Posts

Showing posts from February, 2024

बीकानेर : बीएलओ ने नहीं की ड्यूटी ज्वाइन, 17 सीसीए के तहत की गई कार्यवाही, रोकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि

Image
✍️ बीकानेर : बीएलओ ने नहीं की ड्यूटी ज्वाइन, 17 सीसीए के तहत की गई कार्यवाही, रोकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि बीकानेर, 29 फरवरी। बीएलओ का कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते निर्वाचन कार्य की प्रगति प्रभावित होने पर राजस्थान वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान के सहायक प्रशासनिक अधिकार निखिल कुमार शर्मा के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी की गई है। उपखंड अधिकारी बीकानेर कविता गोदारा में बताया कि निखिल कुमार शर्मा को भाग संख्या 152 में चुनाव संबंधी कार्य करने के लिए बीएलओ का कार्यभार दिया गया था, लेकिन आदेश प्राप्त होने के बावजूद शर्मा द्वारा यह कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य बेहद प्रभावित हुए और मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए शर्मा के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 17 के तहत कार्यवाही कर एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के दंड से दंडित किया गया है।

साहित्यकार कीर्ति शेष शिवराज छंगाणी की स्मृति सभा आयोजित

Image
✍️ साहित्यकार कीर्ति शेष  शिवराज छंगाणी की स्मृति सभा आयोजित  बीकानेर । प्रज्ञालय संस्थान एवम श्री जुबली नागरी भण्डार पाठक मंच की ओर से देश के ख्यात नाम साहित्यकार कीर्ति शेष स्व -शिवराज जी छंगाणी की स्मृति में नागरी भण्डार स्तिथ सुदर्शन कला दीर्घा में वरिष्ठ साहित्यअनुरागी एवम संस्कृतिकर्मी नंद किशोर सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।  स्मृति सभा में अपनी अध्यक्षता करते हुए नंदकिशोर जी सोलंकी ने कहा की शिवराज जी छंगाणी ने जीवन पर्यंत मातृ भाषा राजस्थानी को जिया । स्मृति सभा में अपना सानिध्य देते हुए राजस्थानी भाषा के साहित्यकार कमल रंगा ने कहा की स्वर्गीय छंगाणी साहित्य संस्कृति व शिक्षा के महान पुरोधा थे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजेंद्र जोशी ने कहा की स्व छंगाणी लोक संस्कृति के कुशल चितेरे थे ।डॉ मदन सैनी ने उन्हे अपनत्व की प्रति मूर्ति बतलाया  डॉ भॅवर लाल ,भ्रमर ने उन्हें अजात शत्रु बतलाते हुए याद किया, वही डॉ ब्रजरातन जोशी ने सफलता नहीं सार्थकता के समर्पित बहुआयामी प्रतिभा बतलाया ।  । डॉ गौरी शंकर प्रजापत ने उन्हें याद करते हुए...

नरपतसिंह सांखला स्मृति राज्य स्तरीय राजस्थानी कहानी पुरस्कार हेतु 15 मार्च 2024 तक पुस्तकें आमंत्रित

Image
✍️ नरपतसिंह सांखला स्मृति राज्य स्तरीय राजस्थानी कहानी पुरस्कार हेतु 15 मार्च 2024 तक पुस्तकें आमंत्रित  बीकानेर 29 फरवरी, 2024   राजस्थानी एवं हिन्दी के ख्यातनाम साहित्यकार कीर्तिशेष नरपतसिंह सांखला की स्मृति में प्रति वर्ष एक राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदत्त करने के निर्णय बाबत आज वर्ष 2024 के पुरस्कार हेतु संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।    संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने बताया कि प्रति वर्ष नरपतसिंह सांखला स्मृति मंे प्रदत किये जाने वाले पुरस्कारों की श्रृंखला में वर्ष 2024 का तृतीय पुरस्कार स्व. सांखला की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर आगामी 21 मार्च 2024 को राजस्थानी भाषा की कहानी विधा में निर्णायकों द्वारा चयनित पुस्तक पर प्रदत्त किया जाएगा।   संस्थान के अध्यक्ष कमल रंगा ने बताया कि पुरस्कार हेतु राजस्थानी कहानी विधा की गत पांच वर्षो में प्रकाशित मौलिक कृति ही स्वीकार्य होगी। अर्थात् 1 जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक प्रकाशित राजस्थानी कहानी की पुस्तक मान्य होगी। पुरस्कार बाबत कि...

