Posts

Showing posts with the label crime

crime : पिस्टल और कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
खबरों में बीकानेर द 🇮🇳 🙏 ✍️ crime : पिस्टल और कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार  बीकानेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस सख्‍ती से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्‍टल और चार जिंदा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। add पुलिस के अनुसार, मुखबिर से इत्‍तला मिलने पर आरोपी बीकानेर के सुभाषपुरा निवासी गजेन्‍द्र सिंह (28) पुत्र भंवर सिंह और विराट नगर के पीछे उदासर रोड निवासी किशोर सिंह (30) पुत्र नत्‍थूसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 (1-B)A आर्म्‍स एक्‍ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई नैनुसिंह को सौंपी गई है। 10

सुबह-सुबह बाइक सवार से मारपीट कर बाइक तोड़ भागे युवक

Image
खबरों में बीकानेर 🇮🇳 🙏 ✍️ सुबह-सुबह बाइक सवार से मारपीट कर बाइक तोड़ भागे युवक बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, मघाराम कॉलोनी निवासी प्रवीण स्‍वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 14 अगस्‍त को सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल लेकर घूमने के लिए निकला था। रास्‍ते में व्‍यास पार्क से निकला तो रास्‍ते में लालचंद माली, मोहित आचार्य, गणेश आचार्य व चार अन्‍य जनों ने उसके साथ मारपीट की तथा मोटरसाइकिल तोड़ दी। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल नरेश सिंह को सौंपी गई है। 10

इधर हो रही थी मंगनी, उधर हजारों रु और स्वर्ण अंगूठियां हो गई पार...

Image
खबरों में बीकानेर 🇮🇳 🙏 ✍️ इधर हो रही थी मंगनी, उधर हजारों रु और स्वर्ण अंगूठियां हो गई पार...  बीकानेर में कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित होटल पार्क पैराडाइज में हुए सगाई के एक कार्यक्रम के दौरान सोने की पांच अंगूठियां और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज का दिन कैसा बीतेगा : जानिए राशिफल https://bikanerdailynews.com/horoscope-rashi-fal/5200/?frame-nonce=f6e731e717 कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार, गांव बेलासर हाल जयनारायण व्‍यास कॉलोनी निवासी प्रेमरतन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 13 अगस्‍त को पार्क पैराडाइज होटल में मेरी पुत्री की सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान कोई व्‍यक्ति व्‍यक्ति बैग में रखे 47 हजार 500 रुपए और सोने की पांच अंगूठियां चुरा कर ले गया है। मामले की जांच एएसआई कुलदीप यादव को सौंपी गई है। लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की प्रमुख बातें https://bikanerdailynews.com/independence-day/5202/?frame-nonce=f6e731e717 10

क्राइम : प्रेमी और उसके भाई से प्रेम का नाटक रच बन बैठी कातिल बेटी

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ख ✍️ क्राइम : प्रेमी और उसके भाई से प्रेम का नाटक रच बन बैठी कातिल बेटी कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के खुलासे में कातिल बेटी की एक घिनौनी करतूत सामने आई है। कातिल बेटी ने माता-पिता की हत्या से पहले आरोपी रोहित के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कातिल बेटी ने रोहित के साथ मिलकर पहले पिता और फिर मां की गला रेत कर हत्या कर दी। इस शर्मनाक घटना के बाद भी गोद ली हुई बेटी के चेहरे पर शिकन नहीं दिखाई दी। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मां-बाप के शवों के घडिय़ाली आंसू बहा रही बेटी ही कातिल निकलेगी। बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा-02 ईडल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले मुन्नालाल (61) फील्डगन फैक्ट्री से सुपरवाजर के पद से रिटायर्ड थे। परिवार में पत्नी राजदेवी (57) बेटे विपिन (30) और बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल (25) के साथ रहते थे। मुन्नालाल ने बेटे अनूप की शादी 2017 में बिंदकी की रहने वाली सोनिका से की थी। अनूप की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसलिए शादी के ...