वालों में अनिल बोड़ा, श्याम आाचर्य, कंवरलाल चैहान, उमाशंकर मारू, पुखराज हर्ष, गणेश श्रीमाली तथा प्रेमरतन जागा आदि मौजूद थे।  दिव्यांगों ने जानी ईवीएम-वीवीपै...

खबरों में बीकानेर 🎤 : आशापुरा मंदिर में किया जा रहा है शत चण्डी महायज्ञ

Image
बीकानेर । यज्ञ से प्रदूषण कम होकर वातावरण शुद्ध होता है जिससे व्यक्ति का तन व मन भी स्वस्थ्य होता है ये उद्गार आशापुरा मन्दिर में चल रहे शत चण्डी महायज्ञ में योगी विलसनाथ जी ने व्यक्त किये । योगी विलासनाथजी ने कहा कि यज्ञ करें व यज्ञ करावे ये दोनों प्रक्रिया ब्राह्मण को निरन्तर चालू रखनी चाहिये । रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरु' ने कहा कि यज्ञ हवन पूजा नमस्कार की आदत बचपन से शुरू करें । अम्बे मंडल के ने बताया कि यज्ञ में आज प.  द्वारा  शत चण्डी यज्ञ में यंत्र पूजा बिंदु,त्रिकोण,वृत,चतुरश, स्थापित कर पात्र पूजा की गई तथा देवी की आवरण पूजा करवाने के पश्चात  मंडप देवता ,वास्तु,भैरव योगिनी,नव ग्रह,षोडशमातृका,सर्वोतरभद्र,गौ री तिलक पूजा कर दुर्गा शप्त शती के मन्त्रो व बीज मन्त्रो से आहुतियां दिलाई ।

खबरों में बीकानेर 🎤 : बसपा के लेघा ने जताया काम में विश्वास

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  बीकानेर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नारायण हरि लेघा ने कहा है कि हर वर्ग खासकर मजदूर तबके की समस्याओं का समाधान करने ही प्रथामिकता रहेगी। मंगलवार को संवाददाता सम् मेलन में लेघा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रत्येक मोहल्लेवार चिकित्सा की व्यवस्था होनी चाहिए, जहां पर जरुतमंदों को सस्ता उपचार मिल सके। ऐसी व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या है, उसका निवारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा आमजन की पार्टी है, सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। लेघा ने कहा कि ऐलीवेटेड सहित कई तरह की समस्या है, जिनके निवारण के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा काम में विश्वास करती है, घोषणा पत्र में नहीं। इस मौके पर बसपा के अताउल्ला खान भी मौजूद रहे। - ✍️ मोहन थानवी

भाजपा कर्णधार बोल रहे - पश्चिम को चाहिए नया चेहरा

Image
भाजपा कर्णधार बोल रहे - पश्चिम को चाहिए नया चेहरा बीकानेर । भाजपा आलाकमान अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते रहे हैं । इस मायने में कार्यकर्ता ही ही पार्टी के कर्णधार है।  और कर्णधार अब यह यह मांग ऊपर तक पहुंचाने में जुट गए हैं कि बीकानेर पश्चिम से उन्हें नया चेहरा चाहिए।  नए चेहरे की तलाश में भाजपा संभवतः दूसरी या तीसरी सूची में नाम घोषित करें लेकिन उससे पहले पहली सूची जो घोषित हुई है उसमें तीसरी बार टिकट अपने विधायक को दिया को दिया दिया है । और ऐसी ही पश्चिम के लिए संभावना को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज उठानी शुरू की है।  राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभारी को पत्र लिखा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के शहर प्रभारी विजय कोचर ने । भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में स्पष्ट तौर पर यह कहा है कि वर्तमान में पार्टी की स्थिति शहर में ऐसी नहीं है कि चुनाव जीत सके । नया चेहरा ही उम्मीद बांधे हुए हैं।  कोचर के इस पत्र से से पत्र से इस पत्र से से पत्र से आलाकमान क्या निर्णय लेंगे यह तो वक्त बताएगा लेकिन इस पत्र के माध्यम से यह बात ...