कौशल्या कुमारी को मिली डॉ॰ मेघना शर्मा के निर्देशन में डॉक्टरेट की उपाधि

Image
✍️ कौशल्या कुमारी को मिली डॉ॰ मेघना शर्मा के निर्देशन में डॉक्टरेट की उपाधि एमजीएसयू की शोध छात्रा कौशल्या कुमारी को पीएच.डी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य इतिहास विभाग की संकाय सदस्या डॉ॰ मेघना शर्मा के निर्देशन में पूरा किया जिसका विषय कोटा राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक संरचना (19वीं शताब्दी के संदर्भ में) रहा। इसमें उन्नीसवीं शताब्दी कोटा राज्य की कृषि व्यवस्था, भू राजस्व, जमींदारी व मुकाता व्यवस्था के अतिरिक्त झाला जालिमसिंह के कार्यकाल में हुये सुधारों पर सचित्र व विस्तृत अध्याय शामिल हैं।                   

बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जानी आवश्यक : डॉ. राजपुरोहित

Image
✍️ *बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जानी आवश्यक : डॉ. राजपुरोहित* -------------  बीकानेर/ 29 फरवरी/ ‘बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए यह उनका मौलिक अधिकार है और इसका हमारी नई शिक्षा नीति में भी इसका प्रावधान है।’ पूर्व प्राथमिक शिक्षा निदेशक तथा पूर्व आईएएस डॉ श्याम सिंह राजपुरोहित ने ‘नेगचार’ संस्था की ओर से ‘मातृभाषा शिक्षण और नई शिक्षा नीति’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ये विचार व्यक्त किए।  शिवबाड़ी रोड स्थित पेस बॉयज हॉस्टल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ राजपुरोहित ने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करते हुए उन्होंने अपने शोध में भी यह पाया है कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए मातृभाषा की भूमिका अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के संदर्भ में मातृभाषा राजस्थानी को महत्त्व दिया जाना चाहिए। राजस्थान इतने बड़े भू-भाग में स्थित है तो यहां हुए साक्षरता आंदोलन की भांति प्राथमिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बच्चों की बोलचाल की भाषा में क्षेत्रानुसार तैयार कर लागू किया जाना चाहिए।    कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रख्यात व्य...

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ का बीकानेर आगमन पर स्वागत

Image
✍️ भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ का बीकानेर आगमन पर स्वागत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मिडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे बीकानेर आगमन पर भाजपा नेताओं ने सर्किट हाऊस में माल्यार्पण कर वशिष्ठ का स्वागत किया। प्रमोद वशिष्ठ ने मिडिया संयोजक व सह संयोजकों की बैठक लेते हुए कहा लोकसभा चुनाव में मिडिया सेंटर को जल्दी स्थापित किया जाएगा और भाजपा मीडिया टीम संभाग स्तरीय इस मिडिया सेंटर के माध्यम से मिडिया से जुड़े साथियों से संपर्क करेंगे और प्रेस वार्ता व मिडिया से जुड़े कार्यों को संचालित करेंगे। आज के इस स्वागत में जिला मिडिया संयोजक मनीष सोनी, सह संयोजक दुष्यंत सिंह तंवर, संभाग संयोजक मुकेश आचार्य, ओम राजपुरहित, विधान सभा संयोजक कमल गहलोत, साकेत सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।

सादुल स्कूल के छात्र पहुंचे एसकेआरएयू, पर्यावरण के संरक्षण संवर्द्धन की महत्ता जानी

