सोशल मीडिया के कई माध्यम ऐसे है जिनको छात्र देखकर नेगेटिव एस्पेक्ट की तरफ जाता है - एसपी बिश्नोई
पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना *खबरों में बीकानेर* सोशल मीडिया के कई माध्यम ऐसे है जिनको छात्र देखकर नेगेटिव एस्पेक्ट की तरफ जाता है - एसपी बिश्नोई "साईबर अपराध एवं उससे सुरक्षा देवेन्द्र कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक, अजमेर वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं नौसैनिक फेसा, कायड विश्रामस्थली, अजमेर में दिनांक 15-24 अग0 2024 तक, 2 राज० नेवल एनसीसी यूनिट एवं ग्रुप हैडक्वार्टर उदयपुर ग्रुप, राजस्थान निदेशालय जयपुर के तत्वाधान में सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं नौसैनिक फेस-ता में एसडी/एसडब्ल्यू कैडेट्स सफलतापूर्वक भाग ले रहे है। साथ ही इस शिविर में 2 राज० नेवल यूनिट एनसीसी के तत्वाधान में आने वाले स्कूल व कॉलेजो के 20 एनसीसी अधिकारी एवं यूनिट के पी.आई. स्टाफ भाग ले रहे है। नौ सैनिक कैम्प में भाग लेने वाले एसडी/एसडब्ल्यू कैडेट्स में 1 राज० नेवल यूनिट एनसीसी, उदयपुर, 3 राज० नेवल यूनिट एनसीसी, जयपुर एवं 2 राज० नेवल यूनिट एनसीसी, अजमेर के छात्र/छात्रा वर्ग के कैडेट्स भाग ले रहे है। कैम्प में आज श्री देवेन्द्र कुमार विश्नाई, पुलिस...