बसपा की तीसरी सूची में 61 उम्मीदवार शामिल

Image
बसपा की तीसरी सूची में 61 उम्मीदवार शामिल जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 61 उम्मीदवारों मवकी तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव मैदान में है। बता दें कि राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी अध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने यह सूची जारी की। जिसके मुताबिक किशन चंद शर्मा धौलपुर सीट से, बाड़ी से रामहित कुशवाहा, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुआ से विजय शंकर बोहरा और बयाना से सुनील कुमार जाटव पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए थे।

खबरों में बीकानेर 🎤 : तीसरी बार मिली टिकट मगर... "अफसोस, बीकानेर में महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड और फोर लेन जैसे बड़े विकास कार्य नहीं हो पाए"

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 खबरों में बीकानेर 🎤 तीसरी बार मिली टिकट मगर... "अफसोस, बीकानेर में महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड और फोर लेन जैसे बड़े विकास कार्य नहीं हो पाए" बीकानेर । बीकानेर पूर्व विधानसभा से भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी को तीसरी बार टिकट मिल गई है। अपने कार्यकाल में वांछित सक्रिय नहीं रहने संबंधी मीडियाकर्मियों के सवाल पर उनका कहना था कि  तीसरी बार विधायक बनने पर वे थोड़ी सक्रियता बढ़ाने का प्रयास करेंगी। सिद्धि कुमारी ने कहा कि मेरे निष्क्रिय रहने का यह मतलब नहीं था कि विधायक कोष का वितरण विकास कार्यों में नहीं किया या कहीं वार्ड अनुसार नहीं लगाया गया। विधायक कोष का इस्तेमाल उन प्राथमिकताओं को लेकर किया है जिनसे जनता को फायदा हो और यही मेरे लिए पर्याप्त है। हालांकि बीकानेर में महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड और फोर लेन जैसे बड़े विकास नहीं हो पाने का उन्होंने अफसोस जताया और कहा कि अगली बार उनकी सरकार आने पर वे इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाएंगी। उन्होंने कहा पार्टी ने और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुझ पर तीसरी बार भरोसा कर टिकट दिया है, इस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगी।उन्हो...

शहीद संत कंवर राम का बलिदान दिवस 25 को, कई आयोजन होंगे

Image
शहीद संत कंवर राम का  बलिदान दिवस  25 को, कई आयोजन होंगे बीकानेर । शहीद संत कंवर राम का 79बलिदान दिवस (वर्षी )का आयोजन 25 नवंबर को रविवार को संत कंवर राम मंदिर रथखाना में किया जयेगा। इसकी जानकारी देते हुवे संस्था क़े सचिव सतीश रीझ्वानी ने बताया कि  संत कंवर राम मंदिर में एक बैठक रखी गयी जिसकी अध्यक्षता सिंधी सेंट्रल पंचायत क़े पूर्व मुखी खेम चंद मूलचंदानी जी ने की।  संस्था अध्यक्ष सुन्दर मामनानी ने बताया कि शहीद संत को समर्पित इस दिन कई आयोजन होंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ 25 नवंबर को 9 बजे डालू राम खेसवानी और दयाल केसवानी क़े नेतृत्व में झंडारोहण होगा। उसके बाद ओम गंगवानी धनपत गोरवानी हेमंत मूलचंदानी क़े नेतुत्व में सत्संग का कार्यक्रम होगा।  12बजे क़े बाद भण्डारा( प्रशाद वितरण)होगा । जिसक़े लिये एक कमेटी का गठन सिंधी सेंट्रल पंचायत क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह मामनानी क़े नेतुत्व में किया जिसमे सतीश खेसवानी होतचंद बादलानी अशोक वाधवानी माधव दास प्रेमजानी हीरालाल कन्हैया लाल तेज प्रकाश खत्री हरीश रुपानी चन्दानी जगदीश गंगवानी राजा राजवाणी काली भाई  को शामिल ...

खबरों में बीकानेर �� : "आम आदमी पार्टी आज केंद्र में राज कर रही है...." आ...