Image
✍️ सादुल स्कूल के छात्र पहुंचे एसकेआरएयू, पर्यावरण के संरक्षण संवर्द्धन की महत्ता जानी              बीकानेर,29फरवरी           फिल्ड में भ्रमण कर के पेड पौधो के बारे मे जानकारी लेकर देखने से बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता जागृत होती है । पीएम श्री राजकीय सादुल उ.मा.वि,बीकानेर के छात्र आज स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के भ्रमण पर गये बच्चो को संबोधित करते हुए गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाँ.विमला डुकवाल ने संबोधित करते हुए यह बात कही उन्होने बच्चो से कहा कि यहां आकर देखने से ही पर्यावरण के प्रति समझ विकसित हो सकती है ।। वि.वि.के लेखाधिकारी दिनेश चूरा ने बच्चो से कहा कि आज कृषि में अत्यधिक संभावना है इसके अध्ययन और प्रयोग विधि से बच्चो में पर्यावरण के संरक्षण संवर्द्धन का भी विकास कर सकते है ।         कार्यक्रम प्रभारी गिरिराज दाधीच ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय के बच्चो में हरित विद्यालय योजना के अन्तर्गत पर्यावरण की संरक्षण और विकास की समझ के लिए ये भ्रमण आयोजित किय...

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित होगा रोजगार और कॅरियर मेला

Image
✍️ बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित होगा रोजगार और कॅरियर मेला बीकानेर, 29 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर 7 मार्च को एमएम ग्राउंड में रोजगार और कॅरियर मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के नियोक्ता मौजूद रहेंगे और युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं ऋण के आवेदन भी करवाए जाएंगे। विधायक व्यास ने गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त हो सके, इसके मद्देनजर यह पहल की जाएगी। रोजगार और कॅरियर मेला प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा और रोजगार से जुड़े विभिन्न विभाग, निजी और सरकारी बैंकों सहित लगभग पच्चीस स्टाॅल्स लगाई जाएंगी। वहीं विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। विधायक ने बताया कि मेले के दौरान रोजगार, जिला उद्योग केन्द्र, आरएसएलडीसी, एनयूएलएम, अनुजा निगम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला अधिकारिता जैसे वि...

बीकानेर : हटाए जाएंगे इस कैटगरी के ठेले-रेहड़ियां शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने सहित सौंदर्यकरण में आमजन की होगी भागीदारी संभागीय आयुक्त की पहल पर चलेगा ‘मेरा बीकाणा, मेरा सहयोग’ अभियान

Image
✍️ बीकानेर : हटाए जाएंगे इस कैटगरी के ठेले-रेहड़ियां  शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने सहित सौंदर्यकरण में आमजन की होगी भागीदारी संभागीय आयुक्त की पहल पर चलेगा ‘मेरा बीकाणा, मेरा सहयोग’ अभियान बीकानेर, 29 फरवरी। शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने सहित सौंदर्यकरण के विभिन्न कार्यों में प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ आमजन की भागीदारी के लिए ‘मेरा बीकाणा, मेरा सहयोग’ अभियान चलाया जाएगा। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने गुरुवार को इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासनिक स्तर पर नियमित कार्यवाही होती है। इसमें आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसे मद्देनजर ‘मेरा बीकानेर, मेरा सहयोग’ अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा समूचे शहरी क्षेत्र को ग्यारह सर्किल्स में विभाजित कर सफाई कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक सर्किल में निगम के अभियंताओं के अलावा आरएएस स्तर के अधिकारी माॅनिटरिंग के लिए लगाए जाएंगे। यह अधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए निर्धारित फाॅर्मेट में सूचना देंगे। इन अधिकारियों द्...

पहला शिविर श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर में : सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु 3 से 5 मार्च तक आयोजित होंगे विशेष शिविर

Image
✍️ पहला शिविर श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर में : सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु 3 से 5 मार्च तक आयोजित होंगे विशेष शिविर बीकानेर, 29 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों अथवा सैनिक विधवाओं की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले में 3 से 5 मार्च तक विशेष पेंशन निराकरण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 3 मार्च को बीकानेर तथा श्री डूंगरगढ़ में, 4 मार्च को नोखा तथा कोलायत में तथा 5 मार्च को खाजूवाला, लूणकरणसर, छतरगढ़ और पूगल तहसील कार्यालय में पेंशन समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वन रैंक वन पेंशन तथा अन्य पेंशन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, पूर्व सैनिक पहचान पत्र, बैंक पास बुक तथा अन्य संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।

