वीडियो : महोत्सव में ऊँट के करतबों को देखने के लिए उमड़ा सैलानियों का हुजूम
*अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव* *एनआरसीसी में कार्यक्रम आयोजित* *ऊँट के करतबों को देखने के लिए उमड़ा सैलानियों का हुजूम* बीकानेर, 13 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव के दूसरे दिन रेगिस्तान के जहाज़ ऊंट के करतब देसी विदेशी सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शनिवार को हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में एनआरसीसी परिसर में ऊंटों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ऊंट नृत्य, ऊंट दौड़, साज सज्जा, फर कटिंग सहित अन्य रोमांचक प्रतियोगिताओं का सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। इस वर्ष पहली बार अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में घोड़ों की दौड़ भी रोमांचक का विशेष केंद्र रही। रेतीले धोरों में सरपट दौड़ते घोड़ों की दौड़ ने सैलानियों को अपनी ओर खींच लिया। *ऊंटों का नृत्य और ऊंट दौड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का मुख्य केंद्र* राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में देसी विदेशी सैलानी पहुंचे। राजस्थानी लोक धुन पर ऊंटों ने ऊंची छलांगे तो कभी नृत्य कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।...