Image

संगीत सृष्टि के आनन्द की अनुभूति है - डॉ.आचार्य

Image
    संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा स्मृति संगीतोत्सव 2018 प्रारम्भ           संगीत सृष्टि के आनन्द की अनुभूति है-डॉ.आचार्य   बीकानेर 10 नवम्बर । श्री संगीत भारती एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरीटेबल ट्रस्ट के सन्युक्त तत्वावधान में हंशा गेस्ट हाउस गंगाशहर में संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा स्मृति संगीतोत्सव 2018 प्रारम्भ हुआ ।   समारोह का उद्घाटन करने के बाद चिंतक, आलोचक, कवि डॉ.नन्दकिशोर आचार्य ने कहा कि संगीत में सृष्टि के आनन्द की अनुभूति है । संगीत हमें अर्थोत्तर उत्कृष की ओर ले जाता है । डॉ. आचार्य ने संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा की संगीत साधना को रेखांकित करते हुए कहा कि कथक में डॉ.शर्मा का शोध उल्लेखनीय है । कार्यक्रम में अध्यक्ष भवानीशंकर व्यास “विनोद” ने कहा कि डॉ.जयचन्द्र शर्मा ने संगीत और साहित्य के मध्य अटूट सम्बन्ध स्थापित किया । उन्होंने कहा कि डॉ.शर्मा ने संगीत पर पुस्तकें, नृत्य नाटिकाएं, समीक्षाएं लिखकर आलोचना से जोडा । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक अनिलकुमार दुबे ने कहा कि यदि हमने अपने शास्त्रीय संगीत ...

पार्टी बदली, टिकट मिली

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 पार्टी बदली, टिकट मिली बीकानेर। भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुये पुनीत ढाल को "आप" ने कोलायत से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा चौतीना कुआं स्थित आप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आप के पदाधिकारियों ने की। बीकानेर पूर्व से घोषित प्रत्याशी हनुमान चौधरी ने बताया कि पुनीत ढाल  भाजपा आईटी सेल के प्रदेश अजा प्रभारी रहे थे। इस अवसर पर ढाल ने कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। इसलिए वह घुटन महसूस कर रहे थे। आम आदमी पार्टी की नीतियां साफ है और किसानों मजदूरों तथा छात्रों के लिए अच्छा कार्य कर रही है,इसलिए उन्होंने जनसेवा के लिए आप का प्लेटफार्म चुना है।

शास्त्रीय धुनों और सुरों की माला के साथ पिरोये नृत्य के आकर्षक रंगों ने करवाई सृष्टि के आनन्द की अनुभूति

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  शास्त्रीय धुनों और सुरों की माला के साथ पिरोये नृत्य के आकर्षक रंगों ने करवाई सृष्टि के आनन्द की अनुभूति  संगीत मनीषी डो.जयचन्द्र शर्मा स्मृति संगीतोत्सव 2018 प्रारम्भ              बीकानेर 10 नवम्बर । श्री संगीत भारती एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरीटेबल ट्रस्ट के सन्युक्त तत्वावधान में हंशा गेस्ट हाउस गंगाशहर में संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा स्मृति संगीतोत्सव 2018 प्रारम्भ हुआ ।   समारोह का उद्घाटन करने के बाद चिंतक, आलोचक, कवि डॉ.नन्दकिशोर आचार्य ने कहा कि संगीत में सृष्टि के आनन्द की अनुभूति है । संगीत हमें अर्थोत्तर उत्कृष की ओर ले जाता है । डॉ. आचार्य ने संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा की संगीत साधना को रेखांकित करते हुए कहा कि कथक में डॉ.शर्मा का शोध उल्लेखनीय है । कार्यक्रम में अध्यक्ष भवानीशंकर व्यास “विनोद” ने कहा कि डॉ.जयचन्द्र शर्मा ने संगीत और साहित्य के मध्य अटूट सम्बन्ध स्थापित किया । उन्होंने कहा कि डॉ.शर्मा ने संगीत पर पुस्तकें, नृत्य नाटिकाएं, समीक्षाएं लिखकर आलोचना से जोडा । कार्यक्र...

खबरों में बीकानेर : fire game banati आग का खेल : बन्नाटी only one : fir...