मुरलीधर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी: विधायक

Image
✍️ मुरलीधर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी: विधायक बीकानेर, 28 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक व्यास ने बुधवार देर रात शांतिनाथ आंगन में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान यह बात कही।  उन्होंने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी और इसके आसपास की अन्य पूर्ण कॉलोनियां विकसित हों, इसके लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क तथा सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को पाबंद किया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर व्यास कॉलोनी तथा आस पास के क्षेत्र के नागरिकों ने सीवरेज, रोड लाइट तथा पानी के प्रेशर संबंधित समस्याओं से विधायक व्यास को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक व्यास को माला एवं शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।  इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र गहल...

पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल नियुक्त

Image
✍️ पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल नियुक्त बीकानेर, 29 फरवरी। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव की ओर से जारी किए गए हैं। पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर नियुक्ति की अवधि अधिकतम 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक रहेगी। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की अनुशंसा पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के नए लोकपाल व पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गजट अधिसूचना दिनांक 11 अप्रैल 2023 (विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण) विनियम 2023 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य संपादित करेंगे। विदित रहे कि पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास वर्तमान में नागौर जिले के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

हनी ट्रैप केस : आठ लोगों का गिरोह गिरफ्तार, पांच महिलाएं शामिल

Image
✍️ हनी ट्रैप केस : आठ लोगों का गिरोह गिरफ्तार, पांच महिलाएं शामिल एक मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल जब्त जयपुर। हनी ट्रैप के मामले में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों लोगों के गिरोह को बगरू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से एक मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल जब्त की।  डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गिरोह के महेंद्र बावरिया निवासी झाबडा बाबा की ढाणी शिवदासपुरा जयपुर, सुनीता देवी निवासी बीलवा कला शिवदासपुरा जयपुर, महादेव बावरिया (45) निवासी प्रागपुरा जिला कोटपूतली, चम्पा देवी निवासी लाडा का बास प्रागपुरा जिला कोटपूतली, सोनू निवासी प्रागपुरा जिला कोटपूतली, कमली देवी) निवासी निवाई जिला टोंक, सीताराम बावरिया निवासी निवाई जिला टोंक और मेवा बावरिया निवासी निवाई जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।  आरोपितों के पास मिले मोबाइल से पीडित की फोटो प्राप्त कर मोबाइल को जब्त किया है और बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। गिरफ्तार गैंग के लोग चालकों को अपना निशाना बनाते थे। मुख्य सडक पर खडे वाहन चालकों से मेलजोल बढाने और उन्हें अपने ...

राजस्थान लेखा सेवा परिषद का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह आयोजित

Image
✍️ राजस्थान लेखा सेवा परिषद का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह आयोजित बीकानेर, 28 फरवरी।राजस्थान लेखा सेवा परिषद की बीकानेर इकाई का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह बुधवार को सीएडी सभागार बीकानेर (कोठी नं. 08) में आयोजित किया गया। कोषालय परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अरविन्द विश्नोई, माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार संजय धवन, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की वित्तीय सलाहकार मीना सोनगरा ने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय प्रबंधन में किये जा रहे नवाचारों के संबंध में मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी डॉ ज्योतिबाला व्यास, पवन कस्वां, डॉ पुष्पाजंली श्रीमाली, कमल कुमार गोयल, विजय शंकर गहलोत ने गत वर्षों में लेखा संबंधित उपलब्धियों एवं चुनौतियों के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किये। इससे पूर्व  कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिरिक्त कोषाधिकारी ललिता द्वारा कार्यकम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई । कोषाधिकारी धीरज जोशी ने इस प्रकार के अनौपचारिक मिलन समारोह का महत्व बताया । कार्यक्रम में कोषाधिकारी धीरज जोशी के निर्देश...

... तो सुरक्षाकर्मी और अस्पताल कार्मिक क्यों नहीं पकड़ सकते...! प्राचार्य डॉ सोनी ने असामाजिक तत्वों को सौंपा पुलिस को... देर रात किया अस्पतालों का निरीक्षण...