Image

विज्ञान मेले में 200 से ज्यादा मॉडल प्रदर्शित

Image
विज्ञान मेले में 200 से ज्यादा मॉडल प्रदर्शित सादुलगंज स्थित एल्केमी संस्थान में विज्ञान मेले का समापन बीकानेर 5 नवम्बर 2018 । सादुलगंज स्थित एल्केमी संस्थान में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2018 तक 5 दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर इंजी. लोकेश कच्छावा तथा इंजी. मूलाराम चौधरी ने बताया की इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम के अध्ययन में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा देने तथा विज्ञान की पढ़ाई को आसान बनाया जाना है। इस मेले में बीकानेर संभाग के करीब 80 से ज्यादा स्कूल एवं इंस्टीटूट्स ने बड़ी उत्सकता से भाग लिया तथा करीब 200 से अधिक मॉडल काओ प्रदशित किया गया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को प्रेरित एवं उत्साह बढ़ाने हेतु पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार मेलबॉर्न स्कुल के विद्यार्थीयों युवराज तथा सहयोगी को 5100/- एवं गोल्ड मेडल, द्वितीय पुरस्कार एल्केमी संस्थान के मुस्कान, अनिस्का, सुमित को 2100/- सिल्वर मेडल, तृतीय पुरस्कार बीकानेर पब्लिक स्कुल के रोनक तथा सहयोगी को 1100/- ब्रॉन्ज मेडल एवं सांत्वना पुरूस्कार के रूप ...

विराटनगरवासियों का विराट ऐलान, मतदान का बहिष्कार करेंगे

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 विराट नगर वासी उपेक्षा से रुष्ट, मतदान  नहीं करने का ऐलान बीकानेर 5 नवम्बर 2018 ।  आने वाले चुनाव में जहां अधिकाधिक अपने मत का प्रयोग करने के अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं मूलभूत सुविधाओं से वंचित विराटनगर मौहल्ला विकास समिति ने ऐलान किया है कि समिति के आह्वान पर क्षेत्र के लोग मतदान नहीं करेंगे। दर असल समिति ने रोष जताया है कि पिछले तीन वर्षों से अनवरत प्रयास करने के बाद भी आज तक इन कॉलोनियों में कोई भी मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक ने कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया है।  रविवार को विराटनगर मौहल्ला समिति की कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक हुई  जिसमें सर्वसम्मति से  निर्णय लेकर विराटनगर कॉलोनी, डिफेन्स कॉलोनी, ज्ञानदीप कॉलोनी, भवानीनगर, मरुधर विस्तार, मयुर विहार, वैष्णुधाम, बिहारी कॉलोनी, मातेश्वरी कॉलोनी एवं हेतनगर इन कॉलोनियो में विकास की मांग की उपेक्षा से रुष्ट लोगों ने मतदान बहिष्कार की घोषणा की । मौहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल अशोक कुमार सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र की उपेक्षा से परेशान मौहल्लेवासियों ...

बॉनमेरो ट्रांसप्लांट अब बीकानेर में 2.50 से 5.00 लाख रूपये में संभव

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  बीकानेर 4 नवम्बर 2018 । आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र के तत्वावधान में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान, गंगाशहर द्वारा ''आचार्य महाप्रज्ञ बॉनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन शनिवार को सुबह  किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भामाशाह-समाजसेवी हीरालाल मालू ने कहा कि समाज-संघ का ऋण उतारने के लिए पूरे जीवन भर हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाजकल्याण के लिए बनाई गई योजना को पूरा करने के लिए मैं मात्र निमित बनता हूं और इन्हें पूरा करने के लिए पूरे तन-मन-धन से तैयार रहूंगा। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि अस्थि प्रत्यारोपण में अन्य शहरों में 10 से 20 लाख रूपये का खर्च आता है परन्तु बीकानेर मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के सहयोग से आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान यह प्रत्यारोपण 2.50 से 5.00 लाख रूपये में करवाने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष छाजेड़ ने बताया कि आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान ने इस बॉनमेरो सेन्टर में सभी तरह की सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया है। छ...