Image
✍️ ... तो सुरक्षाकर्मी और अस्पताल कार्मिक क्यों नहीं पकड़ सकते...!  प्राचार्य डॉ सोनी ने असामाजिक तत्वों को सौंपा पुलिस को...  देर रात किया अस्पतालों का निरीक्षण...  *देर रात प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी का एक्शन : जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर एवं टीबी अस्पताल का किया औचक निरिक्षण, असामाजिक तत्वों को सौम्पा पुलिस को* *दिनांक 28 फरवरी, बीकानेर.* सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी बुधवार देर रात कॉलेज से सम्बद्ध विभिन्न चिकित्सालयों में सुरक्षा तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही असामाजिक तत्वों पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें पुलिस को सुपुर्द किया. प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने बताया की उन्होंने बुधवार रात दस बजे पीबीएम के टीबी अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर ड्यूटी पर कार्यरत महिला तथा पुरुष नर्सिंग अधिकारियों से बदतमीजी कर रहे थे, इस पर प्राचार्य ने सुरक्षा गार्ड्स की मदद से उन पर नियंत्रण कर उन्हें तुरंत पीबीएम पुलिस चौकी सुपुर्द किया. *जिला अस्पताल में देर रात ...

निजी अस्पताल में दुष्कर्म : अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी आरोपित जीएनएम छात्र नर्सिंग काॅलेज से निष्कासित सभी निजी चिकित्सा संस्थानों से कार्यरत स्टाफ की भी मांगी जानकारी कमेटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट

Image
✍️ निजी अस्पताल में दुष्कर्म : अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी आरोपित जीएनएम छात्र नर्सिंग काॅलेज से निष्कासित सभी निजी चिकित्सा संस्थानों से कार्यरत स्टाफ की भी मांगी जानकारी कमेटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट  अलवर के निजी अस्पताल में दुष्कर्म का मामला- चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर गठित कमेटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट  बिना योग्यता एवं कौन्सिल में बिना पंजीयन नियोजन पर  अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी आरोपित जीएनएम छात्र नर्सिंग काॅलेज से निष्कासित सभी निजी चिकित्सा संस्थानों से कार्यरत स्टाफ की भी मांगी जानकारी जयपुर, 28 फरवरी। अलवर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में राजस्थान नर्सिंग कौंसिल, जयपुर ने हरीश हाॅस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की सूचना मांगी है।   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने दुष्कर्म मामले की जानकारी मिलते ही एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। राजस्थान नर...

राजस्थान पुलिस का 'ऑनलाइन फ्रॉड' पर लगाम कसने के लिए ‘मीसो‘ के साथ एमओयू— सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनिंग के जरिए बढ़ाएंगे जन जागरूकता

Image
✍️ राजस्थान पुलिस का 'ऑनलाइन फ्रॉड' पर लगाम कसने के लिए ‘मीसो‘ के साथ एमओयू— सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनिंग के जरिए बढ़ाएंगे जन जागरूकता जयपुर, 28 फरवरी। राजस्थान पुलिस प्रदेश में ‘ऑनलाइन फ्रॉड‘ के बारे में लोगों में जागरूकता के जरिए इसके प्रकरणों पर लगाम कसने के लिए ई-कॉमर्स कम्पनी ‘मीसो‘ के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस संबंध में बुधवार को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक साइबर क्राइम, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं महानिरीक्षक एससीआरबी श्री शरत कविराज की मौजूदगी में करार (एमओयू) किया गया है। राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी श्री मनीष कुमार चौधरी और मीसो की ओर से जनरल काउंसिल लोपमुद्रा राव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस की सुरक्षा से सम्बंधित सभी आवश्यक मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स एवं स्टेक होल्डर्स की ट्रेनिंग के जरिए जन जागरूकता की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे लोगों में सर्तकता और सजगता के साथ सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि '...

आरपीएससीः- जनसंपर्क अधिकारी के 6 तथा कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

Image
✍️ आरपीएससीः- जनसंपर्क अधिकारी के 6 तथा कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी जयपुर, 28 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 6 पद तथा कृषि विभाग में कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि जनसंपर्क अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से 3 अप्रेल 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं कृषि अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च से 5 अप्रेल 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त भर्तियों की परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।